रुड़की और लक्सर में मुख्यमंत्री धामी के रोड-शो में उमड़ी भीड़

    0
    530

    रुड़की और लक्सर में मुख्यमंत्री धामी के रोड-शो में उमड़ी भीड़

    जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोडशो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड-शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच संपन्न हुआ।

    IMG 20250121 WA0007

    इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    रुड़की के बाद मुख्यमंत्री ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में भी रोड-शो किया। यहां नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here