Saturday, January 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUdham Singh Nagarमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के वीर पुरुष राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम सभा रोशनपुर स्थित श्री डलबाबा मंदिर परिसर में चहारदीवारी, टीनशेड, फर्श एवं शौचालय निर्माण, ग्राम बलरामनगर से खेमपुर तक 3 किमी सड़क तथा ग्राम सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज तक 4 किमी सड़क के पुनर्निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा जगतदेव जी का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का प्रेरणास्रोत है। यह अवसर केवल प्रतिमा अनावरण का नहीं, बल्कि बुक्सा जनजाति की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और बलिदान को नमन करने का दिन है।
उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव जी ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, जो स्वाभिमान और आस्था की अदम्य शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, कोटद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाला बुक्सा समाज आज भी अपनी संस्कृति और आत्मसम्मान को जीवंत बनाए हुए है। राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के सांस्कृतिक संरक्षण, इतिहास के दस्तावेजीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने राजा जगतदेव जी की गौरवगाथा पर शोध कार्य की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया एवं एसएसपी मणिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments