Home Blog Page 256

केदारनाथ के लिए आठ हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान

0

केदारनाथ के लिए आठ हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान Kedarnath Heli Seva Uttarakhand केदारनाथ धाम यात्रा एक बार फिर यात्रियों से भर गयी है यात्रा मार्गो पर आस्था का संगम देखने को मिल रहा है तो वही हवाई यात्रा से भी तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में बाबा केदारनाथ दर्शन को जा रहे है यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं।

शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।

इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे।

उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्यों कहा सपने हम से रूठ जाते हैं

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्यों कहा सपने हम से रूठ जाते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा संस्थानम द्वारा आयोजित चतुर्थ युवा धर्म संसद में पहुँचे सभी महानुभावों तथा युवा शक्ति का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया

धमी ने बोलते हुए कहा कि 11 सितम्बर 1893 में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा अमेरीका के शिकागो शहर में दिए गए उद्बोधन को आधार मानकर आयोजित यह कार्यक्रम देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अवश्य ही प्रेरित करेगा क्योंकि यह संसद निष्ठावान और जागरूक नागरिकों के निर्माण का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी, यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक वहां की युवाशक्ति संगठित तथा आत्मनिर्भर व राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो।

उन्होंने कहा कि आज भारत एक युवा देश के रूप में जाना जाता है और अगर देश के युवा सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश पुनः विश्व गुरू के पद पर आसीन होगा। देश को विश्व गुरू बनाने तथा वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपने कन्धों पर जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव करें और यह स्मरण रहे कि राष्ट्र प्रथम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकल्प रहित संकल्प होना चाहिए क्योंकि संकल्प में विकल्प ले आते हैं तो संकल्प वहीं पर समाप्त हो जाता है, हमारे रास्ते बदल जाते हैं, मंजिल हमसे दूर हो जाती है और सपने हम से रूठ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहचान मिल रही है और भारतीय सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर योग और प्राणायाम को पूरा विश्व अपना रहा है।

आज विश्व के अनेक देशों में लोग, गीता के सार को सुन भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के साथ ही देश को आगामी 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म की धरती रही है। सरकार उत्तराखंड के अंदर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने दून विवि में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में उत्तराखंड के युवा भी आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के युवा आज स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। देश के युवाओं में पर्याप्त सामर्थ्य और ऊर्जा है। आप सभी युवा भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध हैं।

कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चम्पत राय, सिद्धपीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश नंनिदनी शरण जी महाराज, बाबा रामदेव ने भी अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल उपस्थित थे।

दिवंगत शैला रानी रावत के छूटे सपनो को पूरा करेगी उत्तराखंड सरकार : धामी

0

बाबा केदरनाथ धाम विधानसभा में दिवंगत शैला रानी रावत के छूटे सपनो को पूरा करेगी उत्तराखंड सरकार कुछ ऐसा ही कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार बाबा की नगरी में विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन के अनुरूप आगे बढ़ा रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरा से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसको राज्य सरकार पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित केदारनाथ क्षेत्र, उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम।केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में जारी किए 30 करोड़ रूपए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस क्षेत्र की नैणी चोटी पर विराजमान मां नैणी देवी समस्त उत्तराखंड वासियों की रक्षा करती हैं।

यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम भी है। पारंपरिक मेले हमारे भीतर धार्मिक ऊर्जा को मजबूत कर हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एकता, समर्पण एवं आस्था की भावना को बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरा से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के कथन को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक, औद्योगिक और सतत विकास के दृष्टिकोण से देश दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी ने इस क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों के कल्याण की हमेशा चिंता की। राज्य सरकार उनके सपनों को अवश्य पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है।

केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। केदारनाथ धाम में करीब 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्निमाण कार्य करवाए जा रहे हैं। बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार चार धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बना रही है। उन्होंने कहा बड़ी आपदाओं का सामना करने के बावजूद सरकार समय पर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित विभिन्न जगहों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग भी प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से यात्रा मार्ग में फंसे हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित लाया गया।

बाबा केदार के आशीर्वाद से ही हजारों लोगों को सकुशल नीचे लाने में कामयाब हुए। राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा प्रदेश का हर नागरिक उनका परिवार है और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को आपदा में अकेला नहीं छोड़ना उनका संकल्प है। उन्होने कहा केदारनाथ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की धारा को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

