उत्तराखंड हाईकोर्ट से BJP नेता मदन जोशी को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
PM Shri School : उत्तराखंड के 15 और स्कूलों को मिली पीएम श्री की मंजूरी, ये मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम श्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
पीएम श्री स्कूल में मिलती हैं यह सुविधाएं
परिवहन निगम में बढ़ेगा बसों का कुनबा, प्रस्ताव शासन को भेजने की कवायद तेज
उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में नई बसें जल्द शामिल हो सकती हैं. जिसकी कवायद जोरों पर चल रही है.
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम अपने घाटे से उबर और यात्रियों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर लगातार अपने रोडवेज बेड़े को बढ़ने पर जोर दे रहा है. इसी क्रम में 30 नवंबर तक परिवहन निगम को नई बीएस- 6 मॉडल की 100 बसें मिलने जा रही है. जिसकी कवायद पिछले साल से ही चल रही थी. परिवहन निगम को मिलने वाली 100 बसों के बावजूद अभी भी रोडवेज में बसों की संख्या कम है. क्योंकि हर साल परिवहन निगम की ओर से कंडम या फिर पुराने हो गए वाहनों को हटाया जा रहा है, जिसकी भरपाई के लिए परिवहन निगम 200 और बसों को खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा.
इसके अलावा, उत्तराखंड परिवहन निगम ने अर्द्धकुंभ के दृष्टिगत 10 इलेक्ट्रिक बसें और 1000 नई बीएस-6 साधारण बसों की खरीद के लिए 665 करोड़ रुपए का बजट मांगा भी है. जिसमें 350 करोड़ रुपए अर्धकुंभ निधि से और बाकी राशि स्व-वित्तीय और बैंक लोन से मिलने का प्रस्ताव है. दरअसल, साल 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ में करोड़ों की संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों को सुलभ परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर परिवहन विभाग ने नई बसें खरीदने की डिमांड शासन के सामने रखी है.
जिस पर शासन स्तर पर फिलहाल विचार चल रहा है. संभावना जताई जा रही है कि कुंभ निधि से करीब 700 बसें परिवहन निगम को प्राप्त हो सकती है. वर्तमान में निगम के बेड़े में करीब 850 बसें है जो संचालित हो रही हैं. लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसमें मुख्य रूप से रोडवेज की पुरानी बसों का कंडम होना, परिवहन निगम के राजस्व घाटे का साल दर साल बढ़ना शामिल है. हालांकि, परिवहन निगम की ओर से बीते सालों में तमाम बसें भी खरीदी गई है.
जिसके तहत साल 2016 और 2019 में निगम ने बसें खरीदी थी, वो बसें साल 2027 में अपनी सेवाएं पूरी कर लेगी. यही वजह है कि परिवहन विभाग 30 नवंबर तक मिलने वाली 100 बसें के अलावा 200 अतिरिक्त बसों के खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजने जा रहा है. वही, परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने कहा कि निगम का प्रयास है कि न सिर्फ बसों के बेड़े को बढ़ाया जाए, बल्कि अच्छे बसों का समावेश भी किया जाए. इसी क्रम में साल 2024 के नवंबर महीने में 130 बसों निगम को मिली थी.
इस साल भी 30 नवंबर तक 100 बसें निगम को मिल जाएंगी. जिसके लिए कार्रवाई चल रही है. इसके अलावा अनुबंध के आधार पर कुछ एसी बसों को ली गई है वो भी इसी महीने के अंत तक प्राप्त हो जाएंगी. ऐसे में परिवहन निगम में मौजूद पुराने बसों को भी समय-समय पर हटाया जा रहा है. साथ ही कहा की इसी महीने जो 100 से परिवहन निगम को प्राप्त होने वाली है उसके अतिरिक्त 200 और बसों को खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा. इसके अलावा, हरिद्वार में साल 2027 में अर्धकुंभ का आयोजन होना है जिसके दृष्टिगत परिवहन निगम ने कुंभ निधि से 700 नई बसों की डिमांड है. जिसको लेकर उच्च स्तर पर विचार चल रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि कुंभ निधि से परिवहन निगम को 700 नई बसें प्राप्त होंगी.
