Home Blog Page 215

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह उत्तराखण्ड निवास का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

0

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का किया गया है समावेश।

श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों के लिए उत्तराखण्ड निवास में लगेगा विशेष काउंटर।

यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा-सीएम।

आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा- मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पंरपराओं को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड और देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निवास में हमारे पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की जाए। श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए भी यहां पर एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाए। उत्तराखण्ड की पहचान टोपी, पिछोड़ा, शॉल, जैकेट एवं राज्य के प्रसिद्ध उत्पादों की बिक्री की भी व्यवस्था हो। राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाये जा रहे हैं। यह हमारे आने वाले अतिथियों के लिए एक विशेष प्रकार का अनुभव होगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सभी श्रमिकों के समर्पण भाव की भी उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 09 नवम्बर को हम उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखण्ड भवन का लोकार्पण श्रेष्ठ उत्तराखण्ड बनाने का हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा और राज्य को आगे बढ़ाने में हम सबको प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए पिछले सालों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। यही कारण है कि नीति आयोग द्वारा इस वर्ष जारी सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखण्ड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सबसे अनुकूल राज्य होने के लिए भी उत्तराखण्ड को देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्यहित में अनेक निर्णय लिये हैं। समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। जल्द ही यूसीसी राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिससे प्रदेश के युवाओं में नया आत्मविश्वास जगा है। हर जनपद से युवाओं का चयन हो रहा है। विगत तीन वर्षों में राज्य में 18500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं।

राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है। जो देवभूमि की पवित्रता और संस्कृति की रक्षा करेगा। 05 हजार से भी अधिक सरकारी जमीन जो गैरकानूनी रूप से कब्जे में थी, उसको अतिक्रमण से मुक्त कराया है। प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटिया मानसिकता के खिलाफ भी कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले बजट सत्र में एक सख्त भू-कानून भी लाया जायेगा। जिसकी काफी लंबे समय से प्रतिक्षा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की धारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सासद डॉ. कल्पना सैनी, विधायकगण, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु एवं सचिवगण उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का विकास : आशा नौटियाल

0

प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का विकास : आशा नौटियाल
रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सम्मुख रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर व केदारघाटी के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी के लिए पक्ष में वोट कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

बुधवार को केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ताल-जामण, जौला, पाट्यों, बडेथ, भटवाडी, संगूड, नैणी पौंडार, क्यार्क बरसूडी, बसुकेदार एवं कौशलपुर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियन चलाते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बसुकेदार में बहुप्रतिक्षित तहसील भवन निर्माण का शासनादेश जारी हो चुका है। नया तहसील भवन बन जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जोला-बडेथ में खेल मैदान विस्तारीकरण किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि राज्य सरकार गांवो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में बारात घर के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित करने के लिए विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई है। सरकार के इसी विकास के लक्ष्य के आधार पर ही जनता से वोट मांगे जा रहे है। प्रचार अभियान के दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। इस लिए वह प्रदेश सरकार पर अर्नगलन आरोप लगाना ही रह गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो को देखते हुए जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का इरादा बना चुकी है। अब वह विपक्षी पर्टियों के बहकावें में आने वाली नहीं है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गडगू एवं केदारघाटी के मैखंडा में जन सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कुलदीप रावत के साथ लवित राणा, सौरभ भट्ट, रचित बगवाडी, जगदीश पुजारी, अवधेश रावत, विनोद अंथवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना ही उनका लक्ष्य है।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वृजमोहन सिंह नेगी, मंडल महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, मंडल मंत्री बुद्धि सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेशचंद्र बेंजवाल, उत्तमराज नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, जिला मंत्री कर्मादत्त नौटियाल, रजनीश गैरोला, मंडल उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद भट्ट, भुवनेश्वरी देवी, जिपंस शीला रावत, शोसल मीडिया प्रभारी अजय जोशी, विजय पंत, जिला मंत्री मातबर सिंह बिष्ट, प्रवासी विजय रावत, कुलदीप सिंह, बच्ची राम जोशी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

