HomeDehardunअक्तूबर और नवंबर के बीच होंगे उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल

अक्तूबर और नवंबर के बीच होंगे उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल

देहरादून उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखाआर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी थी। राज्य में अभी तक खेल नहीं हो सके है हर साल विभाग तैयारी करता है लेकिन खेल नहीं होते

उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए हर्ष की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने बताया, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here