Home Blog Page 269

खाद्य मंत्री से की चुघ ने कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग

0
खाद्य मंत्री से की चुघ ने कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग

रुद्रपुर- वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ रुद्रपुर शहर के हर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार भाजपा के आला नेताओं और अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि रुद्रपुर शहर की व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो सके ताकि सरकार की योजनाओं और अन्य चीजों का लाभ आम जनमानस को मिल सके। इसी क्रम में भाजपा नेता चुघ ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की, और एक ज्ञापन उन्हें भेंट किया।

खाद्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन में चुघ ने बताया कि रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की जनसंख्या अब लगभग एक लाख से अधिक हो चुकी है और 14 हजार लोगों के राशन कार्ड वहां बनाए गए हैं ।ऐसे में उसे क्षेत्र के रहने वाली गरीब जनता राशन के लिए दर-दर भटक रही है और उन्हें राशन डिपो पर मिलने वाला राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा ।ऐसे में एक अभियान चला कर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर-घर जाकर नए राशन कार्ड बनाने का अभियान प्रारंभ किया जाए ,ताकि सभी को सुचारू रूप से राशन मिल सके, क्योंकि वर्तमान समय में कैंप क्षेत्र में मात्र दो या चार ही राशन डिपो हैं।

खाद्य मंत्री ने भाजपा नेता चुघ की बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जनता को लाभ दिया जाएगा। खाद्य मंत्री रेखा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनहित के मुद्दों पर कार्य करती है और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर सदैव हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करती है। ऐसे में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखें ताकि उसका समाधान किया जा सके।

डीएम वंदना ने पानी निकासी नहीं होने पर किया निरीक्षण

0
डीएम वंदना ने पानी निकासी नहीं होने पर किया निरीक्षण

चौफुला जंगलात चौकी के पास बरसात के समय पहाड़ से आने वाला पानी और मलबा फैल जाता है। जिससे वहां रहने वाले लोगों के घरों में इस बरसाती नाले से खतरा बना रहता है। साथ ही चौफुला से चंबल पुल तक नहर कवरिंग कार्य के बाद से पानी की निकासी न होने से भी क्षेत्र में समस्या हो रही है। समस्या के स्थाई और तात्कालिक समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम को स्थानीय लोगों ने भी सुझाव भी दिए। तात्कालिक समस्या के समाधान हेतु डीएम ने कहा कि क्षेत्र में अलर्ट के दौरान हर समय मौके पर जेसीबी मशीन तैनात रहेगी ताकि यथा शीघ्र हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा जंगलात चौकी से चौफुला होते हुए जल निकासी के लिए नाले निर्माण का कार्य प्रस्तावित कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। इसी के साथ डीएम ने नाले से ऊपर 70 मीटर क्षेत्र में वन और सिंचाई विभाग को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा। लोगों का कहना था कि अगर नाले को ऊपर डायवर्ट कर दिया जायेगा तो नीचे की ओर पानी भी कम आएगा और आबादी सुरक्षित रहेगी।

सिंचाई विभाग द्वारा स्थाई समाधान के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के तहत जंगलात चौकी के अपस्ट्रीम में नाले के दोनो पार्श्व में 10.00 मी० लम्बाई में आर०आर० स्टोन मैशनरी 15 की दीवार नाले के दोनो साइड लगाने का प्राविधान किया गया है। तथा जंगलात चौकी से चौफुला चौराहा तक 250.00 मी० लम्बाई में सड़क की खुदाई कर 1.20 मी डाया का ह्यूम पाइप डालकर जलनिकासी का प्राविधान किया गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, तहसीलदार सचिन कुमार सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

राज्य में अग्निवीरों को नियोजित करने की योजना लागू करने की तैयारी

0
राज्य में अग्निवीरों को नियोजित करने की योजना लागू करने की तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ठोस कार्यक्रम को दिया जा रहा है फाइनल टच

उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

कई क्षेत्रों में रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने की भी बन रही कौशल विकास योजना

उत्तराखण्ड सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें नियोजित करने का ठोस कार्यक्रम तैयार करने जा रही है। इसमें सेना में अग्निवीर का चार साल पूरा करने वाले जवानों को उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भर्ती होने के लिए कोटा देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा राज्य में कौशल प्रशिक्षण योजना भी लागू किए जाने की तैयारी है जिसके जरिए रिटायर्ड अग्निवीरों को कई क्षेत्रों में रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्बंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आवश्यकता होने पर आगामी विधानसभा सत्र मे प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

