HomeDehardunमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त आवाज और समाज-शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने निष्पक्षता और जनहित को बताया पत्रकारिता की आत्मा

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और पत्रकार जगत को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त आवाज बताते हुए समाज में जनजागरूकता और जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी अहम भूमिका को रेखांकित किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता आज समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है और प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है और पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम भी है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारिता की भूमिका को लोकतंत्र की ताकत बताया… वहीं पत्रकार हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

latest articles

explore more