चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के लिए गढ़वाल पुलिस का मास्टर प्लान तैयार
देहरादून। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए गढ़वाल पुलिस की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा को अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
24×7 निगरानी के लिए कंट्रोल रूम
यात्रा की निरंतर निगरानी के लिए सरदार पटेल भवन में अत्याधुनिक चारधाम कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूरे यात्रा मार्ग को बेहतर प्रबंधन के लिए:
- 16 सुपर जोन
- 43 जोन
- 149 सेक्टर में विभाजित किया गया है
सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ:PAC,होमगार्ड,PRD,SDRF,ATS,BDS,जल पुलिस की तैनाती की गई है।
CCTV और ड्रोन से निगरानी
चारधाम यात्रा मार्ग और चारों धामों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा।
यात्री सुविधाओं पर फोकस
श्रद्धालुओं के लिए: पार्किंग स्थल,हॉल्टिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है, जहां ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान
यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए: बॉटल नेक,ब्लैक स्पॉट,लैंडस्लाइड जोन को चिन्हित कर वहां विशेष इंतजाम किए गए हैं।
ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र
यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र संचालित होंगे:
- हरिद्वार
- देहरादून
- रुद्रप्रयाग
- चमोली
- उत्तरकाशी
जरूरी अपील
आईजी गढ़वाल ने श्रद्धालुओं से अपील की:
- हेली सेवा की बुकिंग और पंजीकरण सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से करें
- सोशल मीडिया के जरिए दिए जा रहे रियल-टाइम अपडेट (मौसम, मार्ग, आपदा) पर ध्यान दें
गढ़वाल पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि देश-विदेश से आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
