Home Blog Page 57

लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद खनन कारोबारी ने गोली से उड़ाया

0

जनपद चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई।

35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल ने पत्नी से विवाद के बाद अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद वह अपने कमरे में गए और सिर में गोली चला ली। गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वीडियो खबर यहाँ पर देखें पारिवारिक विवाद में ठेकेदार ने खुद को मारी गोली #viral #Chorgalia

मामले की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक नगर निगम के ठेके लेता था और अपने पीछे तीन साल की बेटी छोड़ गया है।

राजकीय मेडिकल हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी

0

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

यह ईमेल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसके बाद एहतियातन एमबीबीएस, एमडी और एमएस की सभी शैक्षणिक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। उत्तराखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर परिसर में सघन जांच अभियान चला रही है।

कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित कई जिला न्यायालयों को भी धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

एआई समिट प्रदर्शन मामले में IYC अध्यक्ष गिरफ्तार

0

दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है।

यह इस मामले में अब तक की आठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों—जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार—को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, विरोध प्रदर्शन वाले दिन चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला तिलक मार्ग थाना में दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

पूर्व सैनिकों से संघ प्रमुख का आह्वान

0

मोहन भागवत ने पूर्व सैनिकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में आने और स्वयं अनुभव करने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक ने कहा कि पूर्व सैनिक एक-दो दिन प्रशिक्षण शिविर में रहें, स्वयं देखें कि संघ क्या सिखाता है। यदि उन्हें अच्छा लगे तो जुड़ें, अन्यथा अपने कार्य के लिए भी संघ का सहयोग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सेना के लोग संघ की बौद्धिक प्रशिक्षण को छोड़ दें तो अनुशासन और प्रशिक्षण के अधिकांश गुण पहले से ही उनमें होते हैं। आर्म्स की ट्रेनिंग सेना का विषय है, लेकिन समाज को भी सेना की तरह संगठित और समन्वित रूप से चलाया जा सकता है।

भागवत ने कहा कि “एक होने के लिए एक जैसा होना जरूरी नहीं है, वह विदेशी सोच है। हमारा विचार है कि हम विविधता में भी एक हैं।”

उन्होंने बताया कि भाजपा को छोड़कर संघ से जुड़े अन्य संगठन गैर-राजनीतिक रूप से समाज परिवर्तन के कार्यों में लगे हैं। देशभर में 1.30 लाख से अधिक सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां इच्छुक लोग योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “If you have a team, we have a theme.” और जो भी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य कर रहा है, वह संघ की दृष्टि में स्वयंसेवक के समान है।

कुंभ 2027 की तैयारियों को 500 करोड़ की संजीवनी

0

हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 हरिद्वार की तैयारियां तेज हो गई हैं।

केंद्र सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों के लिए उत्तराखंड को 500 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस धनराशि से मेला क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास, घाटों के सौंदर्यीकरण और विभिन्न निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राशि जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी।

विकास योजनाओं को व्यय-वित्त समिति की मंजूरी

0

आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय-वित्त समिति की बैठक में राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को हरी झंडी दी गई।

मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य तथा श्री गोलू देवता मंदिर कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।

जनपद देहरादून के आमवाला तरला क्षेत्र में 1788.34 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना को स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तारीकरण हेतु 3814.72 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

बैठक में हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड छात्रावास निर्माण के लिए 2679.37 लाख रुपये की योजना को भी मंजूरी मिली।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि श्री गोलज्ज्यू देवता कॉरिडोर योजना मंदिर को केंद्र में रखते हुए तैयार की जाए, जिसमें कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति और नैसर्गिक विकास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार देने की तैयारी

0

आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न जनपदों में संचालित और प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित जिलाधिकारियों से भी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और मोबिलिटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विजिबिलिटी स्टडी सहित प्रारंभिक प्रक्रियाएं समय से हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएं, ताकि निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

पीपीपी मोड पर बनने वाली परियोजनाओं के तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक अनुमोदनों को शीघ्र पूरा करने तथा तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

विशेष रूप से देहरादूनमसूरी रोपवे परियोजना में हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए इसकी प्रगति तेज करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।

हरिद्वार में फर्जी दस्तावेज़ गिरोह का भंडाफोड़

0

हरिद्वार में सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में आरोपी युवक फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट और अन्य कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से 4 आधार कार्ड (जिनमें 2 कूटरचित), 9 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की फर्जी प्रतियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार, निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, हरिद्वार बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से सिडकुल क्षेत्र में काम करने आने वाले लोगों के आधार कार्ड में नाम-पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर देता था।

मामले में थाना सिडकुल पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त सीएम

0

पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल की अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर अधिकारी, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी को सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सरकारी कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार अब स्पष्ट और कठोर रुख में नजर आ रही है।

बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन, सीएम धामी का संबोधन

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला, देहरादून में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज जागृत, समर्पित और संगठित होकर अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के वैभव को पुनः स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संघ के सामाजिक, शैक्षिक और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में एकात्मता की भावना ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, ऑपरेशन कालनेमी और समान नागरिक संहिता जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में समान शिक्षा व्यवस्था और “हिंदू स्टडी सेंटर” जैसे प्रयासों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है।