हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन समारोह: CM धामी बोले- सैनिक कभी पूर्व नहीं होता

0
2

हल्द्वानी में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश, CM धामी ने पूर्व सैनिकों को बताया राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बना रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को दरबान सिंह नेगी, गबर सिंह नेगी, जनरल बी.सी. जोशी और भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत जैसे महान योद्धा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से समाज को निरंतर नई दिशा प्रदान करते हैं।

सैनिकों के सम्मान के लिए सरकार की कई बड़ी पहल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान एवं कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम लगभग पूर्ण हो चुका है, जो उत्तराखंड के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है।

OROP और आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि दशकों पुरानी वन रैंक-वन पेंशन (OROP) की मांग पूरी की गई। आज भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी की सराहना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड की धरती वीरों की भूमि है। उन्होंने सैन्य धाम परियोजना और सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रयास आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here