Home Blog Page 274

भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

0

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते 30 जुलाई को पिता और उनका पूरा परिवार अपने आवास पर भोजन की व्यवस्था में जुटा था। हंसा उर्फ हर्ष सिंह नेगी ने रात आठ बजे के करीब उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही आरोपी ने विधायक को फोन कर उन्हें भी गाली-गलौच करते हुए उनके साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विधायक की पत्नी के व्हाट्सएप पर जान से मारने का मैसेज भेजा। ऐसे में उनका पूरा परिवार डरा है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द कार्रवाई होगी। 

श्रीनगर से धारी देवी तक सुरंग से गुजरेगी ट्रेन

0

जीआईएनटीआई श्रीनगर से करीब 10 किमी का ट्रैक पार कर यात्री पहुंचेंगे धारी देवी स्टेशन। यह 10 किमी का ट्रैक सुरंग के अंदर से गुजरेगा और इसका कार्य लगभग 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।धारी देवी लोगों की पूजनीय हैं। मान्यता है कि मां धारी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती हैं।

माता की मूर्ति एक दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। श्रीनगर से धारीदेवी तक नौ किमी. का ट्रैक सुरंग के अंदर है जबकि जबकि 800 मी. से अधिक यहां पर ओपन ट्रैक है। श्रीनगर जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाली सुरंग का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंक्रीट और पटरी बिछाने का कार्य होगा।

स्टेशन पर तीन पटरियां बनेंगी, जबकि ओपन और सुरंग के अंदर सिंगल पटरियां होंगी। यहां स्टेशन से धारी देवी क्षेत्र, बछणस्यूं, चलणस्यूं पट्टी के 30 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां से बदरी-केदार जाने के लिए पहुंच भी आसान हो जाएगी। देवप्रयाग से धारीदेवी तक 35 किमी. से अधिकक्षेत्र में रेल करीब 30 किमी. सुरंग के अंदर से गुजरेगी।

बुधवार स्कूल रहेंगे बंद बारिश का अलर्ट जारी

0

देहरादून बारिश के चलते स्कूल में अवकाश से बच्चों की पढ़ाई पर असर देखा जा रहा है कुछ स्कूल बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे है 10 और 12 के स्कूलों बच्चों के सामने बारिश के चलते पढ़ाई का बोझ बढ़ता जा रहा है जुलाई महीने में बारिश ने अपनी हाजिरी लगाकर स्कूलों में बच्चों को घर रहने पर अवकाश घोषित करवाया है

उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से मिला है देहरादून चंपावत नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा सहित कई ज़िलों में बारिश अलर्ट मिला है जिसको देखते हुए पर्वतीय मार्गों पर यात्रा नहीं करने की सलाह अपील के रूप में जारी हुई है

उत्तराखंड में बुधवार को बारिश का अलर्ट देखते हुए कई जिलों में अलर्ट मोड पर अफसर है तो वही देहरादून जिले में स्कूली अवकाश रहेगा आपदा परिचालन केंद्र से मौसम को लेकर कई ज़िलों में बारिश का अलर्ट मिला है जिसको देखते हुए स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है

कावड़ यात्रा भगवामय भोले जयघोष से शिवमय हरिद्वार

0

गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पैर धोए। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

इस दाैरान हरकी पैड़ी पर कावंड़ यात्री उत्साहित नजर आए। वहीं, धर्मनगरी भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए कई नेता और मंत्री भी सीएम धामी के साथ माैजूद रहे।

हरिद्वार में कांवड़ियों के साथ सीएम धामी ने काफी समय तक सरकार का फीडबैक भी लिया धर्म रक्षक धामी हरिद्वार में हर साल कावड़ यात्रा को लेकर सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ते ऐसे में धामी का हरी की नगरी में कांवड़ियों को पुष्प वर्षा किए जाने से शिव भक्त खासे उत्साहित नजर आते है हरिद्वार में भजन गायक हंस राज रघुवंशी ने शिव भजन से ॐ घाट पर कावड़ यात्रा में शिव भक्त भजन सुनकर काफी आनंदित नजर आए

