Home Blog Page 140

24 घंटे बाद बरामद हुआ राजमिस्त्री का शव, काठगोदाम नहर में गिरने से हुआ था हादसा

0

शनिवार दोपहर कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली थी.

रुद्रपुर: काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में एक मजदूर के गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद देर रात तक काठगोदाम पुलिस ने सिंचाई विभाग, जलपुलिस और फायर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया. रातभर की मेहनत के बाद भी मजदूर का कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया. 24 घंटे बाद नहर में बहे राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ. है.

काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित कॉलटेक्स में नहर में गिर कर एक मजदूर के बहने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मजदूर की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया गया. देर रात उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया. जिसके बाद पुलिस एक बार फिर पुलिस टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. जिसके बाद शव को बरामद कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर को कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली थी. जिसके बाद से मजदूर की तलाशी के लिए नहर में जल पुलिस, फायर पुलिस और सिंचाई विभाग के साथ सर्च अभियान चलाया गया. देर रात तक नहर में उसे तलाशते रहे लेकिन तब कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज फिर सर्च किया गया.

दरअसल, कॉलटैक्स के पास मजदूर खड़े रहते हैं. पुलिस आशंका है कि कोई मजदूर का पैर फिसल से वह नहर में जा गिरा होगा. पानी के तेज बहाव के साथ बह गया. सर्च अभियान के दौरान गौला बेराज से नहर का पानी भी रोका गया. लगभग 15 किलोमीटर कवर नहर में पुलिस प्रशासन मजदूर को खोजती रहीं लेकिन अंधेरे के कारण सर्च अभियान में परेशानी आने से सर्च अभियान को रात्रि में रोक दिया गया. आज सुबह से एक बार फिर सर्च अभियान चलाया गया.

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया शनिवार की दोपहर में काठगोदाम पुलिस को नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की बहने की सूचना के बाद से ही टीम मजदूर की तलाश में सर्च अभियान चलाए हुए थी. काफी खोज बिन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया. अंधेरे के कारण सर्च अभियान को रोका गया था. आज दोबारा सर्च अभियान चला कर मजदूर के शव को ढूंढ़ा गया.

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से किया प्रस्थान

0

पतंजलि विश्वविद्यालय के सुनहरे अक्षरों में आज लिखा जाएगा ऐतिहासिक पल, राज्यपाल, सीएम धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल

पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम के तहत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ पीठ पहुंची।”

इससे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंची। जहां पर गवर्नर जनरल गुरमीत सिंह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। वहीं इस मौके पर कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह के मौके पर छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान करने के पहली बार विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची हैं। ये पल पतंजलि विश्वविद्यालय के गौरवशाली हैं। आज का यह ऐतिहासिक पल पतंजलि विश्वविद्यालय के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंच चुकी हैं।

बड़ी खबर (नैनीताल) नहीं उड़ेंगे ड्रोन. नो फ्लाई जोन घोषित।

0

नैनीताल में 3 और 4 नवंबर को ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित – राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू

नैनीताल।
जनपद नैनीताल में 3 और 4 नवंबर 2025 को माननीय राष्ट्रपति भारत गणराज्य के भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

सुरक्षा कारणों से पूरा नैनीताल जिला “Drone–No Fly Zone” घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, कैमरा ड्रोन, या फोटोग्राफी ड्रोन को उड़ाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।

नैनीताल पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“किसी भी प्रकार के ड्रोन को बिना अनुमति उड़ाना दंडनीय अपराध है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के उच्चतम मानक लागू किए गए हैं,” — नैनीताल पुलिस प्रवक्ता

 

होटल प्रबंधन एवं पर्यटकों से अपील:
जिले में ठहर रहे पर्यटक, होटल संचालक, ब्लॉगर्स, वीडियोग्राफर एवं ड्रोन हैंडलर प्रशासन के इस आदेश का पूर्ण पालन करें।
साथ ही होटल प्रबंधन अपने मेहमानों को यह सूचना अनिवार्य रूप से साझा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।

ध्यान दें:

  • आदेश 3 और 4 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।
  • केवल सरकारी अनुमति प्राप्त सुरक्षा या मीडिया एजेंसियों को ही सीमित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की छूट रहेगी।

‘मन्नत’ के बाहर जमा हुई फैंस की भारी भीड़, आधी रात को शाहरुख खान के 60वें बर्थडे का जश्न, दीदार का है इंतजार

