डिजिटल हुई उत्तराखंड की विधानसभा, मुख्यमंत्री धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण

0
497

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधानसभा के उपवेशन के लिए ई-विधानसभा एप्लीकेशन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 02 18 at 12.20.01 PM scaled

कागज रहित होगी कार्यवाही – ई-विधानसभा एप्लिकेशन के जरिए विधानसभा की कार्यवाही अब डिजिटल रूप से संचालित होगी, जिससे कागज की बचत होगी और कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।

विधायकों को मिलेगी ऑनलाइन सुविधा – विधायक अब प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सुविधा में वृद्धि होगी।

पारदर्शिता और दक्षता में सुधार – डिजिटल प्रणाली से विधानसभा की सभी प्रक्रियाएँ अधिक प्रभावी और पारदर्शी होंगी, जिससे निर्णय लेने में तेजी आएगी और जनता को सटीक जानकारी मिल सकेगी।

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे।

इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here