सियासत पिच पर तीन मूर्ति क्लीन बोल्ड

0

देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सरकार के खिलाफ साजिश का खेला किया जा रहा है गैंग में शामिल कुछ अपनों की करतूत जगजाहिर हो चुकी है ऐसा पहली बार नहीं हो रहा धामी के खिलाफ पहले भी साजिश के बीज बोए जा चुके है जिनका परिणाम आज तक ऐसे चेहरे बीजेपी टॉप लीडर शिप से नजरे नहीं मिला पाए है अपना राजनैतिक घर जला चुके ऐसे लोग घर की कोठरी में कैद हुए है

लेकिन सीएम धामी हर साजिश के बीज को जड़ से खत्म करने का इंतजाम करते देखे गए है नतीजा ये रहा धामी अधिक निखर कर बीजेपी टॉप लीडर शिप के सामने मजबूत हुए है आज वो उत्तराखंड की जनता के दिलो पर उनके उम्मीद रूपी विकास को आगे बढ़ा रहे है

उत्तराखंड में सीएम धामी अपना तीन साल का कार्यकाल बेदाग छवि के राज्य की जनता के लिए दिन रात एक करके जुटे हुए है ऐसे में कुछ अपनी ही पार्टी के वफादार गैंग जो धामी को पचा नहीं पा रहे उनको अपच हो रही है राज्य में कुमायूं गढ़वाल का मजहबी चोला ओढ़ कर ऐसे चेहरे पार्टी के बड़े नेताओं के समाने बेनकाब हो चुके है जिसने धामी के कद को बड़ा करने का काम किया है

ताजा मामला राज्य में सियासत की तिगड़ी से जुड़ा हुआ देखा जा रहा है एक नेता के कंधे पर बंदूक चला रहे राज्य के कभी एक दूसरे के विरोधी रहे नेतागढ़ इन दिनों हाथ मिला चुके है जिसकी भनक सियासत के गलियारों में आवाज के रूप में सुनी जा रही है उत्तराखंड में तख्त पलट की ऐसी बानगी पहले भी अंजाम दी जा चुकी है कांग्रेस बीजेपी दोनों राजनैतिक दल इसको बखूबी जानते है

ऐसे में सीएम धामी अपनी सियासत की पिच पर बैटिंग करते हुए उनको सियासत के ग्राउंड से बाहर कर चुके है बीजेपी की टॉप लीडर शिप के पास सभी जानकारी पहले ही मौजूद है ऐसे में धामी को मजबूत करते हाथ ओर अधिक मजबूती देते देखे जा रहे है धामी की मजबूती से तीन मूर्ति गैंग को जैसा साप सूंघ गया है ताजा राजनेतिक माहौल केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बनाया जा रहा है

कांवड़ एवं आपदा में कांग्रेस का राजनैतिक यात्रा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण किशोर

0

देहरादून भाजपा ने कांवड़ यात्रा और आपदा सीजन में कांग्रेस की राजनैतिक यात्रा के औचित्य पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं । पार्टी विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने कहा, टिहरी समेत कई स्थानों पर प्रदेश आपदा का सामना कर रहा है, लेकिन इनके नेताओं को यात्रा से फुर्सत नहीं है । साथ ही कटाक्ष किया कि कांग्रेसी श्री केदारनाथ धाम की नहीं बल्कि अपनी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यात्रा पर निकले हैं।

कांवड़ एवं आपदा में कांग्रेस का राजनैतिक यात्रा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण : किशोर उपाध्याय

प्रदेशवासी और सरकार आपदा का सामना कर रहे हैं, कांग्रेस यात्रा में मस्त

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान टिहरी विधायक ने कहा, बूढ़ा केदार, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, चमोली आदि स्थानों में स्थानीय लोगों के साथ शासन प्रशासन आपदा का मजबूती से सामना कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी राजनैतिक यात्रा में मग्न हैं । उनके बड़े नेताओं और विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष ने एक भी दिन, आपदा प्रभावितों का दुख दर्द जानने की फुर्सत नहीं मिली । इससे पूर्व भी जब उन्होंने हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत की तो वहां कांवड़ की यात्रा चरम पर थी और ऐसी राजनैतिक यात्रा किसी भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती थी । लेकिन कांग्रेस के नेताओं को अपनी राजनीति से मतलब है, आम जनता को होने वाली असुविधाओं से नही है ।

ऐसे में बेहतर होता, वे यात्रा एवं मानसून सीजन की प्रतिकूल परिस्थितियों को समझते और जनहित एवं राज्यहित में अपनी यात्रा स्थगित करते । इस मौके पर उन्होंने चिंता जताई कि आपदा में कांग्रेस की यात्रा के दौरान हुई कोई दुर्घटना हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा ।

धाम की प्रतिष्ठा नहीं, कांग्रेसी अपनी अपनी प्रतिष्ठा बचाने में जुटे

उन्होंने कटाक्ष किया कि भगवान भोलेनाथ, केदार धाम में स्वयंभू विराजमान है और दुनिया की कोई भी ताकत उनकी महिमा को कम नहीं कर सकती है । उसपर देवभूमि के धाम शब्द वाले सभी मंदिरों के नाम पर ट्रस्ट या समिति बनाने पर धामी सरकार ने रोक लगा दी है ।ऐसे में कांग्रेस नेताओं का श्री केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा बचाने के लिए चलाई का रही यात्रा हास्यास्पद है । प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को अहसास है कि ये यात्रा बाबा के धाम की प्रतिष्ठा बचाने की नहीं बल्कि अपनी अपनी राजनैतिक प्रतिष्ठा बचाने की यात्रा है । उन्हें अहसास हो गया है कि केदारनाथ सीट वे कभी नहीं जीतने वाले, केदारनाथ धाम को अपनी रणनीति हिस्सा बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं । लेकिन जनता उनकी नीति एवं नियत दोनों को अच्छी तरह से जानती है और बाबा केदार भी कांग्रेस को उनके पाप का दंड अवश्य देंगे।

कांग्रेसियों को पहले राम नगर जिले का नाम परिवर्तित करने वाली कर्नाटक की अपनी सरकार की आलोचना करनी चाहिए

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, जो देश दुनिया में सनातन को समाप्त करने की बातें करते हों, उनका देवभूमि में श्री केदार धाम को बचाने की बात करना पूरी तरह ढकोसला है। उन्हें इतनी ही चिंता है तो सबसे पहले, हाल में ही अपनी कर्नाटक सरकार द्वारा वहां रामनगर जिले का नाम परिवर्तित करने की आलोचना करनी चाहिए । लेकिन वह ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि सनातन का विरोध करना उनकी असलियत है।

कांग्रेसी अंधेरे में सीएम से अपने कामों के लिए मिलते हैं और उजाले में राजनीति करते हैं

कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं के आरोपों पर पलटवार कर कहा, ये लोग मुख्यमंत्री धामी से अंधेरे में अपने कामों के लिए मिलते हैं और बाहर आकर राजनैतिक विरोध करते हैं । उन्होंने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा बचाओ यात्रा को ढकोसला बताते हुए कांग्रेस की कुर्सी बचाने और खींचने की यात्रा करार दिया।

*बाबा केदार के नाम पर करोड़ों डकारने वाले अब भ्रष्टाचार का राग अलाप रहे हैं. जोत सिंह बिष्ट

