Home Blog Page 90

100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

0

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 100 साल बाद समसप्तक राजयोग बन रहा है, यह राजयोग बेहद खास माना जाता है. समसप्तक योग के प्रभाव से सिंह समेत 5 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” बताते हैं , कि भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे गुरु और शुक्र ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में मौजूद रहेंगे. दरअसल गुरु इस समय अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे गुरु व शुक्र ग्रह के सातवें भाव में होने से समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है और यह राजयोग 100 साल बाद बन रहा है, समसप्तक राजयोग 20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच रहेगा, जिसका लाभ सिंह समेत 5 राशि वालों को मिलने वाला है, इन राशियों को समसप्तक राजयोग के प्रभाव से बिजनेस, करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेहत समेत जीवन के सभी क्षेत्र में फायदा मिलेगा. साथ ही कई तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी और नया साल इनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।

समसप्तक राजयोग का मेष राशि पर प्रभाव

राजगुरु कहे जाने वाले आचार्य दैवज्ञ बताते हैं कि समसप्तक राजयोग का लाभ मंगल ग्रह की राशि मेष राशि वालों को मिलने वाला है. इस राशि के जातकों के लिए भाग्य का दरवाजा खुलेगा और नए नए विचार आपकी जीवन को सकारात्मकता की ओर लेकर जाएंगे. राजयोग के प्रभाव से आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा, जिससे लाभ नए साल 2026 में भी देखने को मिलेगा. इस दौरान अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं और मकान व फ्लैट खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी. मेष राशि वालों के परिवार में चल रही सभी टेंशन से मुक्ति मिलेगी और प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सकारात्मक अवसर आएंगे।

समसप्तक राजयोग का सिंह राशि पर प्रभाव

समसप्तक राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की राशि सिंह वालों को जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा और नए साल 2026 भी आपके लिए शानदार रहने वाला है. इनके अंदर समझदारी बढ़ेगी और जरूरी निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. जिन लोगों के बच्चे हैं, उनके लिए यह समय बच्चों से जुड़ी गतिविधियों में अधिक सक्रिय या प्रतिस्पर्धी होने का संकेत दे रहा है, जिससे आप उनकी गतिविधियों में ज्यादा शामिल हो सकते हैं और खूबसूरत पलों का आनंद ले सकते हैं. राजयोग के प्रभाव से बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और भाग्य का साथ मिलने से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे साल 2026 में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ नए साल में किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.

समसप्तक राजयोग का तुला राशि पर प्रभाव

समसप्तक राजयोग के प्रभाव से शुक्र ग्रह की राशि तुला वाले सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे और सेहत अच्छी रहेगी. हर कार्य में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे और नए साल 2026 में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा. खुद का बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की भी करेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर कई धार्मिक कार्य साथ करेंगे. पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में जो भी टेंशन चल रही हैं, वे एक एक करके दूर हो जाएंगी और खुशियों में अच्छी वृद्धि होगी. जीवन के हर क्षेत्र में टेंशन फ्री लाइफ व्यतीत करेंगे और धन प्राप्ति के कई मार्ग मिलेंगे.

समसप्तक राजयोग का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

समसप्तक राजयोग के प्रभाव से मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और जीवन को बेहतर दिशा की तरफ ले जाने वाले आप कई निर्णय भी लेंगे, जिसका लाभ आपको नए साल 2026 में भी मिलेगा. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस मिल सकता है और निवेश के कई मौके भी मिलेंगे. आप काम के सिलसिले में ज्यादा यात्रा कर सकते हैं या ऐसे नए कामों में हाथ आजमा सकते हैं, जिनमें रणनीतिक सोच और त्वरित फैसलों की जरूरत हो. भाई-बहनों, पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ रिश्ते ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं और परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. इस योग के प्रभाव से आपकी कई प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका लाभ आपको नए साल में भी मिलेगा.

समसप्तक राजयोग का मीन राशि पर प्रभाव

समसप्तक राजयोग के प्रभाव से गुरु ग्रह की राशि मीन वालों को भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा और नए साल में कई धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. अगर कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको इस अवधि में मुक्ति मिलेगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. आपकी बातचीत तेज, प्रभावशाली और क्रियाशील रहेगी, जो लेखकों, मार्केटिंग से जुड़े लोगों, शिक्षकों और बिजनेसमैन के लिए फायदेमंद रहेगी. आप अपनी आमदनी बढ़ाने, नए कमाई के मौके तलाशने या भौतिक प्रगति के लिए ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं।

विदित है कि आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ की भविष्यवाणीयां एकदम सटीक साबित होती है, और उनसे अपना भविष्य जानने के लिए तथा मंत्रों की ध्वनि को परिवर्तित कर यंत्र बनाकर बड़ी से बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज महीनों तक इंतजार करते हैं।

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” — 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

0

देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।

सम्मेलन का मुख्य थीम
“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”
इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्रनिर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

13 दिसंबर — उद्घाटन सत्र (दोपहर 3:30 बजे)

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद श्री नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएँ, नवाचार और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।

