Home Blog Page 262

मंत्रिमंडल मीटिंग में अनुपूरक बजट पर लगी मोहर

0

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा सत्र गैरसैण में होने जा रहा है तीन दिनों तक 21 अगस्त से शुरू होकर सत्र 23 तक आहूत होने का समय निर्धारित किया गया है सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है मंत्रिमंडल मीटिंग में अनुपूरक बजट पर लगी मोहर के बाद इसको सत्र में पेश किया जायेगा

मंत्रीमंडल मीटिंग में कुल आठ प्रस्ताव पेश किये गए जिसमे सबसे पहले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पास किया गया है चीनी मिल में 68 मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने पर सहमति मिली है मृतक आश्रितों के पद पर लगी रोक को मंत्रीमंडल ने हटा दिया है

चीनी मिल में 123 सीजन कर्मियों के मृतक आश्रितों के पदों को भरने का फैसला अगली मीटिंग में होगा दैनिक वेतन भोगी सविदा कर्मियों के नियमितीकरण फैसले पर चर्चा की गई अब पांच साल की जगह दस साल की सेवा का आधार नियमितीकरण के लिए लागु किया जायेगा

उत्तराखंड सरकार गैरसैंण विस सत्र में अनुपूरक बजट 5600 करोड़ को पारित कराना चाहती है। इसके अलावा बैठक में विस के पटल पर रखी जाने वाले प्रत्यावेदन और सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया गया। अनुपूरक बजट 5600 करोड़ का है जिनका अनुमोदन मंत्री मंडल ने दिया है

द्रोणनगरी के भ्रमण पर “महादेव” मुख्यमंत्री धामी ने दीप जलाया

0

देहरादून भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन से लेकर शनिवार को देहरादून की सड़को पर महादेव नज़र आए हर साल आयोजित होने वाली यात्रा को लेकर धार्मिक उत्साह देखा जाता है Tapkeshwar Mahadev Yatra Dehradun देहरादून में द्रोणनगरी के भ्रमण पर ‘महादेव के दर्शन के लिए जगह जगह स्वागत किया जाता है

महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति देती नज़र आ रही है शोभायात्रा सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई। टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन यात्रा में हो रहे है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने दीप जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन के साथ साथ लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए डमरू की थाप पर देहरादून वासी थिरकते देखे गए

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हुई यात्रा को लेकर देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान पहले ही जारी कर दिया था जिसके चलते यात्रा मार्गो पर अधिक ट्रैफिक नहीं रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

   इस अवसर पर  विधायक श्री खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव श्री महेश खंडेलवाल, श्री अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र तीन साल में 16 हजार सरकारी नौकरी

0

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रथम चरण की काउंसलिंग में 473 सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है, शेष अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों से नियुक्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब स्थिति वाले स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए, इसके लिए जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते यह उनका सौभाग्य है कि जिन शिक्षकों के ऊपर राज्य के नौनिहालों के भविष्य का निर्माण करने की बड़ी जिम्मेदारी है, उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक की समाज में अहम भूमिका होती है। बच्चों के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। अच्छी शिक्षा से एक बच्चा देश और समाज के लिए अनमोल धरोहर साबित होता है। बेहतर शिक्षा जीवन का सबसे मजबूत आधार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार हो रहे है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित शिक्षक जिन स्कूलों में जायेंगे उनकी ऑनरशिप लेंगे और नवाचार के कार्य करेंगे। नये शिक्षकों के आने से स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में नई आशाएं जगेगीं।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग और डिजिटल शिक्षा, शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षण कार्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

जीवन का लक्ष्य तय और दिशा स्पष्ट होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। बच्चों को उनकी प्रतिभाओं के आधार पर तैयार करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवायोजित किया गया है। गैर सरकारी क्षेत्रों में भी रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रारंभिग शिक्षा में 2906 पदों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया गतिमान है। इसके तहत पहले चरण में 473 सहायक अध्यापकों को आज नियुक्ति मिली है। अब स्कूलों में शिक्षकों की संख्या काफी अच्छी हो गई है।