उत्तराखंड में 10 साल में दोगुने हुए कैंसर के मरीज:महिलाओं में ब्रेस्ट, पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामलों में तेजी
उत्तराखंड में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस सालों में कैंसर के मामलों में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। 2014-15 में जहां करीब 4,000 मरीज रजिस्टर्ड हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर लगभग 8,000 पर पहुंच गई है। इसमें ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों तक के आंकड़े शामिल हैं।
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 2018 से 2020 के बीच कैंसर के मामलों में 4-5% की वृद्धि हुई है। राज्य में 2018 में 10,932 मामले, 2019 में 11,216 मामले, 2020 में 11,482 मामले, और 2021 में लगभग 11,779 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या 2018 में 6028 थी, जो 2019 में बढ़कर 6184 और 2020 में 6337 हो गई थी।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-2021) के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में कैंसर की जांच (स्क्रीनिंग) दर देश में सबसे कम दरों में से एक है:
- महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जांच: 0.4% (राष्ट्रीय औसत 1.9% के मुकाबले)
- महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच: 0.2% (राष्ट्रीय औसत 0.9% के मुकाबले)
- पुरुषों में मौखिक कैंसर की जांच: 0.4% (राष्ट्रीय औसत 1.2% के मुकाबले)
राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक बोले- महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में तेजी
हल्द्वानी स्थित स्वामी राम कैंसर अस्पताल और राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट में हर साल हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज ओपीडी में परामर्श और इलाज के लिए आते हैं।
कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. केसी पांडे ने बताया कि पुरुषों में हेड एंड नेक कैंसर और मुंह के कैंसर के मामले सर्वाधिक मिल रहे हैं, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के केस तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
डॉक्टरों का कहना है कि यदि शरीर में कोई गांठ, घाव लंबे समय तक ठीक न होना या शरीर में कोई असामान्य बदलाव दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
- पहली स्टेज में ठीक होने की संभावना 90% तक,
- दूसरी स्टेज में 70%,
- तीसरी स्टेज में 50%,
- जबकि चौथी स्टेज में सिर्फ 20% तक रह जाती है।
कैंसर क्या है?
हमारे शरीर में लगभग 30 खरब यानी 30 लाख करोड़ कोशिकाएं हैं। ये सभी एक निश्चित पैटर्न में नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और एक समय के बाद खुद ही नष्ट हो जाती हैं। इनकी जगह नई कोशिकाएं आ जाती हैं। कैंसर होने पर ये सामान्य कोशिकाएं कैंसर सेल्स में बदल जाती हैं और बेकाबू तरीके से कई गुना बढ़ने लगती हैं।
80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही नई बिल्डिंग
डॉ. पांडे ने बताया कि बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वामी राम कैंसर संस्थान को अपग्रेड कर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया गया है। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण अंतिम चरण में है। वर्तमान में उपचार और मरीजों की भर्ती कैंसर इंस्टीट्यूट में हो रही है, जबकि ऑपरेशन की सुविधा डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में उपलब्ध है।
नई बिल्डिंग तैयार होने के बाद कैंसर के सभी जटिल उपचार और सर्जरी भी स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मरीजों को उन्नत सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
डीएम जनता दर्शन: 102 शिकायतें सुनीं, कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई
देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज से आए लोगों की 102 शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता और ऋण संबंधी मामलों पर कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।
SHG की चार महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग कर 5 लाख के फर्जी ऋण के मामले में डीएम ने वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मजदूर पप्पू की संपत्ति बैंक द्वारा बिना सूचना बेचे जाने के मामले में एलडीएम को तत्काल कार्रवाई को कहा गया।
ग्राम मैन्द्रथ में पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग की शिकायत पर सीडीओ को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए।
किरायेदार द्वारा बुजुर्ग महिला का मकान लॉक कर फरार होने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को तुरंत कब्जा दिलाने को कहा गया।
विधवा पूर्णकला खत्री को परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कर मालिकाना हक दिलाने के निर्देश, जबकि रश्मी, रेनू, सुशीला, रमा सहित कई गरीब और बुजुर्ग महिलाओं की आर्थिक सहायता संबंधी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच व प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
