Home Blog Page 105

ऊधम सिंह नगर में फर्जी अधिकारी ने 64.72 लाख ठगे:वॉट्सऐप ग्रुप से शुरू हुआ झांसा, डीमैट खाता खुलवाकर कैश हड़पा

0

ऊधम सिंह नगर में ठगों के गिरोह ने ‘इंडिया निवेश’ का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 64.72 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना काशीपुर की है।

काशीपुर निवासी गौरव ने बताया कि 6 अक्टूबर को उन्हें ‘बुलस्टॉक चार्जर’ नाम के एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। शेयर बाजार में पहले से सक्रिय होने के कारण उन्होंने ग्रुप में दिए टिप्स का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें कुछ शुरुआती फायदा भी मिला।

इसी दौरान एक महिला ने उन्हें ऑडियो कॉल किया। उसने अपना नाम वान्या गिल बताया और खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया। महिला ने दावा किया कि उनकी कंपनी ब्रोकिंग और अन्य वित्तीय सेवाएं चलाती है।

आधार-पैन लेकर खुलवाया डीमैट खाता, उड़ाए लाखों

महिला के झांसे में आकर गौरव ने निवेश शुरू कर दिया। आरोप है कि गिरोह ने उनका आधार व पैन कार्ड लेकर एक डीमैट खाता भी खुलवाया। शुरू में 20 हजार रुपये जमा करवाए गए और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 64.72 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

जब गौरव को कोई रिटर्न नहीं मिला, तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बैंक खातों, कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच कर रही है।

उत्तराखंड के मौलाना को NIA ने 20 घंटे बाद छोड़ा:आतंकी उमर के फोन में मिला था नंबर, हल्द्वानी आकर बोला- मैंने पूरा कॉर्पोरेट किया

0

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक मस्जिद के इमाम सहित दो लोगों हिरासत में लिया था। NIA ने दिनभर लगभग 20 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, NIA ने लैपटॉप, फोन और कॉल रिकॉर्ड खंगाले है।

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों के मोबाइल नंबर ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर के मोबाइल से मिले हैं।

NIA ने दोनों को नैनीताल पुलिस के हवाले कर दिया। नैनीताल पुलिस ने भी पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। रिहा होने के बाद मस्जिद के इमाम मौलवी आसिम ने बताया कि NIA उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में उससे पूछताछ की गई है और सुरक्षा एजेंसी को उन्होंने कॉर्पोरेट किया।

लैपटॉप और फोन ले गया

मौलवी ने बताया कि वह लैपटॉप और फोन भी ले गया था। सूत्रों के अनुसार, NIA ने दोनों लैपटॉप और फोन की जांच की है। कागजी कार्यवाही के बाद रात 10:45 बजे दोनों को छोड़ दिया। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे NIA और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौलवी को बनभूलपुरा से और दूसरे अन्य व्यक्ति को राजपुरा क्षेत्र से पकड़ा है। टीम दोनों को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर गई थी।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले ही नैनीताल पुलिस को संभावित खतरे को लेकर सतर्क कर दिया था। इसके बाद जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन सामने आते ही उत्तराखंड पुलिस व इंटेलिजेंस विभाग और भी सक्रिय हो गए हैं।

इमाम मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता

मौलवी आसिम उत्तर प्रदेश रामपुर जिले के टांडा दड़ियाल गांव का रहने वाला है। पिछले 3-4 सालों से यहां पर इमाम के तौर पर रह रहा था। वह मस्जिद के पास आवासीय कमरे में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा है। बताया जा रहा है कि इमाम मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमाम ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं रखता था। वहीं, जिस दूसरे युवक को राजपुरा से NIA अपने साथ दिल्ली लेकर गई थी। उसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि ये युवक हिंदू समुदाय का है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

एसपी से मिलने पहुंचे मौलवी, कुछ बोलने से किया इनकार

दोपहर बाद बनभूलपुरा क्षेत्र के कुछ मौलवी एसएसपी मंजू नाथ टीसी के दफ्तर पहुंचे, यहां पर करीब आधे घंटे तक उन्होंने एसएसपी से बात की, हालांकि इस दौरान क्या बातचीत हुई यह सामने नहीं आया है। दफ्तर से बाहर आए मौलवियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसके बाद रात को मौलवी को छोड़ दिया गया।

