HomeUttarakhandसिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। वहीं, जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 69.19 लाख, देहरादून में बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी।

बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए चण्डाक मोटर मार्ग में उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण किए जाने, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से सटे हुए अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए जिला अस्पताल का विस्तार किए जाने, ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जाने, तहसील मुख्यालय देवलस्थल में आयोजित होने वाले बाराबीसी महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख का अनुदान दिए जाने को मंजूरी दी।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here