HomeExclusive Storyसहायता राशि में 75 प्रतिशत होगी सब्सिडी : रेखा आर्या मुख्यमंत्री एकल...

सहायता राशि में 75 प्रतिशत होगी सब्सिडी : रेखा आर्या मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मिली मंजूरी पहले वर्ष में 2000 महिलाओं को सहायता देने का लक्ष्य

सहायता राशि में 75 प्रतिशत होगी सब्सिडी : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मिली मंजूरी
पहले वर्ष में 2000 महिलाओं को सहायता देने का लक्ष्य

देहरादून, 3 मार्च कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में दी जाने वाली सहायता राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के रूप में प्रदान किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश की अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को अधिकतम ₹2,00,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें से 75% राशि सब्सिडी यानी अनुदान के रूप में दी जाएगी। लाभार्थियों को केवल 25% हिस्सा अपने व्यवसाय में निवेश करना होगा।

मंत्री रेखा आर्या ने यह भी बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब जल्द ही इसका सरकारी आदेश (जीओ) जारी किया जाएगा। पहले वर्ष में इस योजना के तहत कम से कम 2000 महिलाओं को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले वर्ष की प्रगति को देखते हुए योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पहले से कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन विशेष रूप से एकल महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि एकल महिलाओं को सशक्त करने की सबसे अधिक आवश्यकता है, इसलिए उनके लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने इस योजना को महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की बहनों के लिए एक अग्रिम तोहफा बताया।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here