Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUttarakhandब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर बना खतरा! एक गलती और सीधा जेल

ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर बना खतरा! एक गलती और सीधा जेल

देहरादून: वर्तमान में सोशल मीडिया कितना मजबूत होता जा रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया में आने वाली वीडियो में कितनी सत्यता है, यह जानना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है. क्योंकि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और उसके बाद पुलिस का काम शुरू हो जाता है. लोगों को सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक और शेयर करते समय सावधानी जरूरी है. ऐसा ना करने पर जेल तक हो सकती है.

वर्तमान में सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर किसी को भी धमकी देना या फिर आत्महत्या की धमकी देना आम बात हो गई. वहीं किसी को अपनी निजी दुश्मनी निकालनी है तो वो भी सोशल मीडिया में आकर यह काम करता है. इतना ही नहीं हथियारों के साथ छात्र, स्टंटबाजी या फिर अन्य काम सोशल मीडिया में डाल कर युवा अपने व्यूज बढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं अगर कोई युवा हथियार के साथ कोई वीडियो पोस्ट करते हैं तो उसको पता लगाने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

लेकिन सोशल मीडिया में आने वाली वीडियो की सत्यता हो तो पुलिस को काफी चुनौती का सामना करना पड़ता है.पुलिस का भी मानना है कि एडवांस टेक्नोलॉजी का पॉजिटिव ओर नेगेटिव साइड होते है. पॉजिटिव साइड में सोशल मीडिया में इनफॉरमेशन की होती है लोग उसको शेयर भी करते हैं. ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया में कुछ पॉजिटिव वीडियो भी आती है, लेकिन कुछ लोग बिना जाने समझे पोस्ट कर देते हैं और उनके पास कोई रिसोर्स नहीं होता है. साथ ही अधिकतर देखा जाता है कि जो गलत न्यूज होती है उसको अधिकतर लोग आगे शेयर कर देते हैं.

जिससे कहीं न कहीं इसका हर्जाना भुगतना पड़ता है. वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि आम जनता से अपील की जाती है कि जो लोग सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग करते हैं तो कोई ऐसी पोस्ट आती है तो अपने रिसोर्स से जानकारी जुटाना चाहिए. फिर अन्य माध्यम से जानकारी ले लेनी चाहिए. अगर कोई गलत पोस्ट को आगे फॉरवर्ड कर देता है तो कहीं ना कहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. बहुत से लोगों ने गलत पोस्ट डालने पर मुकदमे भी दर्ज कराए हैं.
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रतिदिन दिन सोशल मीडिया पर हर तरह की पोस्ट सैकड़ों की संख्या में डलती है. सोशल मीडिया में गलत वीडियो पोस्ट होने के बाद सबसे बड़ा खतरा उसको शेयर होने के बाद होता है,क्योंकि नेगेटिव पोस्ट जल्दी शेयर होती है,जिससे पुलिस के सामने वीडियो को डिलीट करवाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दून पुलिस ने सोशल मीडिया एक्टिवेटेड किया हुआ है जो हर थानों के साथ सभी विभागों में काम कर रही है. साथ ही कुछ लोग अनजाने में पोस्ट कर देते हैं और उनको सच्चाई नहीं पता होती है. ऐसे लोगों को पुलिस द्वारा काउंसिल भी किया जाता है. वहीं एसएसपी ने बताया है कि कुछ शरारती युवा गलत पोस्ट को काफी शेयर कर देते हैं, ऐसे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments