प्रियंका गांधी ने मोदी और केजरीवाल की नीतियों पर किया कड़ा हमला, बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता जताई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को चांदनी चौक और नई दिल्ली में आयोजित जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने आरोप लगाया कि दोनों नेता अपने प्रचार पर अरबों रुपये खर्च कर अपनी छवि चमकाने में व्यस्त हैं, जबकि वे जनता के असल मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रियंका ने कहा, “केजरीवाल ने अपने प्रचार पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए, वहीं मोदी ने हजारों करोड़ रुपये खर्च कर अपना चेहरा चमकाया। इन पर भरोसा मत कीजिए, बल्कि यह देखिए कि आपके जीवन में कोई बदलाव आया है या नहीं। चुनाव के समय ये दोनों अपना स्वार्थ साध रहे हैं।” प्रियंका ने आगे कहा कि इन नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य गंभीर मुद्दों की अनदेखी की है और पिछले 10 वर्षों में मोदी और केजरीवाल की सरकारों ने जनता के जीवन में कोई सुधार क्यों नहीं किया, खासकर गैस सिलेंडर की कीमतों और बेरोजगारी के मामले में।
सब कुछ अदाणी को सौंप दिया
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सरकारी पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, कोयला खदानें और इंफ्रास्ट्रक्चर अदाणी को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा, “इन सरकारी संस्थानों से लाखों लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन अब निजीकरण के कारण लोग बेरोजगार हो रहे हैं।”
हर चीज पर टैक्स बढ़ा दिया गया
प्रियंका ने यह भी कहा कि आजकल सरकारी नौकरी की तलाश में युवा परेशान हैं। उन्होंने बेरोजगारी के बढ़ते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “देश में 135 करोड़ लोग हैं, लेकिन सिर्फ 7 करोड़ लोग टैक्स भरते हैं। यह सरकार महंगाई को लेकर कुछ नहीं करती और अब हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया है।”
प्रियंका ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम कर रही है और जनता के वास्तविक मुद्दों से पूरी तरह अनजान है।
मतदान से पहले ‘झाड़ू’ के तिनके बिखर रहे, आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरकेपुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों के गुस्से से घबराई आपदा पार्टी हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है और दिल्ली की जनता के सामने इनकी असलियत उजागर हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है, और तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आएगा। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनेगी।”
वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा, “आजकल दिल्ली में हम देख रहे हैं कि वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा पार्टी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। दिल्लीवासियों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबराई हुई है कि वे हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही हैं। दिल्ली के सामने आपदा पार्टी का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।”
AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने इस शहर के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मैं दिल्ली के हर परिवार से अपील करता हूं कि हमें सेवा का मौका दें। मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपकी हर परेशानी को खत्म करने के लिए मैं पूरी तरह से काम करूंगा। चाहे वह गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल बनाने के लिए डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हम ऐसी डबल इंजन सरकार बनाएंगे जो दिल्ली के लोगों की सेवा करे, ना कि लड़ाई-झगड़े में समय बर्बाद करे।”
गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपने केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई है, अब गलती से भी दिल्ली में AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद हो जाएंगे। मैंने भारत के विकास के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी दी थी: गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वह इन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।”
नेहरू जी के जमाने में 12 लाख पर 1 चौथाई कटौती: पीएम मोदी पीएम मोदी ने बजट पर भी बात की और कहा, “कल के बजट के बाद पूरा मिडिल क्लास यह कह रहा है कि यह बजट उनके लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। 12 लाख रुपये की आय पर अगर नेहरू जी के जमाने में होते, तो आपकी सैलरी का एक चौथाई हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार को देना पड़ता। इंदिरा जी के समय में 12 लाख रुपये पर 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले कांग्रेस के शासन में यदि आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता। अब भाजपा सरकार के बजट के बाद 12 लाख रुपये कमाने वाले को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा।”
AAP अपनी स्थिति में उलझी, बीजेपी की रणनीति प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद, राजनीतिक हलकों में यह चर्चा हो रही है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपने गढ़ में उलझी हुई नजर आ रही है। भाजपा के रणनीतिकार माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए AAP को कई सीटों पर घेर लिया है। मतदाताओं से मिल रही जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की पार्टी की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही, और भाजपा इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
