भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरियाण से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्र, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और असम से मिशन रंजन दास एवं रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है।
करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है।
अजमेर के रईसजादों ने 100 से ज्यादा कॉलेज गर्ल्स से किया था गैंगरेप 32 साल बाद 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिली है राजस्थान के अजमेर का सेक्स कांड एक बार फिर लोगों के जहन में आ गया है। वही सेक्स कांड, जिसने ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया था।
रेप, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के इस कांड में कुछ रईसजादों ने 100 से ज्यादा कॉलेज गर्ल्स को अपनी हवस का शिकार बनाया। जी हां, अजमेर के मेयो कॉलेज में वर्ष 1992 के सेक्स कांड जब भी किसी के जहन में आता है तो रोंगटे खड़े कर देता है। संभ्रांत परिवारों की लड़कियां यानी बड़े बड़े अफसरों, नेताओं और व्यापारियों की बेटियां इस सेक्स कांड का शिकार बनीं। जब यह कांड उजाकर हुआ तो कई दरिंदे भी बेनकाब हुए।
देश के बहुचर्चित अजमेर ब्लैकमेल कांड पर मंगलवार को विशेष न्यायालय कोर्ट संख्या-2 ने अपना फैसला सुनाया है। आज से करीब 32 साल पहले 1992 में हुए इस मामले से राजस्थान के साथ देश भी कांप उठा था और तत्कालीन सरकार हिल गई थी। कोर्ट ने इस मामले के बचे हुए छह आरोपियों को लेकर आज अपना फैसला सुनाया,
जिसमें छह आरोपियों को दोषी मानते हुए धारा- 376, 376 डी और 120 बी के तहत 208 पेज के फैसले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसमें एक आरोपी की तबियत खराब होने के चलते उसे एंबुलेंस में लाया गया था। वहीं, इससे पूर्व कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा और आरोपियों के दोषी साबित होते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया
महामंडलेश्वर जूना अखाडा पायलट बाबा का निधन महामंडलेश्वर जूना अखाडा के पायलट बाबा का निधन हो गया है उनके निधन पर जूना अखाडा ने तीन दिन का शोक वयक्त किया है उत्तराखंड से लेकर कई जगह पर उन के आश्रम है उनके निधन पर कई राजनेता से लेकर धामिर्क गुरुओ ने शोक जताया है
सबसे चर्चित संतो में से एक महायोगी पायलट बाबा के साथ हुआ। वह कभी सेना में विंग कमांडर थे और देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन, एक विमान हादसे ने उनका पूरा जीवन ही बदल दिया और वह फाइटर प्लेन पायलट से पायलट बाबा बन गए। कैसे वह आध्यात्मिक जीवन में आए
बुधवार से तीन दिवसीय सत्र गैरसैण में मुख्यमंत्री पहुंचे गैरसैण उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र गैरसैण में आयोजित होगा उत्तराखंड के मुख्यंमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्र में भाग लेने के लिए पहुंच गए है
अगले तीन दिनों तक गैरसैण सत्र में विपक्ष कई मुद्दों को उठाएगा ऐसे में सरकार ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है बुधवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर गैरसैण में सुरक्षा से लेकर धरना वाली जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है
बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र को लेकर राज्य सरकार ने सभी तैयारी की है सत्र में हंगामा होने के आसार बने हुए है राज्य सरकार के खिलाफ सत्र में विपक्ष की खास योजना है वही उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार सत्र में अनुपरक बजट को पास करवाए जाने के साथ साथ कई विधयेक भी सदन में पेश कर उनको पास करवाएगी मौसम की खराबी के चलते कई जगह पर सत्र में शामिल होने के लिए विधायक भी सत्र में पहुंच रहे है
School Close Pitharogarh बारिश अलर्ट स्कूल रहेंगे बंद पिथोरागढ़ ज़िले में अवकाश घोषित बारिश अलर्ट को देखते हुए पिथोरागढ़ ज़िले में स्कूल बंद रहेंगे जिला अधिकारी आदेश के अनुसार बारिश का अलर्ट देखते हुए सभी स्कूल आगनवाड़ी केंद्र सहित स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 20.08.2024 को जनपद में कुछ जगहों पर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त है
उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। कहीं-कहीं भारी वर्षा का क्रम भी बना हुआ है। खासकर कुमाऊं में ज्यादातर क्षेत्रों में घने बादलों के बीच झमाझम वर्षा जारी है। देहरादून में भी सुबह से आंशिक बादल मंडराने के बाद शाम को वर्षा हुई। शहर में कई इलाकों में हुई भारी वर्षा से जगह-जगह जलभराव भी हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कुमाऊं के बागेश्वर, पिथोरागढ़ चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सियासत कुछ ऐसी चल रही है जो बीजेपी को अहसज करती देखी जा रही है कई राज्यों में बीजेपी में अंदर ही अंदर बहुत कुछ चल रहा है आरएसएस की नज़र में सब कुछ है कैसे बीजेपी की गुटबाजी से फ्री होकर सियासत को साफ किया जाएं इस पर मंथन चल रहा है मामला उत्तर प्रदेश सहित कई बीजेपी राज्यों से जुड़ा हुआ है राजनैतिक पिच पर बैटिंग करते प्रदेशो में सियासत के महारथी अपनों से जूझ रहे है।
फोटो से लेकर वो सब कुछ चल रहा है जिसकी भनक आरएसएस को है यही वजह है कई राज्यों में नाराज आरएसएस पार्टी को अपने भविष्य के मिशन पर अधिक ध्यान केंद्रित किये जाने के संकेत दे चूका है बीजेपी स्टेट वाले राज्यों में अधिक विरोध अंदर ही अंदर चल रहा है जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं ऐसे में बीजेपी का ध्यान विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में अधिक है जीत के लिए इन दिनों राजनैतिक प्लानिंग चल रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन के बीच तनातनी की बात सुर्खियों में आने के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। डिप्टी सीएम ने कहा- ‘योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
