Saturday, March 7, 2026
spot_img
Home Blog Page 23

Reel देखते-देखते सो गए पुलिसकर्मी, हिरासत से फरार हुआ रेप आरोपी; बड़ी लापरवाही पर एक साथ कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

आज के समय में सोशल मीडिया का नशा हर एक व्यक्ति के ऊपर सर चढ़कर बोल रहा है जहां आज मोबाइल इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गया है वही इस सोशल मीडिया या अपने मोबाइल की वजह से न जाने कितने मामले सामने आते हैं जिनकी वजह से न जाने कितनी जिंदगी बर्बाद हो रही है लेकिन अब की बार लापरवाही का कैसा मामला पुलिस विभाग का सामने आ रहा है जहां पर पुलिसकर्मी के द्वारा सोशल मीडिया पर रेल देखते-देखते आंख लग गई और इलाज के दौरान आरोपी उनकी चुंगल से फरार हो गया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली पट्टी पुलिस के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल एक आरोपी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया ….

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली पट्टी पुलिस के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल एक आरोपी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल ने बताया कि थाना कोतवाली पट्टी पुलिस से हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम का आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

लाल ने बताया कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में आपूर्ति विभाग ने बिना लाइसेंस घर से चल रहे अवैध डीजल पंप का भंडाफोड़ किया है। यहां से 950 लीटर डीजल बरामद हुआ है। इस फर्जीवाड़े ने सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

 

महाराज के किया निर्माणाधीन सतपुली झील का निरीक्षण

0

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन सतपुली झील बैराज का निरिक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात श्री महाराज ने कहा कि सतपुली झील के निर्माण से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। झील में जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मांग है कि भविष्य में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात के दबाव को देखते हुए सतपुली बैराज से ट्रैफिक को डाइवर्ट किए जाने की योजना पर भी विचार किया जाये।

श्री महाराज ने कहा कि निर्माणाधीन सतपुली बैराज के ऊपर से बाईपास करने का परीक्षण किया जा रहा है ताकि पौड़ी एवं देवप्रयाग जाने वाला ट्रैफिक बाहर से ही आसानी से निकल सके।

निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा नेता सुयश रावत, वेदप्रकाश वर्मा के साथ-साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

0

जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिनके क्रम में संबंधित विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने तथा आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र खोलने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

रील विवाद मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा मुख्यालय तक मार्च आज, धरने की चेतावनी

0

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज सोशल मीडिया पर वायरल एआई से बनाए गए वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च करेंगे। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। इस आपराधिक वैमनस्य पूर्ण दुष्प्रचार के खिलाफ 25 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च करेंगे।

 

कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चालक व छह यात्री घायल

0

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी।

रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में पहुंची ही थी कि हाईवे पर बीचोंबीच खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक पवन कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
 
सुबह बसअड्डे पहुंच परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी। बताया गया कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन खड़ा किया था और कोहरे के कारण बस चालक को टैंकर नजर नहीं आया।
 

नैनीताल: हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला, पुलिस के जवान ने कार से कई लोगों को रौंदा

0

नैनीताल में आज सुबह हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि फांसी गदेरे के पास कुछ मजदूर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तल्लीताल ढांठ (गांधी चौक) की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने पहले मोहन राम, बिहारी लाल और राजू को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि सड़क पर मौजूद कई लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिस विभाग का जवान है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कार को कुछ दूरी पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

0

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग का खेल आज भी जारी है। यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि लगभग हर राजनीतिक सिस्टम में ऐसे नेटवर्क मिल जाते हैं, जिनका असली काम अफसरों और प्रभावशाली लोगों को फँसाकर वीडियो के ज़रिये ब्लैकमेल करना होता है।

चर्चा यह भी है कि बड़े राजनीतिक केंद्रों में यह तंत्र ज़्यादा संगठित रूप में सक्रिय रहता है। उत्तराखंड में भी ऐसे कई चेहरे चर्चा में रहे हैं, जो कभी साधारण पृष्ठभूमि से आए और आज ऐशो-आराम की ज़िंदगी जी रहे हैं—कैसे, यह सवाल सिस्टम पर उठता है।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में यहाँ तक कहा जा रहा है कि तथाकथित “सेक्स स्कैंडल” कंटेंट के पीछे कौन लोग हैं, और कहीं यह सब राज्य की छवि को नुकसान पहुँचाने की साज़िश तो नहीं?
राजनीतिक गलियारों में यह बहस अब खुले तौर पर चटकारों के साथ चल रही है।

छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी

0

मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 दिसंबर की रात को महाराष्ट्र से गांव पहुंचे उसके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि ने उसके कमरे में आकर मारपीट की। जब पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो भाई ने दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर हमला कर दिया। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। बमुश्किल उसने भागकर जान बचाई।
 
पीड़ित ने बताया कि मदद के लिए वह रात को ही गांव में रह रहे नेपालियों के घर में गया। फिर सुबह होने पर मदद के लिए चाचा के घर गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद वह दिनभर घर में रहा। शाम को उसका भाई पूरब सिंह ही उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गया।
पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि एक हाथ बच सकता है, उन्होंने मरहम पट्टी कर पिलखी भेज दिया, लेकिन पिलखी से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। उसे ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टर से हाथ बचाने की अपील की लेकिन जब होश में आया तो दोनों हाथ काट दिए गए थे।
पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने कहा कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्रिसमस के दिन उत्तराखंड के 7 जिलों में कोहरा:ऊधम सिंह नगर, चंपावत-नैनीताल में ऑरेंज, पौड़ी, हरिद्वार-देहरादून में यलो अलर्ट; पहाड़ों में पाला गिरा

0

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज यानी 25 दिसंबर को धुंध दिख रही है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और बागेश्वर शामिल है। वहीं ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, और चंपावत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पौड़ी, हरिद्वार, और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट है।

इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है। उत्तराखंड में 25 दिसंबर 2025 को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की ठिठुरन ने जनजीवन प्रभावित किया है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहने और कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे तक ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए घर में रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

तापमान लगातार गिर रहा

IMD के अनुसार देहरादून में न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैदानी जिलों में रात का तापमान इससे भी नीचे जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक है। दिन के समय भी धूप कमजोर रहने से ठंड का अहसास बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 23.9 8.7
पंतनगर 14.9 10.6
मुक्तेश्वर 18.7 5.1
टिहरी 18.0 5.0

ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले

ऑरेंज अलर्ट: ऊधमसिंह नगर, नैनीताल (मैदानी क्षेत्र), चंपावत (मैदानी क्षेत्र) घना से बहुत घना कोहरा, सुबह-शाम दृश्यता कम, सीवियर कोल्ड डे की स्थिति।

यलो अलर्ट: टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी के निचले इलाकों – हल्का से मध्यम कोहरा, रात और सुबह तापमान में गिरावट, पाले की संभावना।

सुरक्षा और जनजीवन प्रभावित घने कोहरे और पाले के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन मैदानी और पर्वतीय जिलों में यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर सतर्क नजर रखे हुए है।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

0

गुरू गोविन्द सिंह जयंती के मौके पर यानी 27 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

आदेश में कहा गया है कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर 27 दिसंबर, 2025 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सरकारी/गैर-सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।