जिन स्कूलों में दस से कम छात्र हैं, वहां एक शिक्षक रहेगा, जहां 10 से ज्यादा छात्र हैं वहां दो, जहां 40 से ज्यादा छात्र हैं वहां 3, जहां 70 से ज्यादा छात्र हैं वहां पर 4 एवं जहां 100 से ज्यादा छात्र हैं वहां 5 शिक्षक दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जहां एक शिक्षक है और अगर वह अवकाश पर जाता है तो नजदीकी विद्यालय जहां दो शिक्षक हैं, वहां से एक को उक्त विद्यालय में भेजा जाएगा। यह पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में कक्षा 1 से 12 तक त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जा रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार स्थानांतरण नीति के अंतर्गत लगभग 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों के स्थानांतरण हुए। स्थानांतरण में काउंसलिंग व्यवस्था का असर यह रहा कि जिनका ट्रांसफर हुआ वे तो खुश हैं, जिनका ट्रांसफर नहीं हुआ वो भी खुश हैं।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं सम्पूर्ण कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पात्र शिक्षकों की शीघ्र पदोन्नति के लिए भी सरकार कोई न कोई रास्ता निकालने जा रही है। गेस्ट फैकल्टी कि मांगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि उनको अपना जनपद मिल जाए। इनकी वेतन वृद्धि से जुड़ी मांग पर भी विचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरू, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा अजय कुमार नौडियाल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि

0

भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, अटल सरकार की नीतियों और उनके बताए रास्ते पर मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है । साथ ही राज्य निर्माण में वाजपेई जी के अटल योगदान और उनके व्यक्तित्व कृतित्व को समर्पित स्मारक का निर्माण मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र कराने का आश्वासन भी दिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक एवं वैचारिक प्रतिष्ठान स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवनवृत और विचारों को याद करते हुए, उनके दिखाए रास्ते पर देश निर्माण का आह्वाहन किया । इस मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, उनका समूचा जीवन प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए समाज में अपनी भूमिका निर्वहन में आत्मसार करता है । भाजपा का संगठन ही नही मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी एनडीए सरकार भी, उनके दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर काम कर रही है। चाहे आधारभूत ढांचे का निर्माण हो, स्वास्थ्य हो, विदेश नीति हो, चाहे विदेश नीति की बात हो, चाहे आम आदमी की कल्याण योजनाओं की बात हो, प्रत्येक क्षेत्र में अटल सरकार की नीतियों की छाप दिखाई देती है।

उन्होंने उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा, अटल जी ने सरकार जाने की कीमत पर भी राज्य का निर्माण करवाया है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, अल्पमत की सरकार और सहयोगी दलों के नए राज्य बनाने के खिलाफ होने के बावजूद उन्होंने देवभूमि की किस्मत खोलने वाला निर्णय लिया। चर्चा के दौरान सामने आए, राज्य में अटल जी का स्मारक निर्माण करने के विषय का उन्होंने समर्थन किया। साथ ही कहा, हम सभी चाहते हैं कि राज्य निर्माण में अटल जी के स्वर्णिम योगदान, राज्य विकास को लेकर उनकी सरकार के कामों और उनसे जुड़ी यादों को संजोने वाले भव्य स्मारक का निर्माण किया जाए। इस संबंध में उन्होंने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं नगर निगम से चर्चा करेंगे । ताकि अटल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राज्य निर्माण एवं विकास में उनका योगदान इस स्मारक के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को रास्ता दिखाने का काम करे।

गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा, उनका योगदान राष्ट्र निर्माण से लेकर आज निर्माण तक अतुलनीय रहा है । विगत 10 वर्षों से मोदी सरकार भी अटल जी की गुड गवर्नेंस की नीति पर ही चल रही है । उन्होंने देश की विकास के सूचकांक पर जहां छोड़ा था आज वहीं से आगे एनडीए सरकार देश को बढ़ा रही है । साथ ही उन्होंने कहा, अटल को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी कि पार्टी के विस्तार में आए नए लोगों को सहयोग और पार्टी की रीति नीति की जानकारी साझा करें ।

इस दौरान धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा, अटल जी व्यवहार में सरल लेकिन किसी भी परिस्थितियों में अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते थे । देहरादून में उनकी एक सभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, तमाम विपरीत परिस्थिति और हंगामे के बावजूद उन्होंने विस्तार से अपनी बात लोगों को समझाई । राज्य का निर्माण तो उन्होंने सरकार गिराने की धमकी के विरुद्ध जाकर किया। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, विनय रुहेला, विनोद उनियाल, अनिल गोयल, मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, कमलेश रमन, ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री की कलाई पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बांधा रक्षा सूत्र, दी शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में महिलाओं को मिला आर्थिक लाभ आशा नौटियाल

मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर उत्तराखंड सशक्त बहना योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल में हिस्सा लिया ।

इस मौके पर आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रखी बंधी उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और दीर्घायु स्वस्थ रहने की बधाई दी।

