CM Dhami Viral Video: CM धामी का स्कूली बच्ची से संवाद का वीडियो वायरल

0
14

CM धामी का स्कूली बच्ची से संवाद का वीडियो वायरल, चॉकलेट देकर पूछा- बड़े होकर क्या बनोगी?

देहरादून पुलिस लाइन हेलिपैड पर मुख्यमंत्री ने बच्ची से की आत्मीय मुलाकात, सोशल मीडिया पर लोगों ने की सराहना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची के साथ आत्मीय संवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री बच्ची को चॉकलेट देते हुए उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात एक स्कूली बच्ची से हुई। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और बेहद सहज अंदाज में उससे शिक्षा, स्कूल और भविष्य के सपनों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी भेंट की और उसका उत्साहवर्धन किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि “बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।”

बेटियां हैं उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका सुरक्षित, शिक्षित तथा सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

लोगों ने की मुख्यमंत्री के व्यवहार की सराहना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री के सरल और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए इसे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की शिक्षा, संस्कार और विकास सबसे महत्वपूर्ण हैं और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here