CM धामी की संवेदनशील पहल: लोहियाहेड के 8 वर्षीय देव का होगा निःशुल्क इलाज

0
4

CM धामी की संवेदनशील पहल: लोहियाहेड के 8 वर्षीय देव का होगा निःशुल्क इलाज, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से खटीमा के लोहियाहेड निवासी टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 8 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और इलाज का पूरा खर्च वहन करने के निर्देश दिए हैं।

टिक्की विक्रेता की पीड़ा सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां टिक्की का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

बातचीत के दौरान रवि शर्मा ने अपने बेटे देव की गंभीर बीमारी के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है और उसके हाथ-पैर सामान्य रूप से काम नहीं करते हैं। परिवार लंबे समय से उसका इलाज करा रहा है, लेकिन आर्थिक परिस्थितियां उपचार में बड़ी बाधा बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवि शर्मा के घर पहुंची।

ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. एच.एस. ऐरी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसकी मेडिकल हिस्ट्री का विस्तृत अध्ययन किया।

जल्द होगी एमआरआई जांच

चिकित्सकों ने बच्चे की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के बाद सबसे पहले एमआरआई जांच कराने की सलाह दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर आगे की उपचार प्रक्रिया तय करेंगे।

जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि देव की एमआरआई जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चे और उसके परिवार को अस्पताल तक लाने-ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से वाहन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देव के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

परिवार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री की इस मानवीय और संवेदनशील पहल से देव के परिवार में नई उम्मीद जगी है। परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने बेटे के बेहतर इलाज की उम्मीद दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है और इसे जनसरोकारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here