14 दिसंबर — तकनीकी एवं विषयगत सत्र

सत्र–I : 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा (1200–1330 बजे)

वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी —
श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, श्री बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत — शामिल होंगे।

सत्र–II : विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका (1430–1530 बजे)

* श्री अनुपम त्रिवेदी (News 18)
* डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR)
* डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV)
* प्रो. सुरभि दहिया (IIMC)

सत्र–III : वे फ़ॉरवर्ड — GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री (1530–1630 बजे)

* श्रीमती बी. सुमिदा देवी (IRS) — GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव
* मेजर अतुल देव — तकनीक और जनसंपर्क
* श्री सी. रविंदर रेड्डी — पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य

सत्र–IV : इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम (1700–1800 बजे)

रूसी प्रतिनिधि —
श्री माइकल मस्लोव, सुश्री दाव्यदेंको यूलिया, सुश्री अन्ना तलानीना
भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार पर विचार प्रस्तुत करेंगे।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

15 दिसंबर — समापन दिवस

सत्र–V : साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI (1000–1130 बजे)

* ASP अंकुश मिश्रा (STF) — साइबर अपराध और गलत सूचना की चुनौतियाँ
* डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं श्री विनय जायसवाल (SAIL) — AI आधारित ADIRA कार्यशाला

सत्र–VI : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य (1130–1330 बजे)

* डॉ. हेमंत शरद पांडे
* श्री अनुपम तिवारी (HPCL)
* मेजर अतुल देव
* डॉ. ऋतु दुबे तिवारी

समापन समारोह (1430 बजे)

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल सम्मेलन के समापन का शुभारंभ करेंगे।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की मेजबानी इस सम्मेलन को विशेष बनाएगी।

इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है।

यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क जगत को नए विचारों, नीतिगत चर्चाओं, नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुयी रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित

0

प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे विकास के लिए गठित संचालन समिति की आयोजित हुयी। बैठक के दौरान प्रदेश में रोप-वे निर्माण को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि रोप-वे विकास समिति की प्रथम बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस समिति के लिए सचिव पर्यटन, सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने एनएचएलएमएल को एसपीवी का सीईओ एक सप्ताह के भीतर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए, ताकि दिसम्बर माह के अंत तक प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में बनने वाले सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा, ताकि अलग-अलग एजेन्सियों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में डुप्लीकेसी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि रोप-वे के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स बनने से अगले 5-10 सालों में स्थानीय स्तर पर जिन नए पर्यटक स्थलों का विकास, मार्गों का विस्तारीकरण किए जाने की आवश्यकता है, उनके लिए अभी से रोडमैप तैयार कर लिया जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड रोप-वे विकास लिमिटेड के रोड मैप पर भी चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर से 50 रोप-वे प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें से कुल 6 प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। इसमें सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुण्ट साहिब प्रोजेक्ट्स का कार्य आबंटन कर दिया गया है। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर (नैनीताल) अनुमोदन के चरण में है। बताया गया कि कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक रोप-वे की डीपीआर तैयार की जा रही है। रैथल बारसू से बरनाला (उत्तरकाशी) और जोशीमठ-औली-गौरसों रोप-वे की डीपीआर के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्य सचिव ने कहा कि शुरूआत में इन 6 प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस किया जाए। उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ एवं गोविन्दघाट से हेमकुण्ट साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स की प्रत्येक स्टेज की टाईमलाईन और पर्ट चार्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी जाए लाने की बात भी कही। कहा कि रोप-वे निर्माण के लिए हैवी मशीनरी निर्माण स्थल तक पहुंचाना चुनौतिपूर्ण होगा। इसके लिए सड़कों का टर्निंग रेडियस बढ़ाए जाने एवं पुलों का मजबूतीकरण के लिए आवश्यक कदम अभी से उठा लिए जाएं। मुख्य सचिव ने काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम के लिए लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां रोप-वे प्रोजेक्ट की सम्भावनाओं को तलाशा जाए।

इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं अपर सचिव श्री अभिषेक रूहेला एवं एनएचएलएमएल से प्रशांत जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ऋषिकेश ऐम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

0

ऋषिकेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के कर्मचारी सिद्धांत शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पाँच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर पहले भी ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता सागर चौधरी, निवासी ऋषिकेश, ने बताया कि वे ‘इंट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट’ से संबंधित जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे, जहाँ उनकी मुलाकात कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक के पद पर तैनात सिद्धांत शर्मा से हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें एम्स में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और बदले में ₹5.59 लाख की राशि ले ली।

बाद में आरोपी ने ₹2 लाख वापस कर दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। लंबा समय बीतने और किसी तरह की कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एम्स अधिकारियों और पुलिस को कई बार शिकायत दी, मगर कोई परिणाम सामने नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सीएम धामी से न्याय की अपील की।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सिद्धांत शर्मा पर पहले भी इसी प्रकार की शिकायतें आ चुकी हैं, जिनकी जांच पूरी कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लगभग अंतिम चरण में है और उसकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand: एक सप्ताह में राज्य के सभी प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, दून-मसूरी पर रहेगा फोकस

