Saturday, March 7, 2026
spot_img
Home Blog Page 24

क्रिसमस के दिन उत्तराखंड के 7 जिलों में कोहरा:ऊधम सिंह नगर, चंपावत-नैनीताल में ऑरेंज, पौड़ी, हरिद्वार-देहरादून में यलो अलर्ट; पहाड़ों में पाला गिरा

0

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज यानी 25 दिसंबर को धुंध दिख रही है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और बागेश्वर शामिल है। वहीं ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, और चंपावत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पौड़ी, हरिद्वार, और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट है।

इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है। उत्तराखंड में 25 दिसंबर 2025 को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की ठिठुरन ने जनजीवन प्रभावित किया है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहने और कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे तक ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए घर में रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

तापमान लगातार गिर रहा

IMD के अनुसार देहरादून में न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैदानी जिलों में रात का तापमान इससे भी नीचे जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक है। दिन के समय भी धूप कमजोर रहने से ठंड का अहसास बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 23.9 8.7
पंतनगर 14.9 10.6
मुक्तेश्वर 18.7 5.1
टिहरी 18.0 5.0

ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले

ऑरेंज अलर्ट: ऊधमसिंह नगर, नैनीताल (मैदानी क्षेत्र), चंपावत (मैदानी क्षेत्र) घना से बहुत घना कोहरा, सुबह-शाम दृश्यता कम, सीवियर कोल्ड डे की स्थिति।

यलो अलर्ट: टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी के निचले इलाकों – हल्का से मध्यम कोहरा, रात और सुबह तापमान में गिरावट, पाले की संभावना।

सुरक्षा और जनजीवन प्रभावित घने कोहरे और पाले के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन मैदानी और पर्वतीय जिलों में यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर सतर्क नजर रखे हुए है।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

0

गुरू गोविन्द सिंह जयंती के मौके पर यानी 27 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

आदेश में कहा गया है कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर 27 दिसंबर, 2025 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सरकारी/गैर-सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।

देहरादून में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती:डोईवाला में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, सेरगढ़ माजरी ग्रांट में 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

0

राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्ती दिखाते हुए सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

अवैध प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं-MDDA मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से साफ किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई नियोजित शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार की जा रही है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

सेरगढ़ माजरी ग्रांट में 20 बीघा क्षेत्र ध्वस्त प्रवर्तन कार्रवाई के तहत पवन, अमित, गोविंद और अन्य द्वारा हरिद्वार रोड, डोईवाला स्थित सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़कें काटने, भूखंडों का विभाजन करने और कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियां पाई गईं। इसके बाद एमडीडीए की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और संरचनाओं को बुलडोजर से गिरा दिया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। बिना लेआउट और मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि भविष्य में आम लोगों के लिए बड़ी समस्याएं भी खड़ी करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्राधिकरण की सख्ती से जहां भूमाफियाओं में खलबली है, वहीं आम नागरिकों को नियोजित और सुरक्षित शहरी विकास का भरोसा भी मिल रहा है।

बड़ी खबर : प्रदेश में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया एलान

0

महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर दिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता मिलने के बाद दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा।

एकदिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता की।

मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द सोशल मीडिया नियमावली को लागू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है, जिसे अब प्रदेश में लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है। नियमावली के लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट कहा कि यह नियमावली पहले से ही दिशा-निर्देश मिलेंगे तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। महानिदेशक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पत्रकारों को सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिले।

जेल से पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगी, दो पुलिसकर्मी भी घायल

0

हरिद्वार: रुड़की कारागार से पेशी पर लक्सर ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लक्सर क्षेत्र में हुए इस जानलेवा हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, शिमला बाई-पास क्षेत्र में चलाया गया सीलिंग अभियान

0

प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी– बंशीधर तिवारी

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिमला बाई-पास क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर सीलिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई। एमडीडीए का स्पष्ट कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत मुकेश द्वारा शिमला बाई-पास रोड, एस0आर0 पैट्रोल पम्प के निकट, नया गांव देहरादून में किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त संग्राम सिंह द्वारा रतनपुर, शिमला बाई-पास रोड देहरादून में किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण न केवल नियोजन व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि यातायात, पर्यावरण और जनसुविधाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी कारण प्राधिकरण द्वारा ऐसे निर्माणों के विरुद्ध लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह पूरी कार्रवाई संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान सहायक अभियन्ता शशांक सक्सेना, अवर अभियन्ता ललित नेगी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न किया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बिना स्वीकृति किए जा रहे व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माण शहर की नियोजित विकास व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे निर्माणों से आधारभूत सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमडीडीए की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील है कि निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र एवं नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। एमडीडीए ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि वे शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले प्राधिकरण की अनुमति अवश्य लें।

कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0

देहरादून। राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 11 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद कैबिनेट की मुहर लग गई। इन फैसलों से आम जनता, किसानों, कलाकारों, कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वित्त विभाग को बड़ी राहत
Major Relief from Finance Department
कैबिनेट ने नेचुरल गैस पर वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया। इससे उद्योगों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी।

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग
Agriculture & Farmers’ Welfare
आपदा प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले रॉयल डिलिशियस सेब का दाम तय किया गया है, जिससे प्रभावित सेब उत्पादक किसानों को उचित मूल्य मिल सकेगा।

कलाकारों की पेंशन में बढ़ोतरी
Artists’ Pension Increased
राज्य सरकार ने कलाकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दी है।

लो रिस्क बिल्डिंग प्रक्रिया में बदलाव
Ease in Low-Risk Building Approvals
अब लो रिस्क बिल्डिंग के लिए नक्शा पास कराने हेतु केवल प्राधिकरण के पास जाना अनिवार्य नहीं होगा। यह कार्य पैनल आर्किटेक्ट के माध्यम से भी कराया जा सकेगा।

औद्योगिक विकास विभाग का फैसला
Industrial Development Boost
औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत लॉज (Lodge) में ग्राउंड कवरेज बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।

तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति में बदलाव
Change in Technical Staff Recruitment
तकनीकी प्रवृत्ति के स्टाफ की भर्ती पहले उपनल के माध्यम से होती थी, अब इन्हें ओपन मार्केट या आउटसोर्सिंग से लिया जाएगा।

वर्ग-चार कर्मचारियों को पेंशन का लाभ
Pension for Class-IV Employees
वर्ग-चार कर्मचारी के रूप में सेवा देने के बाद यदि कर्मचारी स्थायी (परमानेंट) हो जाते हैं, तो उन्हें पेंशन भुगतान का लाभ मिलेगा।

आयुष्मान योजनाएं पूरी तरह इंश्योरेंस मोड में
Ayushman Schemes in 100% Insurance Mode
आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना को अब शत-प्रतिशत इंश्योरेंस मोड में संचालित किया जाएगा।

गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड में
Golden Card to Run in Hybrid Mode
गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड में चलेगी।
5 लाख रुपये तक के क्लेम इंश्योरेंस मोड में होंगे
इससे अधिक राशि का वहन राज्य सरकार करेगी

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का मामला उप समिति को
Srinagar Medical College Issue Referred to Sub-Committee
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में समान कार्य समान वेतन से जुड़ा मामला—जिसमें संविदा, दैनिक वेतन, नियत वेतन और प्रबंधन समिति के माध्यम से रखे गए बैकलॉग कर्मी शामिल हैं—कैबिनेट ने उप समिति को रेफर कर दिया है।
इन फैसलों से राज्य में आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

टिहरी में दिल झकझोर कर रख देने वाली घटना, भाई व भाभी ने मिलकर काट दिए छोटे भाई के दोनों हाथ, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. टिहरी जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र में बड़े भाई ने मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया. तीनों ने पीड़ित के हाथों पर भी धारदार हथियार से हमला किया. इस वजह से जख्म में संक्रमण फैल गया था और डॉक्टरों को पीड़ित के दोनों हाथ काटने पड़े.

जानकारी के मुताबिक अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद अंग्रेज सिंह की भाभी और मां जेठी देवी ने मुंबई से पूरब सिंह को बुलाया. पूरब सिंह, अंग्रेज सिंह का बड़ा भाई है. आरोप है कि 20 दिसंबर देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

तीनों ने अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं. इसके अलावा उसके गले पर भी चाकू से वार किया गया. घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में दर्द से तड़पता रहा. बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया. अधिक चोट और संक्रमण के चलते डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े.

सोमवार को पीड़ित अंग्रेज सिंह किसी तरह गांव पहुंचा. मंगलवार को उसने चमियाला पुलिस चौकी में अपने साथ हुई घटना की शिकायत दी. चमियाला चौकी से अंग्रेज सिंह को घनसाली तहसील भेजा गया. घनसाली थाने में अंग्रेज सिंह ने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित अंग्रेज सिंह ने तहरीर में अपने भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली पर मारपीट का आरोप लगाया है पीड़ित की तहरीर और फिलहाल दोनों अभुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं.

दहशत पार्ट 5 : अब यहां भालू को आता देख एक छात्रा हुई चोटिल, दूसरी बेहोश

0

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के समीप भालू दिखाई देने से छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।

एक छात्रा भालू को देखकर विद्यालय की ओर दौड़ी तो वह रास्ते में ही गिर गई, जबकि दूसरी छात्रा दहशत में बेहोश हो गई। बालिकाओं के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि सुबह 9:30 बजे कक्षा 12 की छात्रा राधिका और सीमा विद्यालय आ रहे थे। विद्यालय से करीब 50 मीटर दूरी पर राधिका ने भालू को अपने ओर आते देखा तो वह तेजी से दौड़ने लगी। इस हड़बड़ी में राधिका गिर गई। उसके हाथ और पैर पर चोट लगी है।

उसके साथ चल रही छात्रा सीमा भालू की दहशत से बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

दून समेत छह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार

0

अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरे की ठंड परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।