आशा कुलदीप ने मिलकर किया प्रचार केदारनाथ में बीजेपी प्लान

0

तिलवाड़ा – केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में सोमवार को भारी समर्थकों के साथ कुलदीप रावत ने जनता से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की। तिलवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कुलदीप रावत ने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित किए है, आज जन जन तक उनकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैंने राजनीति जनता की सेवा के लिए की है, भाजपा में आकर मैंने जनहित का विश्वास पाया है। आज एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप मैं पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़ा हूँ ।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा भाजपा को जिताने का जिम्मा हर कार्यकर्ता पर है, उत्साह और उमंग के साथ कार्यकर्ता काम कर रहे है, आज कुलदीप रावत के समर्थक भी यहाँ पहुँचे है, उन्होंने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने से विकास कार्यो को दोगुनी गति से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

केदारनाथ से प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा संगठन में ही शक्ति होती है। भाजपा का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजपा में आऐ कुलदीप रावत और हम एक ही माला के फूल है, भारतीय जनता पार्टी के की माला में आज नये फूल जुड़े है।उन्होंने जनता से अपील की वो केदारनाथ से कमल खिला कर पीएम मोदी को पुष्पमाला भेंट करें।

इस अवसर पर इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, देवेश नौटियाल ,जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी,शीला रावत , जयदीप बर्त्वाल, शांति चमोला सत्येंद्र सिंह कंडारी, मनोज बेंजवाल ,अरविंद नेगी, लवेश राणा, विशाल बिष्ट ,दलीप नेगी,शिव चरण बर्त्वाल , वीरपाल नेगी बृजमोहन नेगी कुलदीप राणा अरविंद डिमरी धनंजय चमोला विराट भट्ट सहित कई सौ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बीजेपी प्रत्याशी आशा जनता के बीच कर रही प्रचार

0

गुप्तकाशी – केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच रख। इस दौरान उन्होंने भगवान जाखराजा के दर्शन कर अपनी जीत व क्षेत्र कल्याण की कामना की।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सांकरी, देवर सांकरी, देवर, रुद्रपुर, देवशाल, जाखधार, बणसू तथा त्यूडी,खुमेरा आदि गांवों में पहुंचकर जनसपंर्क किया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में सरकार की ओर से ५० बैड के उप जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए तीस करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

गुप्तकाशी में उप चिकित्सालय बनने से ऊखीमठ विकासखंड साथ-साथ समुची केदारघाटी के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि गुप्तकाशी-सांकारी-रुद्रपुर-बणसू-त्यूडी मोटरमार्ग पर डामरीकरण के लिए चार करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी कर दिया गया है। गुप्तकाशी-देवर मोटरमाग के डामरीकरण के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है।

महाविद्यालय विद्यापीठ में स्नातकोत्तर कक्षा संचालन की घोषणा होने पर क्षेत्र के बच्चों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन्ही विकास कार्यो को तेजी से गति देने के लिए संगठन की ओर से उन्हें प्रत्याशी के रुप में जनता के बीच भेजा है। उन्होंने विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधान सांकरी कविता राणा, प्रधान देवर लक्ष्मी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवशाल अमिता सेमवाल, प्रधान निर्मला देवी, प्रधान रुद्रपुर मंजू देवी, ममंद अध्यक्ष सांकरी सुमन रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेश चौहान, बबली देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष त्यूड़ी मनोरमा सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा किरन शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, कुंवरी बत्र्वाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, सुमन जमलोकी, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र सिंह नेगी, निर्वतमान नपं अध्यक्ष विजय राणा, आशीष नौटियाल, छात्र नेता प्रदीप त्रिवेदी, चंद्रशेखर भट्ट, वेद प्रकाश जमलोकी, प्रधान अमित प्रदाली समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद थे

