मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की मुलाकात

0
1

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने की मुलाकात, नवीकरणीय ऊर्जा और विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

बैठक में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच आपसी सहयोग, प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान और विकास की नई संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर विशेष चर्चा

मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का दायित्व संभाल रहे मंत्री राकेश शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, सौर ऊर्जा परियोजनाओं और सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि दोनों राज्य ऊर्जा क्षेत्र में अपने अनुभव साझा कर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। विशेष रूप से सौर ऊर्जा, हरित तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को महत्वपूर्ण माना गया।

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच सहयोग को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान दोनों राज्यों के विकास को नई दिशा दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाकर विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड के विकास कार्यों की सराहना

बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्य में विकास और सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच विकास, ऊर्जा और प्रशासनिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here