जुलाई के शुरुआती महीनों में केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि ‘सरकार संगठन से बड़ा होता है। कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। कोई भी संगठन से बड़ा नहीं होता है, कार्यकर्ता हमारे गर्व हैं।’
केशव प्रसाद मौर्य 2017 में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री के दावेदारों में उनका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था। हालांकि पार्टी ने 312 सीटें जीतकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई और केशव प्रसाद को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा गया।
वहीं 2022 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृ्त्व में लड़ा गया और पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई। इस सरकार में दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जबकि केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। Devidhura Bagwal Mela Uttarakhand इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री, मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच फलों फूलों से खेले जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस वर्ष पाषाण युद्ध करीब 11 मिनट तक चला।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा एवं मानसखण्ड कॉरीडोर के अन्तर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुये अवस्थापना कार्यों को सम्मिलित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा देवीधुरा के ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है। उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलते रहनी चाहिए। पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। माँ पूर्णागिरि धाम को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलवाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में मंदिर के संवर्धन के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप विकसित किया जा रहा है।
चंपावत मुख्यालय में एआरटीओ का उप कार्यालय खोला गया है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के साथ ही उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही“ वीडियो को लांच किया।इस अवसर पर श्री धामी द्वारा हेलीपेड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु राजशेखर जोशी, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा पेपर लैस किये जाने को लेकर इन दिनों अधिकारी वर्क आउट कर रहे है Neva National E Vidhansabha Application अगले सत्र से पहले उत्तराखंड विधानसभा देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है
उत्तराखंड विधानसभा देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी, जो पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए देहरादून और गैरसैंण स्थित विधानसभा भवनों में नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट के तहत कार्य चल रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विधानसभा की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ ही हम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में नेवा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आइटी, कंप्यूटर व सहवर्ती उपकरण, तकनीकी मानव संसाधन, सिविल, इलेक्ट्रीकल से संबंधित कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेवा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय सीमा के भीतर कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। द्वितीय चरण में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन को भी ई-विधानसभा बनाया जाएगा।
देहरादून उत्तराखंड जिनके सपनो के लिए बना उनकी याद हमेशा आएगी राज्य सरकार ने एक ऐसे प्रयास को दिशा देने का काम किया है जिसकी तारीफ करना हर कोई चाहता है उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक ऐसे फैसले को लेकर राज्य में बड़ा काम किया है जो आरक्षण का लाभ देगा
आपको बताते है आखिरकार कैसे अलग राज्य को बनाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के आंदोलनकारी सड़को पर उतरे थे एक ऐसी काली रात को कभी भी उत्तराखंड के आन्दोलनकरी नहीं भूल पाते जिसमे उनकी आँखों के समाने कई आंदोलनकारी शहीद हुए जबकि कई महिलाओं के साथ वो सब कुछ हुआ जिसकी चर्चा किये जाने से दिल भी घबराता है अलग राज्य का सूर्य उदय हुआ तो उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत का 27वां राज्य उत्तरांचल राज्य बना और जनवरी 2007 में नए राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया
राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने का फैसला विधानसभा से पास होने के बाद गवर्नर स्वीकृति के बाद राज्य के ऐसे परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके अपने राज्य बनाये जाने के आंदोलन में शामिल हुए थे
24 साल बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद धामी सरकार से की जा रही थी अपने बेबाक फैसलों से राज्य के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के दिलो पर राज करते देखे जाते है एक ऐसा मुद्दा जो हमेशा राज्य के लोगो के लिए उम्मीद बनकर पुष्कर राज में पूरा होता नज़र आया है
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था से संबंधित विधेयक को प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. से.नि. गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। राज्य आन्दोलनकारी हमारे लिए सदैव सम्मानीय रहे है। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था तथा इसका विधेयक विधानसभा में पारित कर राज्यपाल जी को भेजा गया था, जिसपर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इससे राज्य आन्दोलनकारियों की एक बड़ी लम्बित मांग की भी पूर्ति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही राज्य आन्दोलनकारियों की मृत्यु के पश्चात् उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।
इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी श्री के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।