केदारनाथ में आशा से महिला वर्ग में उत्साह बीजेपी ने शुरू किया प्रचार

0

भाजपा को उपचुनाव में मिल रहा है अपारजन समर्थन :आशा नौटियाल

दर्जनों क्षेत्र का आशा नौटियाल ने किया भ्रमण, केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

31 अक्टूबर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने आज ऊखीमठ,चौकी बर्सिल तमिंड, सिल्ली ,नारी गांव ,(नारी मंदिर) सतेरा यमकोटी ,दुर्गाधार, चोपता खड़पतियाख़ाल, चोपता ,भीमटोली बावई के साथ अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और महिलाओं से सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाए हैं। उसका भी प्रकाश डाला। तुगेश्वर एवं मां चंडिका , नारी देवी मंदिर में दर्शन किया और क्षेत्रवासियों की सुख शांति समृद्धि एवं कल्याण के लिए कामना की।

नारी गांव में रीम सिंह पेडला और सतेराखाल में भारत सिंह बर्थवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद स्थल पहुंचकर दोनों शहीदों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश सरकार ने केदारनाथ के विकास के लिए 48.36 करोड रुपए की धनराशि जारी की है इससे ना सिर्फ सड़कों का निर्माण कार्य होगा बल्कि कई स्थानों पर पैदल मार्ग भी बनाए जाएंगे । आवागमन को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक भारी भरकम धनराशि को जारी किया है ।

उनका कहना है कि मानसून के सीजन में केदारनाथ में हुई लैंडस्लाइड से नुकसान का आंकलन करने के बाद प्रदेश सरकार से 10 करोड रुपए की धनराशि जारी की गई है। इससे न सिर्फ लोगों को मुआवजा दिया जाएगा बल्कि क्षतिग्रस्त मार्ग का भी निर्माणहोगा

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आशा नौटियाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उन्नति के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है जिसका फायदा प्रदेश के सीमावर्ती गांव के महिलाओं को भी मिल रहा है चाहे स्वरोजगार हो या फिर रोजगार हो, सरकारी नौकरी हो, सरकार महिलाओं को हर मोर्चे पर प्राथमिकता दे रही है ।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है सरकार ने सरकारी नौकरियों के 5000 से अधिक पदों के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं आने वाले दिनों में युवाओं को सरकारी सेवा करने का मौका मिलेगा उनका कहना है कि अब तक सरकार करीब 18 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।

प्रदेश के युवाओं के लिए स्टार्टअप ,रोजगार, स्किल डेवलपमेंट के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ।

ऊखीमठ से लेकर बाबई तक जनसंपर्क अभियान किया। जहां उन्होंने महिलाओं युवाओं नौजवानों स्थानीय लोगों से मुलाकात की । भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि उन्हें जनसंपर्क के दौरान अपार जन समर्थन मिल रहा है और भाजपा केदारनाथ में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल प्रभारी सुरेंद्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी,जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, नारी सतेराखाल मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल नेगी, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी,विक्रम पेलड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुसाई, विजय राणा,अमित प्रदाली , सविता भंडारी, शीला रावत,लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, सरला भट्ट ,बृजभूषण वशिष्ठ, सुनीता सेमवाल, दुर्गा करासी, मानेंद्र कुमार,जितेंद्र बर्त्वाल,शैलेंद्र बर्त्वाल,गौरव सुपरियाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी

0

केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी

ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल के नामांकन और समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे सीएम धामी

कांग्रेस ने केदारनाथ के नाम पर फैलाया झूठ और भ्रम : मुख्यमंत्री धामी

जनता से की उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने की अपील

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य जारी रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आगामी 20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता वे स्वयं एक विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे और इसी भावना के साथ केदारनाथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करके समाज में विभाजन का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज़ाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

श्री धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और इस दिशा में कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सिरमौर भारत बन रहा है। हम पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत चौधरी, श्अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


