HomeExclusive Storyभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे देहरादून

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे देहरादून

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और अन्य लोगों के साथ क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शिरकत करने के लिए देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैसे ही धोनी पहुंचे, उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद वह मसूरी के लिए निकल पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, धोनी करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचे, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन धोनी ने किसी से भी बातचीत नहीं की।

इसके बाद धोनी अपनी ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए। एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, अभी कुछ और क्रिकेटरों के एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है, और सभी मसूरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाएंगे।

latest articles

explore more