Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttarakhandबड़ी खबर: नैनीताल कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, टिहरी...

बड़ी खबर: नैनीताल कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, टिहरी में भी थ्रीट—सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नैनीताल/टिहरी: सोमवार को उत्तराखंड के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी की पुलिस जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि परिसर में बम धमाका करने का धमकी भरा संदेश दोबारा आ गया. इससे जहां हड़कंप मच गया, वहीं बम निरोधक और डॉग स्क्वायड परिसर की जांच में जुट गए. उधर टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर भी बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच की गई.
नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीती रोज परिसर में मचे हड़कंप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू भी नहीं की है कि एक और धमकी भरे संदेश ने फिर खलबली मचा दी है. जिला जज के कार्यालय ईमेल एड्रेस पर सुबह 7:11 पर प्राप्त संदेश में कोर्ट परिसर में ह्यूमन बम और आरडीएक्स से बने बम पूर्व में ही स्थापित किये जाने और 11:15 पर इनके फटने की बातें कही गई.
ईमेल मिलने के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता परिसर के निरीक्षण में जुट गया. इस बार हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर तमिल टाइगर ऑफ ईलम और पाकिस्तान आईएसआई द्वारा ली गई है.

उधर नई टिहरी जिला न्यायालय में भी बम प्लांट करने का धमकी भरा ईमेल मिला. बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया. पुलिस और एलआईयू की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और सभी जगह सघन जांच की. जांच में कहीं भी बम नहीं मिला. इससे पुलिस और कोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली है. अभी भी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments