HomeExclusive StoryDehradun: खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन पर उत्तराखंड को अवार्ड से नवाज़ा...

Dehradun: खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन पर उत्तराखंड को अवार्ड से नवाज़ा जाएगा

देहरादून: फिक्की की ओर से आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का खिताब मिलेगा। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे राज्यवासियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की खेल नीतियों और खिलाड़ियों के समर्पण की प्रमाणिकता है, जिसने उत्तराखंड की खेल छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सशक्त नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं,जिससे खेल जगत में उत्तराखंड की नई पहचान बनी है।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने खेल जगत में उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है। साथ ही खेलों में युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर दिया है और प्रदेश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों की संस्कृति को मजबूती प्रदान की है। मंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उत्तराखंड को खेलों में अभूतपूर्व सफलता के साथ और भी ऊंचा ले जाएंगे।

इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 समारोह का आयोजन 21 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस में किया जाएगा।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here