38वें राष्ट्रीय खेल में जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा, पदक बरसाए

0
499

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन, जिम्नास्टिक में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खास तौर पर, रिदमिक और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं।

रिदमिक जिम्नास्टिक के क्लब्स इवेंट में महाराष्ट्र की परिना राहुल मदनपोतरा ने 25.60 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उनकी साथी संयुक्ता प्रसेन काले ने 24.70 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। जम्मू और कश्मीर की मुस्कान राणा ने 24.35 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

रिदमिक जिम्नास्टिक के रिबन इवेंट में जम्मू और कश्मीर की मुस्कान राणा और महाराष्ट्र की संयुक्ता प्रसेन काले दोनों ने 25.550 अंकों के साथ स्वर्ण पदक साझा किया। कांस्य पदक 23.450 अंको के साथ जम्मू और कश्मीर की मन्या शर्मा और महाराष्ट्र की परिना राहुल मदनपोतरा के नाम हुआ।

WhatsApp Image 2025 02 13 at 7.28.43 PM

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में महिलाओं के बैलेंसिंग बीम इवेंट में पश्चिम बंगाल की रितु दास ने 11.367 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की सताक्षी राकेश ताक्के ने 11.067 अंकों के साथ रजत और ओडिशा की प्रणति नायक ने 10.733 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिलाओं के फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में भी पश्चिम बंगाल का दबदबा रहा। प्रणति दास ने 11.967 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, वहीं उनकी साथी प्रोति्ष्ठा समंता ने 11.533 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। दिल्ली की स्नेहा तरियाल ने 10.800 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
पुरुषों के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में वॉल्टिंग टेबल इवेंट में हरियाणा के योगेश्वर सिंह ने 13.500 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा के तपेश्वरनाथ दास ने 12.833 अंकों के साथ रजत पदक और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ वर्मा ने 12.500 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

पैरेलल बार्स इवेंट में ओडिशा के राकेश कुमार पात्रा ने 12.600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह राणा ने 12.433 अंकों के साथ रजत और सर्विसेज के जतिन कुमार कन्नौजिया ने 11.967 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

होरिजेंटल बार इवेंट में हरियाणा के योगेश्वर सिंह ने 12.367 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के शयन शर्मा ने 12.233 अंकों के साथ रजत पदक और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ वर्मा ने 11.833 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस प्रकार, 38वें राष्ट्रीय खेल का जिम्नास्टिक इवेंट शानदार प्रदर्शन से भरा हुआ रहा, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से पदक जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here