0

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और देश-विदेश से फैंस भारी संख्या में ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन चल रहा है। शाहरुख ने फैंस को हिंट दिया था कि वह मिलने आएंगे और उसी दीदार के इंतजार में फैंस हैं।

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और फैंस जश्न में डूब गए हैं। वो आधी रात को किंग खान के बर्थडे मनाने के लिए ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन का काम चल रहा है। शाहरुख अभी कहीं और रह रहे हैं, पर उनके खास दिन को एक्स्ट्रा-स्पेशल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से फैंस ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि शायद आधी रात को शाहरुख खान का दीदार होगा।

यूएई, नेपाल और इंडोनेशिया से फैंस ‘मन्नत’ पहुंच चुके हैं। उनके हाथों में शाहरुख खान के नाम के पोस्टर हैं। कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें फैंस ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान’ और उनका नाम चिल्ला रहे हैं। उन्हें अब शाहरुख के आने का इंतजार है।

राष्ट्रपति के देहरादून आगमन के चलते अलर्ट मोड पर प्रशासन

0

देहरादून । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून में सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष आदेश जारी किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व/प्रोटोकॉल) कृष्ण कुमार मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए राष्ट्रपति के निवास और भ्रमण क्षेत्रों के आसपास Silent Zone (ध्वनि प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित कर दिया है।

आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति के देहरादून में प्रवास के दौरान 2 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे से 3 नवंबर 2025 शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नियंत्रण रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड या उच्च ध्वनि वाला उपकरण प्रयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में ध्वनि की तीव्रता 40 डेसिबल (dB) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये क्षेत्र रहेंगे साइलेंट जोन घोषित:

1. राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से लेकर महामहिम राष्ट्रपति निकेतन होते हुए ब्रह्म कमल चौक से सड़क के दोनों ओर 100 मीटर की परिधि में।

2. विधान सभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में।

यह आदेश 2 नवंबर को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रपति के आगमन से एक घंटे पहले प्रभावी हो जाएगा और 3 नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक जो भी प्रभावी होगा,लागू रहेगा। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत दंडनीय कार्यवाही की जाएगी।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह आदेश सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है और देहरादून के समस्त संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का पूर्ण पालन हो।

 

हल्द्वानी: 16 साल की नाबालिग का निकाह POCSO और बाल विवाह एक्ट में माता-पिता गिरफ्तार

0

हल्द्वानी में 16 साल की गर्भवती नाबालिग का निकाह कराने पर हड़कंप। युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर POCSO के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानें पूरा मामला।

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्ष की गर्भवती नाबालिग का जबरन निकाह करा दिया गया। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी युवक की मां की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद किशोरी के माता-पिता और निकाह करने वाले युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी एक युवक का पड़ोस में रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के परिवार को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सामाजिक बदनामी से बचने के लिए नाबालिग का निकाह युवक से करा दिया। इस बीच, नाराज युवक की मां ने पुलिस स्टेशन में तहरीर दी और आरोप लगाया कि किशोरी के परिवार ने उनके बेटे पर जबरन निकाह करने का दबाव बनाया। पुलिस ने तत्काल मामले की जाँच शुरू की और दस्तावेज खंगाले, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की सिर्फ 16 साल की है और चिकित्सकीय परीक्षण में वह चार माह की गर्भवती पाई गई।

माता-पिता और युवक पर दर्ज हुआ गंभीर मुकदमा
पुलिस ने इस पूरे मामले को बाल विवाह और यौन अपराध की श्रेणी में रखा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मीडिया को बताया कि बाल विवाह जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, नाबालिग से निकाह करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी POCSO की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कानून की अनदेखी पर पुलिस सख्त
यह घटना एक बार फिर समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता की कमी को दर्शाती है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार, लड़की की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष है। इससे कम उम्र में विवाह करना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 साल तक की कठोर कैद और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

देहरादून : आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में निकला मरा हुआ कॉकरोच

0

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही किमी की दूरी हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसको लेकर जब स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट संचालक के बात की गई तो वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगे की उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली है जिसके कारण कॉकरोच खाने में घुस गए।