नामांकन में शामिल हुए सीएम धामी

जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसभा में विशाल संख्या में लोगों का आना इस बात को बताता है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जन-जन को विश्वास है।

भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो, कमल खिलना सौ फीसद निश्चित: भाजपा

0

भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो, कमल खिलना सौ फीसद निश्चित: भाजपा

केदारनाथ चुनाव, विपक्षी झूठ फरेब पर विकास एवं विरासत की जीत का संदेश देगा ।

पैनल के सभी नाम जिताऊ, विमर्श जीत के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए।

देहरादून । भाजपा ने केदारनाथ में पार्टी उम्मीदवार को लेकर लग रहे कयासों पर स्पष्ट किया कि वहां कमल खिलना सौ फीसदी निश्चित है, चाहे प्रत्याशी कोई भी हो। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, समय पर नाम सामने आए जायेगा, चर्चा विमर्श तो सिर्फ सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले नाम पर हो रही है। यह चुनाव विकास एवं विरासत के सकारात्मक मुद्दे का झूठ, फरेब, सनातन विरोध के नकारात्मक एजेंडे पर जीत का होगा।

विभिन्न माध्यमों से मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया, केंद्रीय नेतृत्व के पास केदारनाथ उपचुनाव प्रत्याशियों को लेकर सभी संभावित नामों का पैनल है। यह सभी वे नाम है जिनमें से प्रत्येक इस सीट पर अच्छे अंतर से जीत दर्ज कर सकता है। लेकिन हमारा असल लक्ष्य रिकॉर्ड मतों से जनता का विश्वास हासिल करना है। यही वजह है कि सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद शीघ्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इससे अलग चुनाव को लेकर वहां पार्टी संगठन ने तय रणनीति को वहां धरातल पर उतरना शुरू कर दिया है।

जिसके तहत शक्ति केंद्र, बूथ एवं पन्ना स्तर पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सरकार के जनकल्याणकारी कामों को लेकर जनता से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं । हाल में प्रदेश मुझे भी वहां मंडलों की बैठक आदि के माध्यम से चुनाव समीक्षा को परखने का अवसर मिला था। इस दौरान मैने भी पाया कि लोग वहां एकजुट होकर सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की गंगा को अनवरत जारी रखने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साथ ही चुनाव प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी सभी मंडल संयोजकों एवं अन्य चुनावी टीम के साथ वहां पहले से ही मोर्चे पर डटे हुए हैं। चुनावी अधिसूचना से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य मंत्रियों ने भी इस आपदाग्रस्त विधानसभा में विकास एवं जन कल्याण की योजनाओं को गति देने का काम किया है।

उन्होंने कहा, प्रदेश की तरह केदारघाटी के घर-घर में डबल इंजन सरकार के विकास के कार्य पहुंचे हुए हैं। वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी साल के 365 दिन, हर सुख दुख में आम लोगों के साथ समन्वय बनाते हुए पूरी तरह सक्रिय रहा है। स्थानीय लोग प्रत्यक्षदर्शी हैं कि राज्य की आधारभूत संरचनाओं में हुए अभूतपूर्व विकास का सर्वाधिक लाभ उनको रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के रूप में प्राप्त हुआ है । धामी सरकार की गंभीरता, संवेदनशीलता एवं आपदा प्रबंध कुशलता का ही नतीजा है कि 2018 जैसी आपदा के बाद भी यहां जान माल की हानि न्यूनतम हुई है।

साथ ही विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि सबने देखा किस तरह आपदा को लेकर भ्रम एवं झूठ फैलाकर, राज्य की छवि खराब करने के षड्यंत्र रचे गए। लेकिन जनसहयोग से हमारी सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है कि कपाट बंद होने का समय आ गया है, बावजूद इसके प्रतिदिन 14 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदार धाम पहुंच रहे हैं। लिहाजा पावन धर्मों की छवि बिगाड़ कर, स्थानीय आर्थिकी को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वालों को केदार घाटी की देवतुल्य जनता चुनाव में अवश्य सबक सिखाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा विकास एवं विरासत के सकारात्मक मुद्दे पर बड़ी जीत हासिल करने जा रही है । वहीं कांग्रेस का अपने झूठ, फरेब और सनातन विरोधी कृत्यों वाले नकारात्मक एजेंडे के कारण रिकॉर्ड मतों से हारना निश्चित है।