साथ ही मीडिया द्वारा पूछे, केदारनाथ में हुए भ्रष्टाचार के कांग्रेसी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जो झूठ सवाल पूछ कर भ्रम एवं अफवाह फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं वही लोग केदार आपदा के करोड़ों रुपए से फिल्म बनाकर अपना प्रचार करते रहे, धाम के गृभ गृह में जूतों समेत प्रवेश कर अपमान करते रहे, हिटो केदार के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाते रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने के लिए निकाल रहे हैं यात्रा: जोत सिंह बिष्ट

इस दौरान भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट ने बिना लाग लपेट कर कहा, ये यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा अपनी कुर्सी बचाने के लिए निकाल रहे हैं । क्योंकि हार के कारण जानने पहुंचे श्री के एल पूनिया के सामने बाकी सभी कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा उनकर फोड दिया है । यही वजह है कि उनकी पार्टी के सभी बड़े मेता यात्रा से अब तक नदारद रहे हैं और अब अंतिम समय में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं । उनके लोकसभा चुनाव के पोस्टर ब्यॉय तो अपने लोकसभा क्षेत्र से गुजरी इस यात्रा से पूरी तरह दूर रहे । अब यात्रा के अंतिम चरण में सभी केदारनाथ पहुंचकर पार्टी में अपनी अपनी कुर्सी सुनिश्चित करे जुटे हैं ।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, डाक्टर आर पी रतूड़ी, श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी बौड़ाई, राजेंद्र नेगी मौजूद रहे ।

झारखंड के टाटानगर के पास फिर हुआ रेल हादसा

0

झारखंड के टाटानगर के पास चक्रधरपुर में फिर रेल हादसा हो गया। हावड़ा से मुंबई जा रही हावड़ा-सीएसएमटी मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे में कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इस रूट पर दो दिन पहले एक मालगाड़ी भी पटरी से उतरी थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 14 महीनों में चार बड़े रेल हादसे हुए हैं, जिसमें 320 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी जान गंवाई है।

दरअसल, भारतीय रेलवे से हर दिन एक लाख किमी से अधिक फैले देशव्यापी ट्रेक नेटवर्क पर करीब ढाई करोड़ यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है। साल 2019-20 के लिए एक सरकारी रेलवे सुरक्षा रिपोर्ट में पाया गया है कि 70 फीसदी रेलवे दुर्घटनाओं के लिए उनका पटरी से उतरना जिम्मेदार था, जो पिछले वर्ष 68 फीसदी से अधिक था। इसके बाद ट्रेन में आग लगने और टक्कर लगने के मामले आते हैं, जो कुल दुर्घटनाओं में क्रमश: 14 और आठ फीसदी के लिए जिम्मेदार हैं। इस रिपोर्ट में साल 2019-20 के दौरान 33 यात्री ट्रेनों और सात मालगाड़ियों से संबंधित 40 पटरी से उतरने की घटनाएं गिनाई गईं। इनमें से 17 पटरी से उतरने की घटनाएं ट्रैक खराबियों के कारण हुईं। जबकि नौ घटनाएं ट्रेनों, इंजन, कोच, वैगन में खराबी के कारण हुईं है।

रेलवे बोर्ड के एक पूर्व अधिकारी का कहना है कि ट्रेनों का पटरी से उतरना रेलवे के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक ट्रेन कई कारणों से पटरी से उतर सकती है। ट्रैक का रखरखाव खराब हो सकता है, कोच खराब हो सकते हैं, और गाड़ी चलाने में गलती हो सकती है। ट्रेन हादसों को रोकने के लिए ट्रेन की पटरियों का मरम्मत कार्य होते रहना बहुत जरूरी है। धातु से बनी रेलवे पटरियां गर्मी के महीनों में फैलती हैं और सर्दियों में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सिकुड़ती है। ऐसे में इन्हें नियमित रखरखाव की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ढीले ट्रैक को कसना, स्लीपर बदलना और अन्य चीजों के अलावा, चिकनाई और समायोजन स्विच। इस तरह का ट्रैक निरीक्षण पैदल, ट्रॉली, लोकोमोटिव और अन्य वाहनों द्वारा किया जाता है।

