Home Blog Page 61

ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार

0

देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन की लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी।
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा रोज की तरह एनी टाइम फिटनेस जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही वह जिम से बाहर निकला और सीढ़ियों की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कुल तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।
बाइक चालक बाहर इंतजार करता रहा, जबकि दो हमलावर पैदल मॉल के अंदर गए और वारदात को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद आरोपी कुछ दूरी तक पैदल भागे और फिर काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। खास बात यह रही कि शूटरों ने अपना चेहरा नहीं ढका था, जबकि बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। इससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई निवासी आशुतोष शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश, फंडिंग और संभावित आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सके। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा और अन्य स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या आपसी रंजिश, गैंगवार या किसी बड़े आपराधिक गठजोड़ का परिणाम है।

स्पीड का कहर! हल्द्वानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बना जानलेवा, महिला दरोगा के पति की मौत

0

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यापारी उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार चंद्रावती कॉलोनी मुखानी निवासी नरेश तिवारी (49) शुक्रवार शाम पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी से जेल रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
नरेश तिवारी कारोबारी थे। उनकी पत्नी मीना पांडेय एलआईयू में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनका बेटा सेना में अधिकारी बताया जा रहा है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अंतिम संस्कार में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें दर्शन तिथि और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी

0

रुद्रप्रयाग। शिव के भक्तों का इतंजार खत्म हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: आठ बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित हो चुकी हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे।
बदरी-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि भगवान की पंचमुखी डोली के प्रस्थान की तारीख भी तय हुई।

डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज

0

जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण मायने एक्शन तय; सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की अनियमिताओं का यही होगा हश्र

आमजन की पीड़ा व शिकायतों से प्रेरित डीएम का औचक निरीक्षण; सामने आयी गहन स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व अनाधिकृत रूप से लिपिक से कराई जा रही विलेख पंजीकरण कार्यवाही; कार्यालय में वर्षों से लम्बित आमजन के मूल अभिलेख; जमीनों का बड़ा खेल; हो गया एक्शन

डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा किया जा रहा विलेखों का निबंधन

सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया पास; बगले झांकते नजर आयी निबंधक लिपिक

करोड़ो की स्टाम्प चोरी हुई उजागर औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्रीयां बरामद;

उपस्थित फरियादियों ने सुनाई आपबीती, कई पीड़ितों ने दिए बयान; मूल अभिलेख लौटाने; रजिस्ट्री की नकल देने में हजारो आमजन को कर रहे थे परेशान

कई महीनों लम्बित मूल अभिलेख आवेदकों को नहीं किया गया वापिस; वापिस करने की अधिकतम तीन दिन है सीमा, परंतु सैकड़ों मूल विलेख अलमारी में खा रहे थे धूल

अर्जेंट रजिस्ट्री नकल अनुमन्य 24 घंटे के सापेक्ष महीनों/वर्षों से मिली लम्बित

निरीक्षण दौरान कार्यालय में मिला घोस्ट कार्मिक, न कोई नियुक्ति पत्र न उपस्थिति पंजिका में नाम, डीएम ने तलब किया था कार्मिकों का रिकार्ड

देहरादून दिनांक 14 फरवरी 2026 (सूवि), जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ा एक्शन लेेते हुए उप निबन्धक ऋषिकेश को निलिम्बत करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध कर दिया है। विगत माह आमजन को रजिस्ट्रार कार्यालय में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था।