वहीं इस पूरे मामले पर एससपी मंजूनाथ टीसी ने कहा-

QuoteImage

बीती रात दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम पहुंची थी, उनका पूरा सहयोग किया गया है, मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा है, आगे की कार्रवाई दिल्ली से ही की जाएगी। लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं वर्ना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद का असिस्टेंट प्रोफेसर था उमर डॉ. मोहम्मद उमर नबी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग का असिस्टेंट प्रोफेसर था। उसने 10 नवंबर को दिल्ली लाल किले के सामने कार बम विस्फोट जैसी आतंकी घटना को अंजाम दिया।हमले में 13 लोग मारे गए और कई घायल हुए। हमले की साजिश में उसके साथी आमिर राशिद अली और अन्य शामिल थे। 9 नवंबर की रात उसने अपनी i20 कार लेकर एटीएम और टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली की ओर रुख किया और 10 नवंबर को आत्मघाती हमला कर दिया।

उत्तराखंड में शराब महंगी: आबकारी पर वित्त विभाग की आपत्ति से बदला फैसला, कीमतें 50-100 रुपये बढ़ीं

0

 

महज 50 करोड़ रुपए के वैट के लिए उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ का बोझ और राजस्व कमी का खतरा

नए वित्तीय वर्ष की आबकारी नीति को लेकर सरकार भले ही 5060 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व हासिल करने के दावे कर रही थी, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से 04 माह पहले ही बड़ी बाधा सामने आ गई है। एक्साइज ड्यूटी को वैट से बाहर रखने के फैसले पर वित्त विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया, जिसके बाद आबकारी विभाग को नीति में संशोधन करना पड़ा। अब एक्साइज ड्यूटी पर भी 12 प्रतिशत वैट लगाया जाएगा, जिसके चलते शराब की कीमत प्रति बोतल 50 से 100 रुपये तक बढ़ गई है।

नीति में क्या था बदलाव और क्यों हुआ उलटफेर
वित्तीय वर्ष 2025–26 की आबकारी नीति में एक्साइज ड्यूटी को वैट के दायरे से बाहर रखा गया था। विभाग का तर्क था कि यह कदम नीति को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उठाया गया है, क्योंकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी एक्साइज पर वैट नहीं है और वहां दुकानों पर लगाया जाने वाला अधिभार पहले ही हटा दिया गया है। लेकिन वित्त विभाग इस फैसले से सहमत नहीं हुआ। कई दौर की आपत्तियों और स्पष्टीकरणों के बावजूद विभाग ने वैट हटाने पर हामी नहीं भरी, जिसके बाद आबकारी विभाग ने 12% वैट एक्साइज ड्यूटी पर भी लागू करने का निर्णय ले लिया।

कीमत बढ़ने से बिक्री घटने का डर
कीमतों में बढ़ोतरी से अब विभाग को बिक्री में गिरावट की आशंका परेशान कर रही है। पर्यटन आधारित राज्य उत्तराखंड में शराब के संतुलित दाम बिक्री को बढ़ाते हैं और तस्करी पर भी नियंत्रण रहता है। लेकिन अब कीमतें बढ़ने से पड़ोसी राज्यों की तुलना में यहां शराब काफी महंगी हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पर्यटक अधिकतम अनुमन्य कोटा लेकर आएंगे, जिससे स्थानीय बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा।

राजस्व लक्ष्य को लग सकता है बड़ा झटका
अब तक आबकारी विभाग अनुमान लगा रहा था कि इस बार लक्ष्य से करीब 700 करोड़ रुपये अधिक आय हो सकती है। लेकिन वैट जोड़ने से मात्र 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलने की उम्मीद है। इधर, 25 लाख पेटियां बेचने का लक्ष्य अब भी बाकी है। अचानक दाम बढ़ने से जहां उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा, वहीं कम मांग की स्थिति में विभाग को लगभग 250 करोड़ रुपये राजस्व में कमी का खतरा दिखाई देने लगा है।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम: गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी — उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर

उत्तराखंड  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।

गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य ₹375 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प्रति कुंतल निर्धारित था। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि नए पेराई सत्र 2025–26 के लिए इन मूल्यों में वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य ₹405 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹395 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

इस दौरान सीएम धामी  ने यह भी  कहा कि मूल्य निर्धारण की संपूर्ण प्रक्रिया में सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, किसान संगठनों तथा संबंधित हितधारकों के साथ विस्तृत विमर्श किया गया। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित एफ.आर.पी., उत्तर प्रदेश में प्रभावी गन्ना मूल्य तथा राज्य की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों का समुचित विश्लेषण कर संतुलित निर्णय लिया गया है।