डीएम फरमान कमरों के भीतर मीटिंग और कॉर्डिनेशन नहीं चलेगा फील्ड में वर्क आउट

0

देहरादून लम्बे समय बाद देहरादून डीएम ऑफिस से लेकर ज़िले के अधिकारी अलर्ट नज़र आ रहे है डीएम की लगातार मीटिंग से लेकर फिल्ड में वर्क आउट किये जाने का फरमान अफसरों को दिया गया है डीएम ने साफ कहा कमरों के भीतर मीटिंग और कॉर्डिनेशन से काम नहीं चलेगा

जिलाधिकारी सविन बंसल ने की डेंगू पर प्रहार की क़वायद शुरू कर दी है अफसरों से लेकर ज़िले के अधिकारी डीएम मीटिंग में दिए जा रहे निर्देश का पालन करते देखे जा रहे है एक सप्ताह से डीएम का लगातार जनता को सरकारी कवायद से साफ सन्देश दिया जा रहा है

घर-घर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पेंच कसते हुए लापरवाही बर्दाश्त नहीं दिए जाने के निर्देश दिए गए है घर-घर सर्वेक्षण न किए जाने की शिकायत को लेकर डीएम ने शिकायत के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 फॉगिंग और दवा के छिड़काव की ज़िम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी

फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीनें स्वास्थ्य विभाग को भी उपलब्ध कराने के निर्देश, फंड्स उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी डीएम ने स्वयं ली नगर निगम उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य विभाग को फ़ॉगिंग और दवा छिड़काव मशीनें नगर निगम ऋषिकेश में भी फॉगिंग और छिड़काव मशीनों की कमी पर जताई नाराज़गी, संख्या तत्काल दोगुनी करने के निर्देश

डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। इतने वर्षों बाद भी अपना ब्लड बैंक न होने पर बिफरे ज़िलाधिकारी अपने कोरोनेशन का अपना ब्लड बैंक तत्काल ग्राउंड पर लाने के दिये निर्देश

ब्लड बैंक के लिए ज़मीन और फंड्स उपलब्ध कराने की स्वयं ली ज़िम्मेदारी

एसडीएम सदर, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त सर्वेक्षण कर भूमि और फंड्स की उपलब्धता सहित ब्लड बैंक व्यवहार्यता परीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

ज़िलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी, कमरों के भीतर मीटिंग और कॉर्डिनेशन से नहीं चलेगा काम, सरकारी मशीनरी को फील्ड पर उतारने के दिये कड़े निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर सायं ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी सर्विलांस करने तथा कार्याें की मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने दवा एवं फॉगिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों ने फॉगिंग मशीन की कमी बताई जिस पर जिलाधिकारी ने मशीनें दोगुनी करने के निर्देेश देते हुए कहा कि इस कार्य में धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। नगर निगम ऋषिकेश को मशीने बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक न होने पर हैरानगी जाहीर करते हुए अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक धरातल पर लाने की तत्काल कवायद शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्यालय का अपना ब्लड बैंक होने से मरीजों का इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त सर्वेक्षण कर भूमि और फंड्स की उपलब्धता सहित ब्लड बैंक व्यवहार्यता परीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि कमरों के भीतर बैठक और समन्वय करने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकारी मशीनरी को फील्ड में उतारना होगा तथा अधिकारियों को मॉनिटरिंग के साथ ही स्वयं एवं अपने-अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्याें का मूल्यांकन करना आवश्यक है।

डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। सफाई तथा अन्य शिकायतों के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है।

केदारनाथ तीर्थ यात्रियों से गुलजार

0

केदारनाथ उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम एक बार फिर तीर्थ यात्रियों से गुलजार होता हुआ नजर आ रहा है तीर्थ यात्रा में उमड़ रहा यात्रियों का आस्था पथ देखते ही बन रहा है

बाबा की नगरी में आस्था के पथ पर तीर्थ यात्री सुरक्षित यात्रा का सुखद अनुभव साझा कर रहे है उत्तराखंड सरकार की पुष्कर सिंह धामी सरकार तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश देने में कामयाब रही है