आम आदमी पार्टी को उन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो पहले पार्टी के गढ़ माने जाते थे। 2020 के चुनाव में पार्टी इन सीटों पर पूरी तरह से आश्वस्त थी और बड़ी जीत भी हासिल की थी। इस जीत का आधार आप के साथ क्षेत्रीय समीकरण भी था, लेकिन इस बार समीकरणों में बदलाव नजर आ रहा है। इसका कारण कुछ जगहों पर अपने ही लोगों से घिरना और कुछ स्थानों पर विपक्ष के ताकतवर प्रत्याशियों का मुकाबला है।
आम आदमी पार्टी अपने दुर्ग में उलझी बीजेपी चक्रव्यूह में कांग्रेस घेरे में आने के संकेत मिल रहे है बीजेपी के राजनैतिक चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनैतिक रूप से अपनी इंट्री करते हुए आप को कई विधानसभा सीटों पर घेर लिया है ऐसी जानकारी मतदाता के बिच से मिल रही वो अपडेट है जिसका संकेत अरविन्द केजरीवाल की तरफ से साफ मिलता देखा जा रहा है
बुराड़ी बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप के प्रत्याशी संजीव झा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने जदयू के शैलेंद्र कुमार को 88,158 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। संजीव झा को कुल 1,39,598 वोट मिले थे, जबकि शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट मिले थे। कांग्रेस के जेएस चौहान को सिर्फ 6,750 वोट ही मिले थे। संजीव झा को आप ने चौथी बार मैदान में उतारा है।
इस बार बदले समीकरण कांग्रेस ने इस बार मंगेश त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा ने इस सीट को फिर से जदयू को सौंपा है और शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचली, खासकर बिहारी मतदाता हैं। भाजपा और कांग्रेस इस बार इन मतदाताओं को लुभाने के लिए सक्रिय हैं। यहां भाजपा और आप दोनों के अंदर टिकट वितरण को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है।
ओखला 2020 में ओखला सीट पर आप की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। अमानतुल्लाह खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71,827 वोटों के अंतर से हराया था। अमानतुल्लाह को कुल 1,30,367 वोट मिले थे, जबकि ब्रह्म सिंह को 58,540 वोट मिले थे। 2015 में भी अमानतुल्लाह खान यहां से विधायक बने थे। कांग्रेस के प्रत्याशी परवेज हाशमी ने 5123 वोट प्राप्त किए थे।
इस बार बदले समीकरण ओखला क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं, जो लगभग 43 प्रतिशत हैं। भाजपा और कांग्रेस ने यहां अपने प्रत्याशी बदले हैं। एआईएमआईएम ने शिफाउर रहमान को टिकट दिया है, जो दिल्ली दंगों के आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं। उनकी पत्नी चुनावी प्रक्रिया को संभाल रही हैं, और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी उनके पक्ष में सभा कर चुके हैं। भाजपा ने मनीष चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आरिबा खान को टिकट दिया है। आरिबा पार्षद हैं और उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
सीमापुरी 2020 में सीमापुरी विधानसभा में राजेंद्र पाल गौतम ने 56,108 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संत लाल को हराया था। राजेंद्र पाल ने 2015 और 2020 में लगातार दो बार चुनाव जीते थे।
इस बार बदले समीकरण राजेंद्र पाल गौतम अब आप में नहीं हैं, वे कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने यहां रिंकू को प्रत्याशी बनाया है, जो पहले कांग्रेस में थीं और दो बार पार्षद रह चुकी हैं। आप से वीर सिंह धिंगान भी इस बार चुनावी मैदान में हैं, जो पहले कांग्रेस में थे। यहां 2015 और 2020 के चुनावों में राजेंद्र पाल गौतम ने ही जीत दर्ज की थी।
मटिया महल आप के शोएब इकबाल ने भाजपा के रवींद्र गुप्ता को 50,241 वोटों के अंतर से हराया था। शोएब को कुल 67,282 वोट मिले थे, जबकि रवींद्र गुप्ता को केवल 17,041 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मिर्जा जावेद अली थे, जिन्हें 3,409 वोट मिले थे।
इस बार बदले समीकरण इस बार आप ने शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले इकबाल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने रवींद्र गुप्ता के स्थान पर दीप्ति इंदौरा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भी प्रत्याशी बदलते हुए आसिम मोहम्मद खान को मैदान में उतारा है। आसिम ने 2015 में शोएब इकबाल को हराया था और अब वह इस चुनाव में चुनौती पेश करेंगे।
सुल्तानपुर माजरा आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंद्र चावरिया को 48,052 वोटों से हराया था। मुकेश कुमार को कुल 74,573 वोट मिले थे, जबकि रामचंद्र को 26,521 वोट मिले थे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर कभी भाजपा को जीत नहीं मिली है और आप से मुकेश कुमार फिर से मैदान में हैं।
इस बार बदले समीकरण 2020 में भाजपा का मत प्रतिशत इस सीट पर 10 प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने कर्म सिंह कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो मंगोलपुरी से 2020 में आप के उम्मीदवार राखी बिरला से हार चुके थे। इस बार भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है और कांग्रेस के जयकिशन सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।
देहरादून चार धाम यात्रा 2025 इस साल 30 अप्रैल को शुरू होगी यात्रा को लेकर ऋषिकेश नरेंद्र नगर में तैयारी शुरू हो गई है प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हर साल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है। टिहरी दरबार में आज पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई।