सरकार/ प्रशासन की छवि धूमिल करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन

0

मुख्यमंत्री कोष से सहायता दिलाने के नाम पर एक्सटोर्शन व दलाली करने वाले 02 अभियुक्तों को उधम सिह नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड में भष्ट्राचार की साजिश करने वाले अपराधियों को नही जायेगा बक्शा।

दिनांक 28-07-2024 को वादी राजस्व उपनिरीक्षक श्री प्रकाश रावत द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न माध्यम से प्रसारित ऑडियो क्लिप के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर थाना ट्रांजिट कैम्प में दी थी । वादी द्वारा बताया गया कि उक्त ऑडियो क्लिप में एक जावेद नामक व्यक्ति द्वारा लाभार्थी भगवान दास से मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से सहायार्थ आवंटित 5000/- रुपये के चैक के भुगताने के लिये 3000/- रुपये के कमीशन की मांग तथा भविष्य में 20000/- रुपये का अन्य चैक दिलाने की बात कर रहा है। सम्बन्धित लिखित तहरीर पर थाना ट्रांजिट कैम्प में दिनांक 30-07-2024 को FIR NO-203/2024 धारा 308(2)/61(b) BNS पंजीकृत किया गया है।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर महोदया के पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमें गठित की गयी। गठित टामों द्वारा घटना के सम्बन्ध में तकनीकी विश्लेषण / सी०डी०आर०, साक्ष्य संकलन के आधार पर दिनांक 30-07- 2024 को FIR FIR NO-203/2024 धारा 308(2) /61(b) BNS में अभियुक्त- जावेद पुत्र स्व० सकूर निवासी वार्ड नं0 06 जगतपुरा आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर जनपद उधम सिह नगर व उसके साथी सुरजीत शर्मा पुत्र रामधुन शर्मा निवासी- गोलमडैय्या थाना ट्रांजिट कैम्प मूल पता निवासी टाण्डा मीरनगर थाना बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों द्वारा जनता की विभिन्न समस्याओं हेतु राहत कोष में आवेदन करने के उपरान्त धनराशि मिलने का आश्वासन दिया जाता था एवं आवेदन प्रक्रिया में मदद करने की बात कहकर कमीशन लिया जाता था। इसके साथ ही चैक वितरण एवं भुगतान के लिये भी कमीशन की मांग कर एक्सटोर्सन (Extortion) किया जाता था। दोनों ही अभियुक्तगण टैक्सी ड्राईवर / ट्रैवल एजेन्ट का कार्य करते हुए भी दोनों के कई लेन देन के प्रकरण जाँच करने पर सामने आये हैं। अभियुक्त पूर्व में पैसे की लेन-देन एवं दलाली के कार्य में लिप्त थे।

ट्रैवल एजेन्ट का काम साथ करने के पश्चात दोनों के द्वारा संगठित तरीके से तहसील में आने- जाने वाले जरुरतमंद लोगों को बहला फुसलाकर एवं राहत कोष से राशि दिलवाने के झूठे वादे करके पैसा मांगा जाता था । अभी तक की विवेचना / जाँच में किसी भी तहसील कर्मचारी अथवा जन प्रतिनिधि के किसी कर्मचारी की कोई संलिप्तता नही पायी गयी। यह भी तथ्य प्रकाश में आये है कि अभियुक्तों का किसी तहसील कर्मी से कोई सम्पर्क नही था इसमें लाभार्थियों को सहायता दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उगाही करते थे।