सीएम पुष्कर ने किया सरस मेला – 2024 का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के बार में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित मंडुवे के बने केक की सराहना की। उन्होंने, स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित दीए की खरीदकारी कर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद मातृशक्ति के परिश्रम, नवाचार के प्रतीक हैं। अपने परिश्रम और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से महिलाएं आजीविका चलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा सरस मेला हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा, कौशल और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का भी प्रयास है। इन मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होता है एवं हम ग्रामीण कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पियों, ग्रामीण उद्यमियों के साथ कृषि उत्पादों और ग्रामीण कौशल को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हमारे स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल अभियान प्रारंभ किया गया था। यह मेला भी इस अभियान को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा आजीविका मेले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को भी साकार करने में सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार मातृशक्ति को सर्वोपरि मानकर उनके उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। महिला के आर्थिक रूप से सशक्त होने पर वो अपने परिवार एवं पूरे समाज को सशक्त बनाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्य से महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की एक लाख से अधिक महिलाओं ने लखपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। हमारा संकल्प वर्ष 2025 तक 1.5 लाख लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में भी सरकार ने मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत 84 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने का प्रयास किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 30 हजार से अधिक समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में 24 करोड़ रुपये की छूट भी दी गई। 159 महिला सीएलएफ को लगभग 8 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया गया। 43 हजार सक्रिय समूहों के स्वावलंबन हेतु 51 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत महिलाओं ने 95 ब्लॉकों में लगभग डेढ़ हजार स्टालों के माध्यम से 3 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार कर किया। राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 67 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं एंव 7 हजार से अधिक ग्राम संगठन और 471 क्लस्टर स्तर के संगठन भी बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 53 हजार से अधिक समूहों को रिवाल्विंग फंड और 37 हजार से अधिक समूहों को सामुदायिक निवेश निधि भी उपलब्ध करवा चुके हैं। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन हेतु 13 जनपदों में 33 नैनों पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेन्टर भी संचालित किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर रानीपोखरी और देहरादून के रायपुर में उत्तरा आउटलेट की स्थापना की गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर 110 अस्थायी आउटलेटों के माध्यम से भी महिला समूहों के उत्पादों का विपणन किया जा रहा है। उन्होंने कहा सभी प्रयासों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान स्त्री शक्ती स्वयं सहायता समूह से स्वाति नेगी ने बताया कि उन्होंने 2019 में ग्रोथ सेंटर के माध्यम से ट्रेनिंग लेकर 20 महिलाओं के साथ दिवाली में काम आने वाली सजावटी मालाएं बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा सचिवालय से लेकर ग्राम स्तर हर जगह उनके स्टॉल लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया समूह की प्रत्येक महिला महीने में 10 से 12 हज़ार की कमा लेती हैं।

उन्नति स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी कोमल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा हर स्तर पर उनकी मदद की जाती है। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना से समाज में उनका मान सम्मान बढ़ा है। वह अपने साथ अन्य महिलाओं को भी रोज़गार से जोड़कर कार्य कर रही हैं। धरा स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी फरजाना खान ने बताया कि वह महिलाओं के साथ मिलकर दलिया बनाने का काम करती हैं। उनके उत्पाद की बाज़ार में बड़ी मांग है। उनके समूह की प्रत्येक महिला करीब 12000 कमा लेती हैं।

लखपति दीदी फरजाना की मांग पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त ग्राम्य विकास को दिए निर्देश