शनिवार करीब 5 बजे लक्ष्य सहाय, सुरेल सैफी व जाहिद अली खाना खाने के लिए हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में गए जिसके बाद उन्होंन दो पनीर डोसा, आलू पूरी व राजमा चावल का आर्डर दिया जब वह राजवा चावल खाने लगे तो राजमा चावल में से मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसके बाद उन्होंने खाना नहीं खाया और इसकी शिकायत हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट की संचालक कमलेश से की गई तो वह अपनी गलती मानने लगी लेकिन तभी उनका बेटा या कर्मचारी मौके पर आया और वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगा कि उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली थी जिसके कारण कॉकरोच अपनी जान बचाने के लिए खाने में घुस गए हैं। वहां मौजूद लोगों को कहना था कि खाने की खराबी और बासी खाना परोसने की शिकायत पहले भी आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में आई है। इस मामले को खाद्य विभाग के सामने भी रखा जाएगा।

कैंची धाम से लौट रहा वाहन खाई में गिरा दो की मौत टैंपाे ट्रैवलर में चालक समेत 16 पर्यटक थे सवार

0

हल्द्वानी। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हादसे का शिकार हो गया। ज्योलीकोट के समीप दो गांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12. 30 बजे ज्योलीकोट के पास वाहन से नियंत्रण हटने से वाहन खाई में जा गिरा।

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां रोहतक हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

3 नवम्बर को देहरादून में बंद रहेंगे कुछ स्कूल, जानिए वजह

0

देहरादून।

महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य का जनपद देहरादून में 03.11.2025 को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण / प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआई भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है।

कार्यक्रम हेतु महानुभावों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत उपयोग में लिये जा रहे मार्गो को जीरो जोन किया जाना है।

जिस कारण वीवीआईपी भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के निम्न स्कूलों को असुविधा एवं समस्या का सामना करना पड़ सकता है:-

 

अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की आख्या 31.10.2025 के क्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त स्कूलों में 03 नवम्बर, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। जनपद के अन्य स्कूल यथावत् संचालित रहेंगे। तद्‌नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कल देहरादून में रूट रहेगा डायवर्ट, जानिए ट्रैफिक प्लान

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी देहरादून में तमाम रूट डायवर्ट रहेंगे.

देहरादून: शहर मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में यातायात प्लान किया गया है और यह यातायात प्लान 2 नवंबर और 3 नवंबर तक रहेगा. साथ ही 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान भी तैयार किया गया है.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जायेगा.
  • राष्ट्रपति के लैंडिंग के बाद सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और सीएसडी तिराहा की ओर व दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा. ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जायेगा. साथ ही दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को बहल/बैनी बाजार चौक पर रोका जायेगा.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्थान की तैयारी होने पर धोरण पुल से ग्रेट वेल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वैल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे रोका जायेगा.
  • कालीदास रोड से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले कालीदास रोड पर ही रोका जायेगा.
  • 3 नवंबर को वीवीआईपी प्रवास स्थल से विधानसभा तक डायवर्जन प्लान.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान से पहले मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा. ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले ट्रैफिक को कैनाल रोड होते हुए भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर बहल चौक से दिलाराम चौक जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे बैरियर लगाकर रोका जायेगा. साथ ही सर्वे चौक से कोई भी ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर नहीं जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान करने पर आराघर से ईसी रोड की ओर ट्रैफिक रोक दिया जायेगा. साथ ही फब्बारा चौक,इनकम टैक्स चौक और धर्मपुर चौक से भी आराघर चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जायेगा.
  • राष्ट्रपति के एनआईवीएच पास करने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी तिराहा और विधानसभा तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. साथ ही नेहरू कॉलोनी तिराहा से फब्बारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के एनआईवीएच पास करने पर बाईपास चौकी और डिफेन्स कालोनी की ओर से आने वाला ट्रैफिक मोहकमपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा.
  • 3 नवंबर को वीवीआईपी प्रवास स्थल से जीटीसी हेलीपैड तक डायवर्जन प्लॉन

    राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. ट्रैफिक को सांई मन्दिर से काठ बंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा. साथ ही दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को दिलाराम, बहल और बैनीबाजार चौक पर रोका जायेगा.

  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी होने पर धोरण पुल से ग्रेट वेल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वेल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे रोका जायेगा.
  • कालीदास रोड से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले कालीदास रोड पर ही रोका जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और सीएसडी तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. साथ ही दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा.

    राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर कैंब्रियन हाल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट आफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा.

  • राष्ट्रपति के टेक ऑफ के 10 मिनट पहले कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जायेगा.

3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान

  • नया गांव से आईएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन
  • 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • आशारोडी से आईएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन.
  • 3 नवंबर को सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • रानीपोखरी से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • नेपाली फार्म से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन 3 नवंबर को सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.