चार धाम यात्रा 2025 उत्तराखंड में देश की नहीं विदेशी तीर्थ यात्री को अपनी तरफ आकर्षित करती है हर साल लाखों तीर्थ यात्री चार धाम केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमनोत्री आते है सरकार बेहतर इंतजाम यात्रा मार्गो पर करती है यात्रा को लेकर नरेंद्र नगर में धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है पंचाग गढ़ना अनुसार अक्षया तृतीया के दिन भगवान प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं, आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बद्रीनाथ कपाट खोले जाएंगे
राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। साथ ही 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू हो जाएगी।
चार धाम यात्रा 2025 में उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले साल अच्छा संदेश देने में कामयाब रही थी कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो यात्रा मार्गो पर तीर्थ यात्री 2024 में अधिक भीड़ होने के चलते चार धाम यात्रा में व्यवस्थित नहीं होने से परेशान रहे थे लेकिन इस बार यात्रा 2025 में सरकार अभी से यात्रा मार्गो पर काम करते नजर आ रही है
उत्तराखंड में यात्रा सरकार के लिए होटल कारोबारी से लेकर छोटे कारोबारी इसी पर निर्भर रहते है लाखों तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार मेजबानी करती है 2025 की चार धाम यात्रा को सुगम बनाए जाने के लिए सरकार के साथ अफसरों की कोशिश रहेगी पिछले साल 2024 की यात्रा का जो संदेश तीर्थ यात्री लेकर गए थे उसको सही करें
National Games 2025 mascot Mauli has become the talk of the town in Dehradun since the inauguration of National Games 2025 by Prime Minister Modi on 28 th January 2025.
Inspired by Stae Bird of Uttarakhand Monal the mascot Mauli represents Uttarakhand diverse flora and fauna and cultural heritage of Uttarakhand.
In order to make Mauli more popular the state Sports Department has installed Mauli cutout at prominent public places like Malls and resturant. The state sports department has urged business establishment with major footfall to encourage people to take Selfi with Mauli and post it on social media platforms with #38thNationalGamesUttarakhand
#MauliMascot
#SelfiWithMauli
Speaking to Bhadas4India Addl. Secretary sports Sh Prashant Arya said that Mauli Mascot symbolize conservation, unity and rich cultural heritage of Uttarakhand. He further added that Mascot Mauli also remind us that we have to protect the Himalayan Eco System hence we are promoting it among youngster in University, Schools and Malls
Some business establishments are also offering instant discount to their customers who are posting insta stories with #SelfiWithMauli. One outlet Asli Pappu Dhaba situated on Mussoorrie Road Malsi is offering 10% discount to all customers who are sharing insta stories of #SelfiWithMauli.
Speaking to Bhadas4India Kulveer Singh owner of Asli Pappu Dhaba said ” National Games celebrates the diversity of India and Asli Pappu Dhaba want every Doonite to participate in this celebration hence we are offering discount”
हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त
असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश
आज उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ADG (LO) ने हरिद्वार का दौरा कर आई जी गढ़वाल एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में राष्ट्रीय खेल, बसंत पंचमी स्नान एवं हरिद्वार देहात क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए ।
बैठक के दौरान ADG (LO) ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और IG गढ़वाल एवं SSP हरिद्वार को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अराजकता को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
▪️ किसी भी दशा में जनपद की फिजा खराब न होने दी जाय। उपद्रवियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
▪️ साइबर मॉनिटरिंग के जरिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर सतर्क निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही करें।
▪️ क्षेत्रीय नागरिकों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए ।
एडीजी ने कहा कि, उत्तराखंड पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसके साथ ही एडीजी (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन ने जनपद में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए जनपद पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सघन चैकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) से आठ विधायकों के इस्तीफे और उनके बाद भाजपा में शामिल होने से राजनीति में काफी हलचल मची है। यह घटनाक्रम भाजपा के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत के रूप में देखा जा सकता है, क्योंकि इससे AAP का आधार कमजोर हो सकता है। AAP के इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे का कारण टिकट न मिलना बताया जा रहा है, जिससे पार्टी के अंदर असंतोष का माहौल बना हुआ था।