0

एक सप्ताह में उत्तराखंड के सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर पुलिस को निर्देश दिए।

एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है।

पुलिस के मुखिया ने शीतकालीन चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और संचालन को सशक्त बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। डीजीपी बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवा में पिछले दिनों एक पब में अग्निकांड हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे। राज्य में देहरादून, नैनीताल, मसूरी आदि जगहों पर क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए भीड़ रहती है। पूरे प्रदेश में कैफे, पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हॉल, इवेंट वेन्यू, मॉल आदि समेत ऐसे सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाए जहां पर लोगों की भीड़ रहती है।

इस दौरान अग्नि सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी उपकरणों की उपलब्धता, कार्यक्षमता और पर्याप्तता की गहन जांच की जाए। सार्वजनिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में स्थापित सभी फायर हाईड्रेंट को पूरी तरह से क्रियाशील रखने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए। इसके साथ ही जहां पर कर्मचारियों के पास फायर सेफ्टी उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण नहीं है उन्हें तत्काल प्रशिक्षण दिया जाए। प्रतिष्ठानों में आपातकाल के समय बाहर निकलने के रास्ते पर कोई अवरोध तो नहीं इस बात की जांच भी की जाए। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई भी प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ की जाए।

ये भी दिए निर्देश

– शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए जिलों को व्यापक निर्देश दिए।

– गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक प्रभावी अभियान चलाया जाए।

राष्ट्रीय सुशासन पुरस्कार से सम्मानित हुए IAS बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण

0

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज का दिन अत्यंत सम्मानजनक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है।

IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णयों और तेज संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग पहचान बनाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा प्रदान की है।

सूचना विभाग में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत करने, सरकारी संवाद को प्रभावी बनाने और सुशासन को नई गति देने के प्रयासों ने विभाग की कार्यशैली में सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनकी सरल और परिणाम आधारित कार्यपद्धति का लाभ सीधे जनता और शासन व्यवस्था दोनों को मिला है।

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होना न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत होती प्रशासनिक प्रणाली को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण है।

सीएम धामी ने नैनीताल को दी ₹123 करोड़ की सौगात:क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण किया, शाम को ऊधम सिंह नगर पहुंचेंगे

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने 123 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत के कुल 17 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। भीमताल के हिमगिरि स्टेडियम लेटिबुंगा पहुंचे। सीएम के दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा चौक चौबंद की है।

सीएम ने भवाली-सेनिटोरियम बाईपास फेस वन में 4.30 करोड़, फेस टू में 11.30 करोड़ और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19.48 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण किया।

इसके अलावा हल्द्वानी-गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य फेस वन (14.30 करोड़) और पंगोट-दचौरी मार्ग के नवनिर्माण (8.19 करोड़) का शिलान्यास किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण किया

सीएम आज दोपहर 12 बजे के बाद रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड पर पहुंचें। यहां से वे सड़क मार्ग से मुक्तेश्वर गए, जहां उनका पहला कार्यक्रम निर्धारित था। मुक्तेश्वर में सीएम हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा पहुंचे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इसके बाद सीएम हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुक्तेश्वर कार्यक्रम के बाद सीएम 2:25 बजे स्टेडियम से रवाना होकर 2:35 बजे सुंदरखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम ऊधम सिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

सीएम धामी ने प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0

स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए रहा समर्पित- सीएम धामी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने स्वामी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम धामी ने कहा कि स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में नवगठित उत्तराखंड को मजबूत प्रशासनिक आधार प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे आज भी कृतज्ञतापूर्वक याद किया जाता है।

देहरादून: गेस्ट हाउस में नाबालिग संग युवक पकड़ा, फोन में 200 लड़कियों की चैट और आपत्तिजनक सामग्री मिली

0

देहरादून। देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग को युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

घटना शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि एक युवक और एक नाबालिग लड़की बुधवार रात तीन बजे से गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं और सुबह तक बाहर नहीं निकले। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार दिन के समय मौके पर पहुंचे। जब कमरे का गेट खुलवाकर जांच की गई, तो वहां 24 वर्षीय युवक और एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस और लोगों ने युवक के मोबाइल को खंगाला। जांच करने पर चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी के फोन में 200 से ज्यादा अलग-अलग लड़कियों के साथ चैट और कई युवतियों की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं। इस डेटा को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था।

हल्द्वानी: चायवाले के बेटे का सेना में चयन, परिवार में खुशी

0

हल्द्वानी के राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी 19 वर्षीय जयदीप कश्यप का अग्निवीर में चयन हो गया है। चयन के बाद जयदीप अब ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर रवाना हो गए हैं। रानीखेत में आयोजित अग्निवीर भर्ती में उन्होंने सभी चरण सफलता पूर्वक पास किए।

जयदीप के पिता सुनील कश्यप वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयदीप ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर सेना में जगह बनाई है।

अग्निवीर में चयन की जानकारी मिलते ही पूरे राजपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग जयदीप के घर पहुँचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। जयदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है