साथ ही सीएम धामी  ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक निर्णय में किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, उनकी उपज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो और भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने  कहा कि पेराई सत्र 2025–26 के लिए घोषित यह बढ़ा हुआ मूल्य न केवल गन्ना किसानों को राहत देगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा तथा गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहन देने में सहायक सिद्ध होगा।

दिल्ली ब्लास्ट: बनभूलपुरा से इमाम को उठाया, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

0

 

Haldwani : दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के उत्तराखंड कनेक्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसके संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े पाए गए। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिलाली मस्जिद समेत क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा पहुंचे। अचानक इतनी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम धामी

0

 

उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित विराट संत सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित संतों का विशाल संगम देखने को मिला. सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

सम्मेलन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, संत अवधेशानंद महाराज, संत सुधांशु महाराज, महामंडलेश्वर सहित देशभर के दर्जनों पुरस्कृत संतों ने हिस्सा लिया. संतों द्वारा गीता के ज्ञान, भारतीय संस्कृति और धर्म के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई. संतों के विचारों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान किया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि, “यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतों द्वारा गीता के प्रचार और प्रसार पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ. गीता का ज्ञान पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है और महोत्सव भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है.

विराट संत सम्मेलन ने गीता महोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. संतों के सान्निध्य और आध्यात्मिक विचारों ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया. यह सम्मेलन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और धार्मिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया.

लालकुआं पुलिस की मुस्तैदी से अज्ञात युवक की हुई शिनाख्त

0

 

जवाहर नगर निवासी सोनू के रूप में हुई पहचान।

दो दिन पूर्व लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास घायल अवस्था में मिला एक अज्ञात युवक आखिरकार पहचाना जा चुका है। लालकुआं पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल भिजवाए जाने के बावजूद युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी हुई थी, जो आज सफल हो गए।

मृतक युवक की पहचान जवाहर नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह मढ़वाल उर्फ़ सोनू, पुत्र प्रेम सिंह मढ़वाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पंतनगर थाने में दर्ज कराई थी।

लालकुआं पुलिस ने बताया कि घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त की प्रक्रिया के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी और आज उसकी पहचान हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है तथा अब यह जांच की जा रही है कि युवक किस परिस्थिति में घायल हुआ और उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हरिद्वार हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा, आपस में भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

0

दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे.

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे से परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक देर रात हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर चंडी देवी रोपवे के सामने दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में एक ट्रक चालक और उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया. एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां ट्रक चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. 21 वर्षीय ट्रक चालक का नाम मोंटी है. वह हिमाचल का रहने वाला है.

श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया एक ट्रक और टाटा 407 के बीच टक्कर हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एक ट्रक चालक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी क्लीनर घायल हो गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर जैसे ही दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे. पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों ट्रकों को साइड में लगवाया. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया. श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को खुलवाया. कुछ देर बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई.

कालसी के पास भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप वाहन, एक की मौत, दो घायल

0

देहरादून जिले के कालसी इलाके में पिकअप वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई.

विकासनगर: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में हरिपुर कोटि इच्छाडी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि छिबरो पावर हाउस के पास करीब पिकअप वाहन बेकाबू होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि शनिवार 29 नवंबर सुबह करीब 7.51 पर सिटी कंट्रोल रूप से सूचना मिली ती कि छिबरो पावर हाउस के पास पर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाने से पुलिस टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पर रवाना हुई. इसके अलावा एसडीआरएफ को भी मामले की सूचना दे दी गई थी.

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू टीम खाई में उतकर वाहन सवार तीनों लोगों को ऊपर सड़क पर लेकर गई, लेकिन तब तब एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. वहीं अन्य दो घायलों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया.

घायल व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वो लोग वाहन संख्या UK16CA3404 पिकअप से गथान से सोनीपत टमाटर लेकर जा रहे थे. रात्रि करीब 12 बजे के आसपास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खाई मे गिर गई. रात्रि के समय चोटिल होने के कारण वो लोग किसी को सूचना नहीं दे पाए.

घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए कालसी के सरकारी हॉस्पिलट भिजवाया गया है. हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम गोविंद पुत्र जवाहर निवासी ग्राम बुराइला था, जिसकी उम्र 28 साल थी. गोविंद का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भिजवा दिया है.

वहीं इस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को नाम सुनील उम्र 28 साल पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिंडाल और नरेश उम्र 28 साल पुत्र फकीरा निवासी बाईला है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों को पता करने में जुटी हुई है. प्राथमिक तौर पर तो हादसे का कारण तेज रफ्तार लग रहा है.

UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी:टिहरी की सहायक प्रोफेसर को पकड़ा, अब तक तीन लोग हो चुके गिरफ्तार

0

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शहीद हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की एक सहायक प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही गिरफ्तार दो लोगों से की गई पूछताछ के बाद पकड़ी गई है।

सीबीआई ने पहले से गिरफ्तार दोनों लोगों से गहन पूछताछ की और मोबाइल फोन के साथ दूसरे सबूतों को जांचा, जिसमें इस प्रोफेसर की भूमिका सामने आई। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

अब तक की जांच से पता चला है कि सुमन ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के एक हिस्से को हल करने में साबिया की मदद की थी और परीक्षा में उपस्थित खालिद को उसका हल भेजा था।

 
पेपर लीक के बाद छात्र धरने पर बैठे तो सीएम खुद उनके बीच गए थे और केस को सीबीआई को सौंपने की बात कही थी।

पुलिस को पहले से ही था सुमन पर शक जांच में ये पहले ही सामने आ चुका है कि हरिद्वार के जिस केंद्र में खालिद परीक्षा दे रहा था, उस केंद्र में कुल 18 कमरे थे, केंद्र में परीक्षा के लिए कुल 15 जैमर लगे थे, लेकिन कमरा नंबर 9, 17 और 18 में जैमर नहीं लगे हुए थे। वहीं, कमरा नंबर 9 में खालिद परीक्षा दे रहा था। इसी कमरे से बैठकर खालिद ने किसी डिवाइस से परीक्षा के तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजे थे और साबिया ने प्रोफेसर सुमन चौहान को भेजे थे। 5 पॉइंट में समझिए पेपर लीक मामले में अबतक क्या हुआ…

1. 21 सितंबर को UKSSSC ने ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा कराई: UKSSSC ने 21 सितंबर को ग्रेजुएट लेवल की भर्ती के लिए 11 बजे एग्जाम शुरू​​​​ किया। एग्जाम 1 बजे तक होना था। लेकिन 11:30 बजे ही पेपर लीक हो गया, जिसके तीन पन्ने वॉट्सऐप से बाहर आ गए थे।

आरोपी खालिद मलिक नाम के व्यक्ति ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को अपने पेपर भेजे दिए थे, जिसमें खालिद की बहन साबिया भी शामिल थी। फिलहाल खालिद और उसकी बहन साबिया न्यायिक हिरासत में हैं।

 
बॉबी पवार ने ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

2. प्रदेश भर में शुरू हुआ आन्दोलन- इसके बाद प्रदेश भर में आंदोलन शुरू हो गया। काफी लंबे समय तक बेरोजगार संगठन के लोग देहरादून के परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठे रहे। फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगभग 8 दिन के बाद छात्रों से मिलने उनके धरना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने सीबीआई जांच की बात कही।

इसके बाद सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को लिख दिया था। छात्रों ने दूसरी मांग अपनी की थी कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए और उसका रोस्टर दोबारा से जारी किया जाए।

3. एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया- छात्रों के बढ़ने प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यूसी ध्यानी को सौंपी गई। इस आयोग को परीक्षा में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक की प्रक्रिया, शामिल अधिकारियों और बाहरी नेटवर्क की भूमिका की जांच का अधिकार दिया गया था।

आयोग ने प्रदेश के कई जिलों में जाकर छात्रों, अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद किया और उन्हीं बयानों के आधार पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

4- सरकार ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट, पेपर रद्द- छात्रों की मांग थी कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए और परीक्षा को रद्द किया जाए। एकल सदस्यीय जांच आयोग की कई बैठकों में भी छात्रों ने इन मांगों को उठाया था। वहीं, जब आयोग ने रिपोर्ट सीएम धामी को सौंपी तो इसके कुछ ही घंटों बाद सरकार ने ये रिपोर्ट यूकेएसएसएसी को सौंपी। और फिर इस रिपोर्ट के आधार पर ही यूकेएसएसएसी ने परीक्षा को रद्द कर दिया था।

5- CBI की एंट्री, FIR में 4 नाम: सीबीआई ने 28 अक्टूबर 2025 को जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए हैंडओवर लिया। सीबीआई ने सबसे पहले देहरादून की एंटी करप्शन शाखा में एफआईआर दर्ज की। जिसमें चार आरोपी खालिद, सुमन, सबिया, और हीना के नाम दर्ज किया गया। इसके बाद से लगातार सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है , सीबीआई ने हरिद्वार के उस सेंटर की भी जांच की थी जहां से प्रश्न पत्र आउट हुआ था।