चार साल सेना की नौकरी के बाद वापस आने वाले अग्निवीर अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आशंकित न रहें इसके लिए श्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठोस योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां के युवा बड़े पैमाने पर भारतीय सेना में भर्ती होते हैं। लिहाजा, सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर्ड जवानों को नियोजित करने में राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। सरकार चाहती है कि सेना में 4 साल पूरे होने के बाद भी अग्निवीरों को राज्य में नौकरी व रोजगार के भरपूर अवसर मिलें। रिटायर्ड अग्निवीरों का राज्य की सेवा में भरपूर उपयोग किया जाएगा ताकि उनके नियोजित होने के साथ ही वे भी राज्य के विकास में सहभागी बन सकें। सैनिक कल्याण विभाग इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।

अग्निवीरों के समायोजन को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैनाल रोड पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अग्निवीरों के समायोजन को लेकर कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूँ। जब देश में यह योजना आई थी, उस समय भी हमने राज्य के बहुत सारे सैनिक अफसरों, सेना के लोगों के साथ, जवानों के साथ, जो सेना में अपना पूरा जीवन लगाकर आए हैं, सबके साथ हमने बैठक की थी और मैंने जून 2022 को तभी कहा था कि पुलिस समेत जितने भी हमारे राज्य के अंदर काम करने वाले विभाग हैं, जिन-,जिन विभागों में देश सेवा के बाद जो अग्निवीर आएंगे हम उनको विभागों में समायोजित करेंगे, उनको प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अग्निवीरों के लिए आरक्षण का प्रावधान करना होगा तो मंत्रिमंडल में निर्णय करके हम आरक्षण का प्रावधान करेंगे और अगर कोई एक्ट वगैरह बनाना होगा तो वह भी हम विधानसभा में जरूर लेकर आएंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य जी का पूजन

0
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य जी का पूजन

श्री बदरीनाथ धाम: 21 जुलाई श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण करते हुए गुरू चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन किया गया तथा वक्ताओं ने गुरू की महिमा का वर्णन किया। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे‌।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित सभी कर्मचारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने गुरू पूजन में भाग लिया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड के निकट रावल निवास में गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वहीं श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने आदि गुरु शंकराचार्य जी का स्मरण -पूजन -वंदन किया गया इस अवसर पर समन्वयक आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, विक्रम रावत,राजीव गैरोला, विक्रम रावत, सुशील बेंजवाल, हेमंत कुर्मांचली,प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी मनोज शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी,प्रबल सिंह चौहान सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार तीन दिन के भीतर बड़े वाहनों के लिए खोल दी जाएगी – गणेश जोशी

0
मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार तीन दिन के भीतर बड़े वाहनों के लिए खोल दी जाएगी - गणेश जोशी

मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का जायजा लेते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने मॉल रोड़ के टूटे हिस्से का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मॉल रोड़ के सौन्दर्यीकरण के तहत किए गए कार्य की गुणवत्ता के साथ कार्य करने करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने अतिवृष्टि के कारण पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्से का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ में वाहनों की आवाजाही के संबंध में एसडीएम मसूरी और पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्य करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार आपदा क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुई है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग ग्लोगीधार तीन दिनों के भीतर यहां से बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा के समय राज्य सरकार हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबुदाई, एसडीएम मसूरी दीपक सैनी, ईई लोक निर्माण जितेंद्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश डोंडियाल, सुंदर पंवार, पूनम नौटियाल सहित जल निगम, जल सस्थान, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मैराथन बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये कार्यों में तेजी के निर्देश

0
मैराथन बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये कार्यों में तेजी के निर्देश

कहा, जनपद स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की सीएमओ करें मॉनिटिरिंग

स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सूबे के प्रत्येक व्यक्ति को मिले। जिसके लिये योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मॉनिटिरिंग के साथ ही प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित एनएचएम सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. रावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुचाने के दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनके धरातल पर क्रियान्वयन, मॉनिटिरिंग व प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर के साथ-साथ जनपद स्तर पर भी विभिन्न योजनाओं की समय पर मॉनिटिरिंग अति आवश्यक है। जिसके लिये उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं परियोजना के डीपीएम को निर्देश दिये हैं।

विभागीय मंत्री ने कहा कि एनएचएम के अंतर्गत राज्य में लगभग 28 स्वास्थ्य परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें मोतियाविंद का निःशुल्क उपचार एवं चश्मा वितरण, टीबी उन्मूलन, जनन सुरक्षा, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनसीडी एवं कृमि मुक्त कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, तम्बाकू उन्मूलन, निःशुल्क जांच एवं औषधि वितरण तथा आशा कार्यक्रम आदि प्रमुख है। जिनका लाभ शत-प्रतिशत प्रदेश के अंतिम गांव के लोगों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गाइडलाइन के अनुरूप शत-प्रतिशत परिणाम देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिये रोड़मैप तैयार करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त खुशियों की सवारी कार्यक्रम के तहत वाहनों की संख्या बढ़ाई जायेगी जिसके लिये प्रत्येक जनपद से सीएमओ प्रस्ताव उपलब्ध करायेंगे।