लखपति दीदी फरजाना खान ने मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आउटलेट खोले जाने का अनुरोध किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आयुक्त ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल को प्रत्येक जिले के हर संभव स्थान पर आउटलेट खोले जाने हेतु परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बहनों को वचन देता हूं कि उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विश्वास डाबर, जोत सिंह बिष्ट, आयुक्त ग्राम्य विकास। धीरज गर्ब्याल, जिला अधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यूसीसी पर सीएम पुष्कर शुक्रवार को लेंगे सचिवालय में बैठक

0

देहरादून उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम विजन यूसीसी जल्द लागू होने की तरफ कदम आगे बड़ा रहा है समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली 18 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। उसी दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई है। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की अंतिम बैठक के बाद नियमावली को प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जो प्रिंट होकर आ गई है।

शुक्रवार को सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यूसीसी नियमावली को हरी झंडी मिलेगी राज्य में अगले महीने से पहले भी यूसीसी लागू किया जा सकता है यूसीसी के बाद उत्तराखंड देश का पहला ऐसा स्टेट बन जाएगा

नए अवसर नई उम्मीद से शुरू करें अपनी कर्म भूमि का अध्याय: सीएम

0

सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

03 सालों में राज्य में 17500 अभ्यर्थियों को प्रदान किये जा चुके हैं नियुक्ति पत्र।

देहरादून नए युवा अफसरों को नए ऊर्जा से अपनी कर्मभूमि पर नया अध्याय लिखने का अवसर मिल रहा है पोस्टिंग की जगह उनको हमेशा याद रहेगी उनके जीवन काल का नया अध्याय नई ड्रीम योजनाओं पर केंद्रित हो ये बाते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के अवसर पर कही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य में पिछले तीन सालों में 17500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे इन युवा कर्णधारों का योगदान भी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ये युवा अधिकारी आजादी के अमृतकाल के सिपाही हैं, जो विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हमारे इन अधिकारियों की नियुक्ति होने से जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आयेगी। इससे व्यवस्था को नई गति और दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया था कि राज्य के सरकारी विभागों में रिक्त सभी 24 हजार पदों को भरा जायेगा। अभी अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी और आदर्श राज्य बनाने के लिए सभी को टीम उत्तराखण्ड की भावना से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश में विशिष्ट पहचान बना रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में राज्य को प्रथम स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ने चयनित सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में नियमित नवचार लायेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक सहजता से पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे ये अधिकारी सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आजादी के अमृतकाल के हमारे ये कर्मयोगी अपनी प्रशासनिक क्षमता के माध्यम से आमजन की सेवा कर राज्य को लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ायेंगे।

आज जिन 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये उनमेंं 10 डिप्टी कलैक्टर, 10 डिप्टी एस.पी., 18 वित्त अधिकारी, 16 सहायक आयुक्त राज्य कर, 03 कारागार अधीक्षक, 11 सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ.), 28 खण्ड विकास अधिकारी, 04 कार्य अधिकारी जिला पंचायत, 07 सहायक निबन्धक सहकारिता, 04 जिलापूर्ति अधिकारी, 03 उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, 05 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 17 सहायक निदेशक उद्योग, 02 सहायक श्रम आयुक्त, 03 सहायक निदेशक कारखाना, 32 उप शिक्षा अधिकारी, 11 जिला सूचना अधिकारी/सूचना अधिकारी, 03 सहायक निदेशक मत्स्य, 01 सहायक गन्ना आयुक्त, 19 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 02 जिला परिवीक्षा अधिकारी, 02 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, 28 राज्य कर अधिकारी, 12 उप निबन्धक श्रेणी-2, 01 अधीक्षक राजकीय प्रमाणित संस्था, 01 प्रचार अधिकारी पर्यटन, 03 केस वर्कर, 10 सहायक निदेशक कृषि एवं उद्यान, 20 उद्यान विकास अधिकारी, 01 मशरूम विकास अधिकारी, 01 पौध सुरक्षा अधिकारी, 01 खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, श्रीमती रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, एल. फैनई, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिवगण और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।