मुख्यमंत्री धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण और राज्य में सुख-शांति बनाए रखने की भी कामना की। कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