समीक्षा बैठक में दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों द्वारा योजना के संबंध में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने कई योजनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये अधिकारियों को फटकार लगाते हुये कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। प्रस्तुति के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि टीबी उन्मूलन एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान है जबकि जननी सुरक्षा योजना एवं संस्थागत प्रसव कार्यक्रमों की प्रगति को सभी संतोषजनक बताया गया।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, कुलपति उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रो. एम.एल. ब्रह्म भट्ट, एमडी एनएचएम स्वाती भदौरिया, सलाहकार एनएचएम डॉ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, निदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. मीतू शाह, वित्त नियंत्रक एनएचएम दिपाली भरने, सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन, डॉ. आर.के.सिंह, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. महेन्द्र मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी व डीपीएम ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी वंदना ने सिंचाई विभाग के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

0
जिला योजना प्रस्तावित योजना की डीएम समीक्षा

जिलाधिकारी वंदना ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला योजना में प्रस्तावित विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में उपस्थित उद्यान अधिकारी को जनपद में नर्सरियों का आधुनिकीकरण करने के लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजना की कार्य योजना और प्रत्येक वर्ष के लिए तैयार किए गए प्लान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी नगर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण संबंधी रिचार्ज पिट बनाए जाने हैं ।
बरसात के जल को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को डीप रिचार्ज पिट, शाफ़्ट,पुराने घराट को रिनोवेट करने की कार्य योजना तैयार करने और जिला योजना में इसको प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी स्थित सभी सरकारी कार्यालयों की सूची बनाकर सिंचाई और लघु सिंचाई को रिचार्ज पिट के लिए कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। दोनो विभाग तत्काल अपना कार्य प्रारंभ करें ।

सिंचाई खंड रामनगर को रामनगर शहर के ड्रेनेज प्लान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग नैनीताल को कैंची धाम के निकट अमृत सरोवर बनाने के लिए कहा। कहा अमृत सरोवर को पर्यटक की दृष्टि का विकसित किया जाए।

इस दौरान बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी नैनीताल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग और जिला उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ

0
मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को जनपद हरिद्वार और जनपद उधमसिंह नगर के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल के लिए एक-एक बस का फ्लैग ऑफ किया गया। इससे पहले देहरादून और नैनीताल जनपदों के लिए इस पहल की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत 314 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 75 बच्चों का प्रतिवर्ष चयन कर रूद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उच्च तकनीकि शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन बच्चों को मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जैसे विषय में 03 वर्ष का तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर उनके रोजगार के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जायेगी। इन बच्चों के प्रशिक्षण का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इस तरह के प्रशिक्षण प्रदान करने से उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, अध्यक्ष उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड आर.मीनाक्षी सुंदरम्, सचिव उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सुश्री दीप्ति सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी संग किया पौधारोपण

0
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी संग किया पौधारोपण

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने कहा, व्यक्ति के जीवन में उसकी सबसे पहली गुरु माँ ही हैं, उनके नाम पर पौधरोपण करना किसी सौभाग्य से कम नहीं

कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में नदी किनारे खाली भूमि पर एमडीडीए की ओर से आयोजित किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है।

कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम से पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनकी माताजी भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया है कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में माँ पहली गुरु होती हैं। गुरु पूर्णिमा की भी उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। राज्य से ग्राम पंचायत स्तर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस भूमि पर यह पौधारोपण किया जा रहा है, यहां आने वाले दिनों में पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में भूमि की चारों ओर से फेंसिंग कराई जाएगी ताकि जानवर पौधों को नुकसान न पहुँचा सकें। साथ ही यहाँ पर पैदल ट्रैक के निर्माण के साथ ही इस तरह के पौधों को लगाया जाए जिससे यहां बायो डाइवर्सिटी को भी बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने अपनी माताजी सावित्री देवी जी के नाम से भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली ने भी पौधरोपण किया।

एक पेड़ मां के नाम सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण

0
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी संग किया पौधारोपण

देहरादून देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता जी के साथ बाला सुंदरी मंदिर के पास आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पीएम मोदी के इस मंत्र से पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूं तो हरेला पर्व के रूप में उत्तराखंड पर्यावरण का संवर्धन करता रहता है, लेकिन इस बार पीएम मोदी जी के आव्हान, एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए हमे और अधिक उत्साह से वृक्षा लगाए जाने को जागरूकता बढ़ी है।

देश को विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने की भी जरूरत है। हमे इस अभियान में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं का भी रचनात्मक सहयोग लेकर उसको आगे बढ़ाना है।