हालांकि, AAP ने इस घटनाक्रम का आरोप भाजपा और कांग्रेस पर लगाया है, जिनका कहना है कि इन विधायकों पर दबाव डाला गया और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए प्रलोभन दिया गया। इसके विपरीत, भाजपा को इस स्थिति का फायदा उठाने का अवसर मिल सकता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके लिए यह एक अहम अवसर हो सकता है। भाजपा को इस वक्त दिल्ली में जनता का समर्थन बढ़ता हुआ दिख रहा है, और इन इस्तीफों के बाद उनका मनोबल और भी बढ़ सकता है।
यह सब सियासी खेल दिखाता है कि चुनावी रणनीतियों में पार्टियाँ अपने विरोधियों को कमजोर करने के लिए हर संभव तरीका अपनाती हैं, चाहे वो असंतुष्ट नेताओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश हो या फिर पार्टी से संबंधित अंदरूनी मतभेदों का फायदा उठाना। अब यह देखना होगा कि इस घटनाक्रम का असर दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणामों पर कितना पड़ता है और भाजपा इस मौके का कितना फायदा उठा पाती है।
क्या आपको लगता है कि इन इस्तीफों का भाजपा के पक्ष में कोई बड़ा बदलाव आएगा?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कोरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदा कोरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए। शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किये जाएं।
इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा। जिसमें नदी किनारे घाटों का सौन्दर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा श्रद्धालुओं को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किये जायेंगे। शारदा कोरिडोर के तहत बुनियादी ढ़ांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने से संबधित अनेक कार्य किये जायेंगे।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट प्रस्तुत किया है, वह कई महत्वपूर्ण और लाभकारी प्रावधानों से भरा हुआ है। किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं। खासतौर पर बिहार के लिए मखाना बोर्ड जैसी योजनाओं का एलान किया गया है, जो उस क्षेत्र के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।
मध्यम वर्ग के लिए आयकर में भी बड़ी राहत दी गई है, जिससे 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह एक बड़ी राहत है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी आय सीमित है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जैसे कि 36 जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट और 6 दवाओं पर कंसेशनल ड्यूटी का ऐलान। यह उन लोगों के लिए राहत का कारण बन सकता है, जो महंगी दवाओं का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।
निर्यात बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं, जैसे कि हैंडीक्राफ्ट निर्यात की समय सीमा बढ़ाई गई है, जिससे निर्यातकों को ज्यादा समय मिल सकेगा और व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।
साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी टीडीएस की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है, जो उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा।इन बदलावों से आम जनता, खासकर मध्यम वर्ग और किसान वर्ग को फायदा हो सकता है। आपको इस बजट के बारे में कौन सा प्रावधान सबसे ज्यादा प्रभावी लगा
कट्टर ईमानदारी की बात करने वाले बन गए कट्टर भ्रष्टाचारी
सीएम धामी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
कस्तूरबानगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के कस्तूरबानगर से भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज बसोया के समर्थन में जनसभा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता के जोश को देखकर इस बार प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज दुनिया का हर निवेशक भारत में निवेश करना चाहता है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कारण लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले कट्टर भ्रष्टाचार के पर्याय बने हुए हैं। उनके 22 विधायक, आठ मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री तक को जेल जाना पड़ा है। झूठ बोलकर सत्ता में आए केजरीवाल ने कहा था कि हम बंगले नहीं लेंगे लेकिन उन्होंने आठ बंगले तोड़कर शीशमहल बना डाला।
आज दिल्ली में साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राशन कॉर्ड, बस और पैनिक बटन घोटाला तक किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू बताते हैं। एक विशेष वोट बैंक की खातिर इन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने तक को ठुकरा दिया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी माह 27 जनवरी को हम यूसीसी लागू कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है कि हम घोषणा पत्र जारी नहीं करते हम संकल्प पत्र जारी करते हैं और अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाते हैं।
कांग्रेस और आप दिल्ली में अलग-अलग होने का दावा करते हैं लेकिन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में एक साथ हैं। ये लोग यूपी, बिहार, उत्तराखंड के लोगों से नफरत करते हैं लेकिन, रोहिंग्याओं और घुसपैठियों से प्रेम करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ये दिल्ली की जनता को निर्णय करना है कि वे यूसीसी लागू करने वालों के साथ हैं या फिर मुस्लिम लॉ बोर्ड का समर्थन करने वाले लोगों के साथ हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धैर्यशील मोहन पाटिल, विनय रोहिला, नरेंद्र बिष्ट, यशोदा घिल्डियाल, कमल घिल्डियाल, बाबूलाल, रोशनी खंतवाल, विकास पोखरियाल, प्रकाश जोशी, अमित भाटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।