अभी तक की तमामी विवेचना में यह सामने आया है कि दौनों अभियुक्तों द्वारा जरुरतमंद लोगों को गुमराह कर एवं झूठा आश्वासन देकर उनके सहायता कोष हेतु आवेदन प्रेषित करने एवं कोष की राशि का भुगतान करने के लिये पैसे मांगे जाते थे एवं पैसा न देने की परिस्थिति में आवेदन निरस्त एवं भुगतान रोकने की धमकी दी जाती थी। अभियोग में दौनों अभियुक्तों को विरुद्ध जुर्म धारा – 308(2)/61(b) BNS के अन्तर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- जावेद पुत्र स्व० सकूर निवासी वार्ड नं0 06 जगतपुरा आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर

2- सुरजीत शर्मा पुत्र रामधुन शर्मा निवासी-गोलमडैय्या थाना ट्रांजिट कैम्प मूल निवासी टाण्डा मीरनगर थाना बहेड़ी बरेली उत्तरप्रदेश ।

कांवड़ियों को चरण वंदन, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

0

हरिद्वार में ओम ब्रिज के पास हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल

धर्मरक्षक धामी ने धर्मनगरी हरिद्वार में किया कांवड़ियों का स्वागत

कांवड़ियों के पैर धोकर एवं शॉल और माला पहनाकर किया अभिनंदन

सीएम धामी के स्वागत-सत्कार से गदगद कांवड़िए

हरिद्वार में इन दिनों भोले की जयकारों से हरि की नगरी शिवमय बनी हुई है। ऐसे में हर साल उत्तराखंड सरकार कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा करती है। हरिद्वार में आज शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, भोले की जयकारों के साथ पूरी हरिद्वार नगरी शिवमय नजर आ रही है। कावड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार ओम पुल घाट पर 21 कांवड़ियों के चरण पखारे व आशीर्वाद लिया एवं उनको गंगाजल व फल इत्यादि देकर खूब सम्मान सहित विदा किया।


वायनाड में भूस्खलन से मची तबाही, लोग लगा रहे बचने की गुहार

0

एक तरफ देश के कई राज्य बारिश होने की दुआ कर रहे हैं तो वहीं कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। असम से लेकर केरल तक मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भारी भूस्खलन हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं, इस हादसे में अबतक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार तड़के भूस्खलन होने के बाद तबाह हुए घरों और मलबे के ढेर के बीच फंसे लोग फोन करके मदद की गुहार लगा रहे हैं।

टीवी चैनलों पर कई लोगों की फोन पर हुई बातचीत सुनाई गई। बातचीत में लोग रो रहे थे और अनुरोध कर रहे थे कि कोई उन्हें आकर बचा ले, क्योंकि वे या तो अपने घरों में फंसे हुए हैं या उनके पास आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। यहां हालात बदतर बनी हुई है। पुल बह गए हैं और सड़कें जलमग्न हैं।

चूरलमाला शहर की रहने वाली एक महिला ने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि उसके परिवार का एक सदस्य मलबे में फंसा हुआ है। उसे वहां से बाहर नहीं निकाला जा सकता। रोते हुए महिला ने आगे कहा, ‘कृपया कोई यहां आओ और हमारी मदद करो। हमने अपना घर खो दिया है। हम नहीं जानते कि नौशीन (परिवार की एक सदस्य) जिंदा भी है या नहीं। वह दलदल में फंस गई है। हमारा घर शहर में ही है।’

चूरलमाला के एक अन्य निवासी ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि धरती अभी भी कांप रही है और उन्हें नहीं पता कि क्या करना है। यहां बहुत शोर है। हमारे पास चूरलमाला से आने का कोई रास्ता नहीं है। 

इसके अलावा, एक शख्स ने फोन पर जानकारी दी कि मुंडक्कई में बड़ी संख्या में लोग दलदल में फंसे हुए हैं। यहां लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उसने कहा कि अगर कोई मेप्पाडी से वाहन द्वारा यहां आ सकता है, तो हम सैकड़ों लोगों की जान बचा सकते हैं।

वायनाड जिले में मंगलवार को हुए भूस्खलन में अब तक कईयों की मौत हो चुकी है। मुंडक्काई, चूरालमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र हैं।