केदारनाथ धाम पर सियासत कोई नई बात नही पूर्व की सरकारों ने सियासत पर बाबा की नगरी को रखकर बखूबी राजनैतिक पिच पर बैटिंग की थी नतीजा सत्ता से उखाड़ फेंकना जनता ने तय कर दिया था बाबा की नगरी में कोई भी दल राजनीति रोटियां नही सेक सका है

बाबा केदारनाथ धाम की विधानसभा में उपचुनाव होना है ऐसे में कांग्रेस उत्तराखंड सरकार के खिलाफ माहौल बनाकर केदारनाथ धाम पर सियासत को हवा देने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस के खाटी नेता कहे जाने वाले हरीश रावत ने 12 सितंबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की यात्रा में नही जाने की बात कही है जो कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की हवा का इशारा कर रही है

फिल्म नीति से बड़े बदलाव की उम्मीद अनुपम खेर प्रसून जोशी सीएम से मिले

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेट की उन्होने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से सम्बधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की।

उन्होने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फ़िल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 2024 की फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके इसके भी प्रयास किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मज़बूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियों प्रदान की गई है। उन्होने कहा की राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फ़िल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे ऐसा फ़िल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फ़िल्मों के लिए फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फ़िल्मकारों के लिए एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया।

उन्होंने यहाँ फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया, और स्थानीय लोगो द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फ़िल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया। फिल्म अभिनेता श्री खेर ने कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है। अभी हाल ही “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में कि गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

डीएम निरीक्षण में मिली खामियां आठ महीने से रुकी पेंशन दिलवाई

0

देहरादून डीएम ने आठ महीने से रुकी पेंशन पर तत्काल रुकी पेंशन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है देहरादून डीएम अपनी ज्वाइनिंग के बाद से लगातार सरकार की जनता को डिलीवरी देने की मुहिम पर करवाही करते नजर आ रहे है जिलाधिकारी के निर्देश पर पात्र लाभार्थी के खाते में आई 08 माह से रूकी पेंशन।

देहरादून10 सितंबर 2024 जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दूर-दराज से आए लाभार्थियों से मिले तथा उनका कार्यालय आने का कारण पूछा।

जिनमें रायपुर ब्लॉक भगत सिंह कालोनी से इजाजुदीन अपनी दिव्यांग पुत्री फरहाना, जिनकी भरण-पोषण पेंशन आठ माह से रूकी हुई थी, ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए पेंशन शाम तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुश्री फरहाना की 08 माह से रूकी हुई पेंशन रू0 12000 का भुगतान पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया गया।

ज्ञातब्य है कि सुश्री फरहाना जो कि दिव्यांग हैं को भरण-पोषण पेंशन मिलती थी चूंकि भरण पोषण पेंशन 18 वर्ष तक ही मिलती है, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त पोर्टल से स्वतः पेंशन बंद हो गई, सुश्री फरहाना की पेंशन को दिव्यांग पेंशन में परिवर्तित करते हुए 08 माह की पेंशन का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को ब्लॉक स्तर के कार्यालय पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी संगठन पर्व पोस्टर जारी बूथों पर सदस्यता किट जारी

0

भाजपा ने संगठन पर्व का पोस्टर लॉच कर दिया है सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की गई है शुरुआती 6 दिन में रिकॉर्ड 2.39 लाख सदस्य बनाए गए है, बुधवार से प्रारंभ होगा महासंपर्क अभियान : भट्ट

देहरादून 10 सितंबर। भाजपा ने संगठन पर्व के तहत महासंपर्क अभियान को लेकर पोस्टर लांचिंग कर सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की है ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर जानकारी दी कि शुरुआती 6 दिन में रिकॉर्ड 2.39 लाख लोगों ने राज्य में पार्टी की सदस्यता ली है। जिसे कल से शुरू होने वाले अभियान में अल्पकालीन विस्तारकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की मदद से अधिक सघन तरीके से चलाया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के प्रचार प्रसार एवं गति देने के लिए सदस्यता किट लॉन्च किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 3 सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में कल दोपहर 3 बजे तक कुल 2.39 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं । चूंकि अभी तक यह अभियान व्यक्तिगत संपर्क से आगे बढ़ाया जा रहा था और कल से एक सप्ताह का महा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा ।

