जूडिशियम 2.0″ न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
यू.पी.ई.एस. बिधौली में आयोजित उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक त्वरित, निष्पक्ष और सुलभ न्याय पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं में तकनीक के उपयोग, ई-कोर्ट्स, डिजिटल केस मैनेजमेंट और वर्चुअल सुनवाई जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जज एसोसिएशन की कल्याण निधि के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा भी की।

