Home Blog Page 75

कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चालक व छह यात्री घायल

0

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी।

रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में पहुंची ही थी कि हाईवे पर बीचोंबीच खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक पवन कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
 
सुबह बसअड्डे पहुंच परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी। बताया गया कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन खड़ा किया था और कोहरे के कारण बस चालक को टैंकर नजर नहीं आया।
 

नैनीताल: हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला, पुलिस के जवान ने कार से कई लोगों को रौंदा

0

नैनीताल में आज सुबह हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि फांसी गदेरे के पास कुछ मजदूर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तल्लीताल ढांठ (गांधी चौक) की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने पहले मोहन राम, बिहारी लाल और राजू को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि सड़क पर मौजूद कई लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिस विभाग का जवान है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कार को कुछ दूरी पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

0

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग का खेल आज भी जारी है। यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि लगभग हर राजनीतिक सिस्टम में ऐसे नेटवर्क मिल जाते हैं, जिनका असली काम अफसरों और प्रभावशाली लोगों को फँसाकर वीडियो के ज़रिये ब्लैकमेल करना होता है।

चर्चा यह भी है कि बड़े राजनीतिक केंद्रों में यह तंत्र ज़्यादा संगठित रूप में सक्रिय रहता है। उत्तराखंड में भी ऐसे कई चेहरे चर्चा में रहे हैं, जो कभी साधारण पृष्ठभूमि से आए और आज ऐशो-आराम की ज़िंदगी जी रहे हैं—कैसे, यह सवाल सिस्टम पर उठता है।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में यहाँ तक कहा जा रहा है कि तथाकथित “सेक्स स्कैंडल” कंटेंट के पीछे कौन लोग हैं, और कहीं यह सब राज्य की छवि को नुकसान पहुँचाने की साज़िश तो नहीं?
राजनीतिक गलियारों में यह बहस अब खुले तौर पर चटकारों के साथ चल रही है।

छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी

0

मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 दिसंबर की रात को महाराष्ट्र से गांव पहुंचे उसके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि ने उसके कमरे में आकर मारपीट की। जब पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो भाई ने दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर हमला कर दिया। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। बमुश्किल उसने भागकर जान बचाई।
 
पीड़ित ने बताया कि मदद के लिए वह रात को ही गांव में रह रहे नेपालियों के घर में गया। फिर सुबह होने पर मदद के लिए चाचा के घर गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद वह दिनभर घर में रहा। शाम को उसका भाई पूरब सिंह ही उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गया।
पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि एक हाथ बच सकता है, उन्होंने मरहम पट्टी कर पिलखी भेज दिया, लेकिन पिलखी से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। उसे ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टर से हाथ बचाने की अपील की लेकिन जब होश में आया तो दोनों हाथ काट दिए गए थे।
पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने कहा कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्रिसमस के दिन उत्तराखंड के 7 जिलों में कोहरा:ऊधम सिंह नगर, चंपावत-नैनीताल में ऑरेंज, पौड़ी, हरिद्वार-देहरादून में यलो अलर्ट; पहाड़ों में पाला गिरा

0

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज यानी 25 दिसंबर को धुंध दिख रही है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और बागेश्वर शामिल है। वहीं ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, और चंपावत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पौड़ी, हरिद्वार, और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट है।

इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है। उत्तराखंड में 25 दिसंबर 2025 को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की ठिठुरन ने जनजीवन प्रभावित किया है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहने और कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे तक ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए घर में रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

तापमान लगातार गिर रहा

IMD के अनुसार देहरादून में न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैदानी जिलों में रात का तापमान इससे भी नीचे जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक है। दिन के समय भी धूप कमजोर रहने से ठंड का अहसास बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 23.9 8.7
पंतनगर 14.9 10.6
मुक्तेश्वर 18.7 5.1
टिहरी 18.0 5.0

ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले

ऑरेंज अलर्ट: ऊधमसिंह नगर, नैनीताल (मैदानी क्षेत्र), चंपावत (मैदानी क्षेत्र) घना से बहुत घना कोहरा, सुबह-शाम दृश्यता कम, सीवियर कोल्ड डे की स्थिति।

यलो अलर्ट: टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी के निचले इलाकों – हल्का से मध्यम कोहरा, रात और सुबह तापमान में गिरावट, पाले की संभावना।

सुरक्षा और जनजीवन प्रभावित घने कोहरे और पाले के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन मैदानी और पर्वतीय जिलों में यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं पर सतर्क नजर रखे हुए है।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

0

गुरू गोविन्द सिंह जयंती के मौके पर यानी 27 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

आदेश में कहा गया है कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर 27 दिसंबर, 2025 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सरकारी/गैर-सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।

देहरादून में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती:डोईवाला में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, सेरगढ़ माजरी ग्रांट में 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

0

राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्ती दिखाते हुए सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

अवैध प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं-MDDA मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से साफ किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई नियोजित शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार की जा रही है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

सेरगढ़ माजरी ग्रांट में 20 बीघा क्षेत्र ध्वस्त प्रवर्तन कार्रवाई के तहत पवन, अमित, गोविंद और अन्य द्वारा हरिद्वार रोड, डोईवाला स्थित सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़कें काटने, भूखंडों का विभाजन करने और कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियां पाई गईं। इसके बाद एमडीडीए की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और संरचनाओं को बुलडोजर से गिरा दिया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। बिना लेआउट और मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि भविष्य में आम लोगों के लिए बड़ी समस्याएं भी खड़ी करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्राधिकरण की सख्ती से जहां भूमाफियाओं में खलबली है, वहीं आम नागरिकों को नियोजित और सुरक्षित शहरी विकास का भरोसा भी मिल रहा है।

बड़ी खबर : प्रदेश में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया एलान

0

महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर दिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता मिलने के बाद दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा।

एकदिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता की।

मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द सोशल मीडिया नियमावली को लागू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है, जिसे अब प्रदेश में लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है। नियमावली के लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट कहा कि यह नियमावली पहले से ही दिशा-निर्देश मिलेंगे तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। महानिदेशक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पत्रकारों को सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिले।

जेल से पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगी, दो पुलिसकर्मी भी घायल

0

हरिद्वार: रुड़की कारागार से पेशी पर लक्सर ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लक्सर क्षेत्र में हुए इस जानलेवा हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, शिमला बाई-पास क्षेत्र में चलाया गया सीलिंग अभियान

0

प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी– बंशीधर तिवारी

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिमला बाई-पास क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर सीलिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई। एमडीडीए का स्पष्ट कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत मुकेश द्वारा शिमला बाई-पास रोड, एस0आर0 पैट्रोल पम्प के निकट, नया गांव देहरादून में किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त संग्राम सिंह द्वारा रतनपुर, शिमला बाई-पास रोड देहरादून में किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण न केवल नियोजन व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि यातायात, पर्यावरण और जनसुविधाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी कारण प्राधिकरण द्वारा ऐसे निर्माणों के विरुद्ध लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह पूरी कार्रवाई संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान सहायक अभियन्ता शशांक सक्सेना, अवर अभियन्ता ललित नेगी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न किया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बिना स्वीकृति किए जा रहे व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माण शहर की नियोजित विकास व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे निर्माणों से आधारभूत सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमडीडीए की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील है कि निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र एवं नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। एमडीडीए ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि वे शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले प्राधिकरण की अनुमति अवश्य लें।