Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttarakhand9 की मौत: प्रधानमंत्री मोदी ने भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर...

9 की मौत: प्रधानमंत्री मोदी ने भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, सहायता राशि की घोषणा

नई दिल्ली/श्रीकाकुलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना जताई। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ में हुई मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें कई निर्दोष श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ से मन अत्यंत दुखी है, जिसमें श्रद्धालुओं की जान चली गई। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को साहस और शक्ति प्रदान करें।”

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी उत्सव के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। जानकारी सामने आई कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments