Saturday, September 13, 2025
spot_imgspot_img
HomeUttarakhand Newsविजय तिलक से आश्रीवाद बद्रीनाथ में मुख्य सेवक का...

विजय तिलक से आश्रीवाद बद्रीनाथ में मुख्य सेवक का इस्तकबाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी का दूसरे दिन भी बद्रीनाथ उपचुनाव में ताबड़तोड़ जनसभा करेगे पहले दिन विपक्ष को चारो खाने चित करने के बाद धामी दूसरे छोर पर बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के लिए जनसभा से मतदाता तक सटीक पहुंच बना पाने में सेतू का काम करेगे धामी की राजनैतिक धमक से विकास का सेतू बद्रीनाथ में आने वाले समय में मजबूत पकड़ कायम करेगा

1003690689

मॉर्निंग वॉक से लेकर जनता से मिलकर सरकार का फीडबैक लेने का दौरा जारी रहा मॉर्निंग वॉक के समय धामी को मतदाता विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद देते नजर आए स्कूली बच्चों से लेकर महिला वर्ग बुजुर्ग मतदाता सीएम धामी को अपने बीच पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे धामी ने सभी का दिल जीता और लगे हाथ सरकार का फीडबैक भी ले लिया

IMG 20240708 WA0013

जनता का मुख्यसेवक जनता के दरवाजे पर नजर आया तो हर कोई पहली बार बद्रीनाथ के जोशीमठ एरिया में सीएम को मॉर्निंग वॉक पर देखकर उनसे सेल्फी और सवाल करता देखा गया सीएम पुष्कर सिंह धामी अक्सर जब भी देहरादून से बाहर जाते है तब वो मॉर्निंग वॉक पर देखे जाते है

1003690699

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपलकोटी, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने बद्री विशाल की पुण्यभूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र की जनता और विकास के लिए हमेशा काम किया है। श्री भंडारी क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। क्षेत्र का विकास आगे भी जारी रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी जी को जीताना जरूरी है। राजेन्द्र भण्डारी जी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है

1003690708

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया। आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है।

1003690710

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्र पर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा। हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है।

1003690695

जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।

1003690693

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप किए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा। लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है।

1003690608

उन्होंने कहा हिंदू न कभी हिंसक था, न है और न कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भोपाल राम टम्टा, चंडी प्रसाद भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments