जीएसटी बकाया में कुर्क फ्लैट पहले ही बेच दिए, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

0
181

जीएसटी बकाया में कुर्क फ्लैट पहले ही बेच दिए, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज देहरादून में जीएसटी बकाया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला कैनाल रोड स्थित मैसर्स क्वींसटन रियलिटी प्रोजेक्ट्स एलएलपी से जुड़ा है। जीएसटी जमा न करने पर तहसीलदार सदर ने 5 जनवरी को बिल्डर के दो फ्लैट—303 और 403—कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की थी।

नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में कार्रवाई संपन्न कर दी गई। लेकिन बाद में सामने आया कि संबंधित फ्लैट 27 मई 2022 को ही पूजा संजय मिश्रा के नाम विक्रयपत्र के माध्यम से बेचे जा चुके थे और बैंक में बंधक भी थे।

आरोप है कि बिल्डर ने यह तथ्य प्रशासन से छिपाया और नीलामी प्रक्रिया को गुमराह किया।

इस मामले में राजपुर थाना में कर्मवीर सिंह, आशीष राजेंद्र गर्ग, राजपुरोहित विक्रम सिंह और स्थानीय प्रतिनिधि अजय काठबंगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here