मुख्यमंत्री की कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिल रहा है।10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार किया हैं प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री की जा रही है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि योजना से करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

उनका कहना है कि पिछले साल रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही है और उनकीआर्थिक की स्थिति निरंतर बेहतर हो रही है।

उनका कहना है कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ₹318.98 लाख का कारोबार किया गया। जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है ना सिर्फ योजनाओं का संचालन हो रहा है बल्कि सरकारी नौकरियों के लिए 33 फ़ीसदी का आरक्षण भी उन्हें दिया गया है इसी तरह से पंचायत में भी आरक्षण दिया गया है और महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य के साथ कई सेक्टर में प्राथमिकताएं दी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की नारी शक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड में चरितार्थ हो रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिसकी वजह से प्रदेश की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

आज के कार्यक्रम में गीता रावत प्रदेश महामंत्री, रुचि भट्ट , मोहनी पोखरियाल रश्मि रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष, कमली भट्ट ,पूनम बटोला , रीता चमोली प्रदेश मंत्री ,प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा कार्यालय सचिव शकुंतला देवलाल प्रदेश आईटी प्रभारी प्रिंस रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी के साथ इंदिरा आर्य कविता शाह कृष्णा तोमर प्रतिभा चौहान सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी रंजना चतुर्वेदी आईटी सह प्रभारी अंजलि नैथानी के साथ अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण की चाबी बनी “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना”

0

महिलाओं के सशक्तिकरण की चाबी बनी “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना”

10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार

प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री

उत्तराखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। बीते एक वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने संपूर्ण प्रदेश में ₹318.98 लाख का कारोबार किया है।

बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है साथ ही उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाती है।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (मार्केटिंग) रोहित सिंह ने बताया कि योजना के तहत अगस्त 2023 से जून 2024 की समावधि के दौरान प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ₹318.98 लाख का कारोबार किया गया।

इस वर्ष भी विभाग ने प्रत्येक महीने की 25-30 तारीख के बीच ब्लॉक स्तर पर स्टॉल लगाने एवं प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेलों पर स्टॉल लगाकर समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन का निर्णय लिया है। इस वर्ष देहरादून स्थित सचिवालय में स्टॉल के माध्यम से योजना की शुरुआत की गई है। जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी में जबरदस्त उछाल आया है। वो आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था की जा रही है।

रेस्ट्रोरेंट के वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस लगाकर महिलाओ की आपत्तिजनक क्लिप बनाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

महिलाओ की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस, एसएसपी देहरादून द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के दिये थे निर्देश

दिनांक 15-08-2024 की रात्री में कन्ट्रोल रूम को एक महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि चकराता रोड स्थित आनन्दम रेस्ट्रोरेंट के महिला वाशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी , जिसे रेस्ट्रोरेंट में आयी कुछ महिलाओ द्वारा वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान देखा गया था, उनके द्वारा इसकी सूचना रेस्ट्रोरेंट सचांलक को दी गई तथा उन्हें लेकर दोबारा वाशरूम में गये तो उक्त डिवाईस/मोबाइल वाशरूम से गायब मिले।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैंट मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के सम्बंध में उपस्थित महिलाओ से जानकारी ली गई, घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये, जिस पर थाना कैंट पर रेस्ट्रोरेंट पर आयी महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्ट्रोरेंट संचालक व अन्य के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मियों से गहनता से पूछताछ करने पर रेस्ट्रोरेंट में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी की बातों पर सदेंह होने पर पुलिस द्वारा उसे मौके से हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनो महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है, इस दौरान उसके द्वारा महिला वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस छिपाकर रख दिया था तथा महिलाओ को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई तथा वे लोग जब इसकी शिकायत रेस्ट्रोरेंट संचालक से करने के लिये गये, उसी दौरान अभियुक्त द्वारा वाशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमे से उक्त सभी वीडियो क्लिपो को डिलीट कर दिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा।

नाम/पता अभियुक्त

विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड

पीएम मोदी को मोहम्मद यूनूस ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत का दिया भरोसा

0

राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस हैं। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। PM मोदी से फोन पर बात करने के दौरान मोहम्मद यूनुस ने लोकतंत्र और देश में शांति बहाल करने जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से बात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात की। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’ यूनुस ने पीएम मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के साथ बातचीत के दौरान बांग्लादेश को लोकतांत्रिक, स्थिर और शांतिपूर्ण देश बनाने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ढाका में भारत के उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बात कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया है। हम हालात पर नज़र रखे हुए हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, हमारी यह चिंताएं बनी रहेंगी।