आमजन की पीड़ा व शिकायतों से प्रेरित डीएम सविन बसंल के सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमिताएं उजागर हुई थी जिनमें गहन स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व सब रजिस्ट्रार के बगैर ही लिपिक द्वारा अनाधिकृत रूप विलेख पंजीकरण कार्यवाही सम्पादित करना,  कार्यालय में वर्षों से आमजन के मूल अभिलेख लम्बित पाये जाना,सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान न होना, करोड़ो की स्टाम्प चोरी हुई, औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्रीयां बरामद हुई थी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित फरियादियों ने आपबीती सुनाते हुए  बताया कि मूल अभिलेख लौटाने; रजिस्ट्री की नकल देने में आमजन को कर रहे परेशान किया जा रहा है। कार्यालय में कई महीनों से मूल अभिलेख आवेदकों को वापिस नही किए गए तथा ना ही मुख्यालय को सूचना प्रेषित की गई। जबकि अधिकतम तीन दिन है सीमा, परंतु सैकड़ों मूल विलेख अलमारी में धूल खा रहे थे अर्जेंट रजिस्ट्री नकल अनुमन्य 24 घंटे के सापेक्ष महीनों/वर्षों से मिली लम्बित मिले। जिस पर यह एक्शन लिया गया। इस एक्शन से अन्य रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अन्तर्गत उप निबंधक कार्यालय, ऋषिकेश का उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (रा०) देहरादून की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया, जिसके परिणामस्वरूप उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (रा०) की संयुक्त जॉच आख्या के आधार पर हरीश कुमार, उप निबंधक, ऋषिकेश के बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति, संदर्भगत कार्यालय में तत्समय तैनात निबंधक लिपिक द्वारा पंजीकरण की कार्यवाही सम्पादित करना पाया गया। तथा फर्जी कर्मचारी से अनाधिकृत तौर से विलेखों का पंजीकरण निष्पादित कराया जाना, पंजीकृत दस्तावेजों को कार्यालय में महिनों / वर्षों तक विधि विरूद्ध तरीके से धारित/लंबित रखना, ग्राम माजरी ग्रांट, तहसील डोईवाला में दून घाटी विशेष महायोजना 2031 के अंतर्गत आरक्षित औद्योगिक भूमि का आवासीय दरों पर पंजीकरण की कार्यवाही चल रही थी। उप निबन्धक हरीश कुमार द्वारा वर्तमान में प्रचलित / विद्यमान नियमों / अधिनियमों का यथा-भारतीय स्टाम्प (उत्तराखण्ड संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 47क, भारतीय रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम 325, नियम 195 व 196, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या 368/28.04.2016 का संज्ञान नहीं लिया गया है, जिससे स्टाम्प अपवंचना के दृष्टिगत सरकार को गहन राजस्व क्षति हुई है।
निरीक्षण के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया में खुलेआम कानून उल्लंघन, फर्जी कर्मचारी से रजिस्ट्रियां कराना तथा वर्षों से संगठित रूप से स्टांप चोरी किए जाने के प्रमाण सामने आए हैं।  उप निबंधक की अनुपस्थिति में अवैधानिक रूप से रजिस्ट्रियां की जा रही थीं तथा पंजीकृत दस्तावेज महीनों-वर्षों तक कार्यालय में दबाकर रखे गए। कार्यालय में बाहरी व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्य कराए जाने से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है। जांच में दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के अंतर्गत औद्योगिक भू-उपयोग वाली भूमि को आवासीय दर्शाकर दर्जनों छोटे भू-खण्डों में रजिस्ट्री कराए जाने का मामला भी उजागर हुआ है, जिससे न केवल स्टांप अपवंचना हुई बल्कि भूमि क्रेताओं के साथ भी धोखाधड़ी की गई।

निरीक्षण दौरान पाई गई कमियों पर जिला प्रशासन द्वारा उप निबन्धक के निलम्बन एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति शासन को प्रेषित की गई थी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन द्वारा उप निबन्धक को निलिम्बित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जिला प्रशासन के इस एक्शन को राजस्व हितों से खिलवाड़, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत देखा जा रहा है तथा भविष्य में भी इस तरह के एक्शन देखने को मिल सकते हैं।

रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0

रुद्रपुर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कोचिंग सेंटर संचालक ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग शिष्या को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत और पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर की एक किशोरी पिछले काफी समय से इस सेंटर में कोचिंग के लिए जाती थी। आरोप है कि तीन दिन पहले जब छात्रा हमेशा की तरह पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटर पहुंची, तो संचालक विशाल की नीयत डोल गई। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर अपने साथ ले गया।
आरोपी शिक्षक उसे शहर के ही एक होटल में ले गया, जहाँ उसने किशोरी की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विशाल ने किशोरी को डराया धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। डरी-सहमी किशोरी पहले तो चुप रही, लेकिन घर पहुँचने पर उसने अपनी हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने पिता को सुनाई। शिक्षक की इस करतूत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता तुरंत किशोरी को लेकर ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई।
थानाध्यक्ष मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपी विशाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की। शनिवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि कोचिंग सेंटरों में ही बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो उन्हें शिक्षा दिलाने कहाँ भेजें।

Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बता दें केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे नड्डा।

देहरादून ब्रेकिंग: हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख में होती थी डील; दो आरोपी गिरफ्तार 🚨

