खटीमा में CM धामी ने मिलन डेरी पर पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया मजबूत संदेश

0
2

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में अपनी सादगी और सहजता का परिचय देते हुए स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए मुख्यमंत्री अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज रूप में देखकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से आत्मीय संवाद किया तथा स्थानीय व्यापार और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

स्थानीय कारोबारियों को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, दुकानों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि जब लोग स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो इसका सीधा लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इससे छोटे व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा और रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य से ही नहीं, बल्कि यहां के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हुनर और उद्यमिता से भी जुड़ी हुई है। राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को अपनाना प्रदेश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सादगी से दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री का मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर स्थानीय डेरी में चाय पीना आम लोगों और व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और ‘लोकल फॉर वोकल’ का संकल्प तभी सफल होगा जब समाज की सक्रिय भागीदारी इसमें सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here