जिसमें विधानसभा एवं मंडल स्तर के लिए निर्धारित अल्पकालीन विस्तारक, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

मोदी और धामी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार के कामों से राज्य में पार्टी जोड़ने को लेकर जबरदस्त उत्साह है । लिहाजा इस सप्ताह हम अभियान के इस महत्वपूर्ण चरण में संगठित रूप से अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने वाले हैं ।

इस दौरान आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन की विचारधारा और सरकार के कामों को भी प्रचारित प्रसारित किया जाएगा । उन्होंने कहा, इस अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है पार्टी तो पहले से अधिक संख्या के साथ पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क कर संगठन के विचारों एवं सरकार के उपलब्धियां को पहुंचाना।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी 11729 बूथों पर यह सदस्यता किट भेजी गई है । प्रत्येक किट में केंद्र एवं राज्य सरकार के कामकाज और पार्टी के विचारों से संबंधित प्रपत्र के साथ ऑफलाइन सदस्यता फॉर्म एवं अभियान का स्टीकर दिया गया है ।

इसमें दिए गए फॉर्म के माध्यम से उन तमाम लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा जिनके पास मोबाइल नंबर नही होगा । इस चरण में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 परिवारों तक संपर्क कर सदस्य बनाया जाएगा।

इस एक सप्ताह के अभियान में निश्चित किए गए अल्पकालीन विस्तारक सातों दिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को गति देंगे। इस सघन अभियान में सभी विधायक अभी पार्टी पदाधिकारी अपने बूथ पर भी रहेंगे और जो भी बूथ उन्हें दिए गए हैं वहां पर भी अभियान को गति देने का काम करेंगे।

पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सभी 19 सांगठनिक जिलों में एक-एक बूथ पर प्रवास कर अभियान को गति देने का काम करेंगे । जिसके तहत अभी तक पांच जनपदों में उनका जाना हुआ है और आज कोटद्वार से होते हुए पौड़ी चमोली रुद्रप्रयाग जनपदों के बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में हुए शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मुकेश कोली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनीता विद्यार्थी एवं श्रीमती कमलेश रमन, विशाल गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अनंतनाग में पिघल रही राजनीति की बर्फ

0

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में ऐसी विधानसभा राजनैतिक रूप से नज़र आ रही है जिसमे तीन विचार धारा बहती नज़र आ रही है ऐसे में विधानसभा चुनाव में रिजल्ट काफी आचरण भरे हो सकते है

झेलम क्षेत्र के अनंतनाग में त्रिकोणीय मुकाबले संगम में दो पीरजादों में महबूब फंसे हैं। 2014 में पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा भी चुनौती पेश करने के लिए मैदान में है।

अनंतनाग जिले से बहकर निकलने वाली झेलम के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में नेकां, पीडीपी और भाजपा की तीन अलग-अलग विचारधाराएं बह रही हैं। अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 सितंबर को मतदान है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

61070 मतदाताओं वाली यह सीट कभी किसी एक पार्टी का गढ़ नहीं रही है। दक्षिण कश्मीर की इस सीट पर चाहे सभी राजनीतिक दलों की नजर हो लेकिन अतीत में यह सीटी कभी पीडीपी तो कभी नेकां की झोली में जाती रही है। विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। 

इनमें एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। हालांकि विधानसभा क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। विस क्षेत्र में 30645 पुरुष प्रत्याशी, तो 30425 महिला प्रत्याशी हैं। 2014 में अनंतनाग सीट पर पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जीत प्राप्त की थी। इस सीट को अपने कब्जे में रखने के प्रयास में पीडीपी ने अनुभवी नेता को यहां से उतारा है। 

पीडीपी प्रत्याशी डॉक्टर महबूब बेग पूर्व मंत्री के साथ-साथ सांसद भी रहे हैं। गठबंधन के प्रत्याशी पीरजादा कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं। वह जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पहले यह कोकरनाग सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन परिसीमन के बाद इस सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 

अनंतनाग क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने के चलते पार्टी ने इन पर दांव खेला है। अपनी पार्टी ने भी इस क्षेत्र से अपना प्रत्याशी उतारा है। हिलाल अहमद शाह को टिकट दिया गया है। हिलाल अहमद पहले कांग्रेस में थे लेकिन अपनी पार्टी बनने के बाद बुखारी के साथ आ गए।

हिमालय दिवस जनजागरूकता आवश्यक एक दिन नहीं हर दिन अभियान चले :सीएम

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी।

इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा।  

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हर वर्ष 02 सितम्बर को बुग्याल संरक्षण दिवस मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। देहरादून में भी इस वर्ष तापमान में काफी वृद्धि हुई। अगर तापमान इसी गति से बढ़ता रहा तो आने वाले समय के लिए चिंताजनक है। हमें हिमालय, जल और जंगल के संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करने हैं, सोचना होगा कि अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या देकर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने तमाम आपदाएं देश-दुनिया मे देखी हैं। इस बार भी हमारे प्रदेश में कई जगह आपदा आई। पिछले साल हमने आपदाओं पर वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन भी किया। 29 नवंबर 2023 को यह आयोजन हुआ था और उसी दिन सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

उन्होंने कहा कि जब 17 दिन तक रेस्क्यू चल रहा था तो बहुत बार लगता था कि आज ब्रेक थ्रू होगा लेकिन कुछ न कुछ अड़चन आती रही। दुनिया भर की तकनीक उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से हमें मिली और आखिरकार हम सभी को सकुशल बाहर निकालने में सफल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय दिवस का यह आयोजन केवल एक सप्ताह का कार्य नहीं होना चाहिए बल्कि प्रत्येक दिन हमें प्रकृति को बचाने का कार्य करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के महत्व को हमें नई तरह से समझने की जरूरत है। जल स्रोतों और नदियों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके लिए स्प्रिंग एण्ड रिवर रिज्यूवनेशन अथॉरिटी का गठन किया गया है। हिमालय के संरक्षण के लिए अनेक कार्य किये जा सकते हैं। हिमालय हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे बचाने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड पहला राज्य है जहाँ जी.ई.पी की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इकोलॉजी व इकॉनमी में संतुलन बनाकर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। सरकार पौधरोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन इन सब में जनसहभागिता की जरूरत है, तभी हम इन प्रयासों में सफल हो पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में भी उन्होंने हिमालय के लिए अलग से योजना बनाये जाने की बात उठायी है। उत्तराखंड की जनसंख्या सवा करोड़ है और व्यवस्था हर साल लगभग 10 करोड़ लोगों के लिए करनी पड़ती है। उत्तराखण्ड के लिए योजना बनाते समय राज्य में आने वाली फ्लोटिंग पोपुलेशन को ध्यान में रखकर योजना बनाने के लिए नीति आयोग की बैठक में अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने सस्टेनेबल टूरिज्म की बात की है, जिसे लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

हेस्को के संस्थापक और पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी गंभीरता से हिमालय एवं इसके संरक्षण के लिए कई नई पहल की हैं। नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने संपूर्ण हिमालय की समस्या को गंभीरता से उठाया। हिमालय से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक क्षेत्र में भी ले जाना होगा।

देश के कई बड़े संस्थान हिमालय के संरक्षण एवं इस क्षेत्र में अध्ययन का कार्य कर रहे हैं। इन सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर हिमालय विकास पत्र पर कार्य होना चाहिए। हिमालय की भूमिका संपूर्ण देश के लिए महत्त्वपूर्ण है।  हिमालय के संरक्षण के लिए विकास वैज्ञानिकों के अनुसंधान के अनुरूप होना चाहिए।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मध्य हिमालय के लिए विकास का मॉडल बनना जरूरी है। आज जिस तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, यह चिंता का विषय है। हिमालय के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमने हिमालयन यूनिटी नाम से एक संस्था बनाई। तब यह तय हुआ कि 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनायेंगे।

महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो दुर्गेश पंत ने कहा कि 02 सितम्बर से 09 सितम्बर तक हिमालय सप्ताह के रूप प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों और प्रदेश के अनेक संस्थानों में कार्यक्रमों के आयोजन कर हिमालय के संरक्षण और संवर्द्धन संबंधी अनेक विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक उमेश शर्मा काऊ, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रमुख वन संरक्षक डा. धनंजय मोहन, इसरो देहरादून के निदेशक आर.पी. सिंह, आई.आई.पी के निदेशक हरेन्द्र बिष्ट एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।