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि बांग्लादेश के साथ सामान्य वीजा सेवाएं फिलहाल बहाल नहीं की गई हैं। भारत ने साफ किया कि पूर्ण वीजा सेवाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक होने पर ही बहाल होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने के समय और उनकी भावी योजनाओं से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कुछ भी अधिक बताने से इनकार कर दिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया उपहार

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चार जनपदों से आए प्रतिभागियों में से 10 सहायता समूह को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 25-25 हजार रुपये, 10 समूह को सीआईएफ के रूप में 75-75 हजार रुपये एवं सीसीएल के रूप 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें हमारे सामाजिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है प्रदेश के विकास में हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लक्ष्य लिया है कि 2025 तक अपनी डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे और यह लक्ष्य जब हमने लिया था, तब लगता था यह बड़ा लक्ष्य है पर आप लोगों ने अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 30 नवंबर से उन्होंने सभी जिलों में बहनों के बीच जाकर ’मातृशक्ति वंदन’ के कार्यक्रम किये। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और एक से बढ़कर एक उत्पाद हमारी बहनों द्वारा बनाये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री केदारनाथ में कहा था 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, उसे पूरा करने में हमारी बहनों महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हमारी बहनें अपने सपनों को साकार कर रही हैं। वे अन्य बहनों को भी रोजगार प्रदान कर उन्हें भी सशक्त बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

2022 में ’मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह योजना’ के अंतर्गत 84 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग किया गया, ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में करीब 25 करोड़ की छूट प्रदान की गई, 67 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह में 5 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया। 53 हजार से अधिक समूह को रिवॉल्विंग फण्ड, 37 हजार से अधिक समूह को सामूहिक निवेश नीति भी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूह द्वारा उत्पादों को बनाने के बाद उनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए 24 ग्रोथ सेन्टर की स्थापना की गई है। 13 जनपदों में नैनो पैकेजिंग यूनिट व 17 सरस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर उत्तरा आउटलेट भी स्थापित किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जब प्रधानमंत्री देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने आए तो उन्होंने राज्य के ’हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड’ का शुभारंभ कराया गया। आज इस ब्रांड के उत्पादों की तेजी से मांग हो रही है। जल्द ही यहां एक सीईओ की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा उत्पादों की पैकेजिंग, और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपदों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं हेतु मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 2 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने। क्लस्टर स्तरीय संगठन के अंतर्गत महिलाओं की व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए 15 करोड़ 40 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान करने।

लखपति दीदी बनाए जाने के उद्देश्य से जो रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर हैं आरबीआई के माध्यम से मार्केटिंग प्रोडक्ट, डेवलोपमेन्ट एंड क्वालिटी कंट्रोल सेन्टर हेतु अल्मोड़ा के हवालबाग व जनपद पौड़ी के कोटद्वार में स्थापित प्रत्येक सेंटर के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने। डिजिटल एमआईएस हेतु ई-बुक कीपरों हेतु प्रथम चरण में 140 मॉडल क्लस्टर के 500 ई-बुक कीपरों हेतु टैबलेट प्रदान करने के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने। राष्ट्रीय स्तर के राज्य में आयोजित होने वाले 2 सरस मेलों के लिए मैचिंग ग्रांट में प्रति मेला 11 लाख 12 हजार की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार मुहैया कराये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 24 अगस्त, 2023 को रक्षाबन्धन त्योहार से ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का प्रारम्भ किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के अन्तर्गत महिलाओं द्वारा वर्तमान समय तक 95 ब्लॉकों में 1428 स्टाल लगाकर 318.98 लाख रू0 का विपणन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से राज्य में मई, 2022 में लखपति दीदी पहल की शुरूआत की गयी। जिसमें 1.50 लाख दीदीयों को वर्ष 2025 तक लखपति दीदी के रूप में तैयार किया जायेगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि अब तक 1.05 लाख महिलाओं को इस पहल के तहत लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, सचिव राधिका झा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Vidhansabha Assembly Election 2024 विधानसभा चुनाव

0

चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Assembly Election 2024) की तारीखों का एलान करेगा। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान हो सकता है।

हरियाणा का 3 नवंबर और महाराष्ट्र की विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर (J&K Vidhansabha Election 2024 Dates) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) 30 सितंबर से पहले कराने की योजना बनाई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है। हाल ही में आयोग की टीम ने घाटी का दौरा भी किया था।बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।