0

देहरादून। उत्तराखण्ड STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार भारत सरकार आयोजित SSC परीक्षा के दौरान STF को इनपुट मिला कि कुछ लोग अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं और आधुनिक तकनीक की मदद से परीक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी की गई।
प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये की डील
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार की मांग करते थे। गिरोह अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस से नियंत्रित करता था और बाहर बैठी टीम प्रश्नपत्र हल कर जवाब उपलब्ध कराती थी।
अंडरग्राउंड चेंबर में छिपा था पूरा सेटअप
छापे के दौरान परीक्षा लैब के पास बने UPS रूम में जमीन के नीचे लगभग 2×2 फीट का अंडरग्राउंड चेंबर बनाया गया मिला। यहां दो लैपटॉप और राउटर स्वचालित स्थिति में संचालित पाए गए। जांच में सामने आया कि इन्हें रिमोटली ऑपरेट कर परीक्षार्थियों के प्रश्न हल किए जा रहे थे।
STF टीम ने तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरणों की मदद से पूरे सिस्टम को कब्जे में लेकर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।
बरामद हुए हाईटेक उपकरण
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से —
दो डेल लैपटॉप
ईथरनेट केबल
USB कनेक्टर
डीजिसोल राउटर
कनेक्टिंग बॉक्स
चार मोबाइल फोन
बरामद किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार
पुलिस ने इस मामले में नीतिश कुमार निवासी देवरिया, हाल निवासी नागलोई दिल्ली और भास्कर नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जा रही है।

हल्द्वानी डबल मर्डर केस: 10 किलो खून से सना पत्थर बना सबूत, चारों आरोपी कोर्ट में पेश

0

हल्द्वानी। गल्ला मंडी में प्रेमी जोड़े की निर्ममता से हत्या करने वाले गैंग्स्टर गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर समेत चारों आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपितों की ओर से मृतक शुभम टम्टा व लक्ष्मी पोखरिया की हत्या के दौरान प्रयुक्त 10 किलो का खून रंगा पत्थर भी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहीं मौके पर ली गई खून से सनी मिट्टी आदि साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए।

बुधवार की रात लिव इन में रहने वाले प्रेमी युगल की उन्हीं के दोस्तों ने पार्टी के दौरान मिलकर गल्ला मंडी में हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की दोपहर चारों युवकों को उनके घर से पूछताछ के लिए उठा लिया था। अंत में चारों संदिग्ध युवक की प्रेमी युगल के हत्यारे निकले। पुलिस पूछताछ में भी उन्होंने जुर्म कबूल लिया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया। शुक्रवार को चारों गिरफ्तार युवकों को कोर्ट में पेश कर नैनीताल जेल भेज दिया गया है।

जेल जाने वाला गैंगस्टर समेत पूर्व में 11 प्राथमिकी दर्ज 25 वर्षीय गौरव नेगी उर्फ अक्कू निवासी वसुंधरा कालोनी धानमिल, 20 वर्षीय सौरभ भट्ट तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड, 25 वर्षीय दीपेश लटवाल उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी का रहने वाला है। वहीं 20 वर्षीय दीपू शर्मा वसुंधरा कालोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी का रहने वाला है।

नैनीताल ब्रेकिंग: DM का बड़ा एक्शन, 5 अपराधी जिला बदर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई

0

नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त पांच व्यक्तियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित आरोपियों को छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र के तपन दास पुत्र विनोद दास के विरुद्ध आईपीसी के तीन तथा आयुध अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के गुलजारपुर चकलुवा निवासी राकेश कुमार पुत्र सोबन राम पर एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।
रामनगर थाना क्षेत्र के शिवलालपुर निवासी योगेश सागर पुत्र छत्रपाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, आईपीसी, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।

इसी क्रम में लालकुआं थाना क्षेत्र के जयपुर बीसा निवासी कृपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह तथा धौला बाजपुर क्षेत्र के विजय कुमार आर्य पुत्र मदनलाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के पांच-पांच मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस रिपोर्ट एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने इन सभी को गुंडा घोषित करते हुए जनपद से छह माह के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनपद में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

देहरादून: नए एसएसपी ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर फोकस

0

देहरादून। देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि दून में ही नही पूरे उत्तराखंड में डेमोक्रेटिक बदलाव हुए हैं। त्रुटिवश या ध्यान न देने के कारण अपराधी किस्म के लोग बच जाते हैं। आने वाले समय में सत्यापन अभियान और बढ़ाया जायगा।