अवैध कब्जा, सड़क, सीवर लाइन, स्कूल भूमि, भुगतान आदि से जुड़े कई प्रकरणों पर भी डीएम ने सख्त निर्देश जारी किए। अधिकारियों को चेताया कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरिद्वार में होगा सांसद खेल महोत्सव
हरिद्वार। विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में सोमवार को विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के पश्चात जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिइके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और खेल संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। जो इन खेलों की पूरी व्यवस्था को देखेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिससे कि अच्छे खिलाड़ी प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके। हाल ही में महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप जीतना इसका उदाहरण है।
पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार ने बताया कि सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरी व्यवस्था की है। और वे खेलों में विशेष सूची ले रहे हैं। उन्होंने बताया हरिद्वार जनपद की विधानसभा ज्वालापुर का खेल महोत्सव दिनांक 28 नवंबर 2025 को डीपीएस दौलतपुर में ,लक्सर विधानसभा का खेल महोत्सव 28 नवंबर 2025 को जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर, हरिद्वार विधानसभा का खेल महोत्सव 29 नवंबर 2025 को ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर में ,हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का खेल महोत्सव 29 नवंबर 2025 को मिनी स्टेडियम बहादुरपुर जट में और भेल रानीपुर विधानसभा का खेल महोत्सव 2 दिसंबर 2025 को डीपीएस रानीपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी, वालीबाल, पिट्ठू रस्साकशी, फुटबॉल आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होते हैं। और वह नशा इत्यादि दुर्व्यसनो से बचे रहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में खेल महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नय्यर, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, चंद किरण सिंह, जय भगवान सैनी, राकेश नौडियाल, पंकज चौहान, आकाश चौहान, देवेश मंमगई, भारत भूषण, निशा नौटियाल, हीरा सिंह, राकेश नोडियाल आदि सम्मिलित रहे।
अल्मोड़ा में यहां दुखद हादसा, दो कारों की आपस में भीषण टक्कर, पति –पत्नी घायल
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले में चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे हुई, जब मारुति स्विफ्ट (UK04 AE 0754) और मारुति के-10 (UP 32 DK 6325) कालीधार बैंड के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति के-10 वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
हादसे में मोहान सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के अनुसार, “सड़क हादसे में घायल दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। सर्दियों के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।”
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने यात्रियों को निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी है — मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखें
ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर करें
मोबाइल फोन का उपयोग न करें
वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी रखें
यात्रा से पहले वाहन की स्थिति जांचें
सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करें
खराब मौसम में अतिरिक्त सतर्कता
थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं
Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा
Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र नहीं रहे। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। इस खबर से परिवार के साथ फिल्म जगत और उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। एक्टर ने कई शानदार किरदारों से ऑडियंस को कई दशकों तक एंटरटेन किया।
Dharmendra Deol Passed Away: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने आज सोमवार (24 नवंबर 2025) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र की सेहत बीते काफी वक्त से नासाज थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनके निधन की खबर ने परिवार समेत फैंस को बड़ा सदमा दे दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को लंबे समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटियां भी पिता से मिलने पहुंची थीं। अब धर्मेंद्र नहीं रहे।
इस उम्र में भी काफी एक्टिव थे
उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव थे। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए थे और लगातार अपने हल्के-फुल्के व्यायाम करने या फिर सैर करने के वीडियो या फोटो डालते रहते थे। पिछले दिनों ही उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए एक वीडियो साझा किया था। अगले महीने अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल बड़े धूम-धाम से पिता का 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तैयारी में थे।
आखिरी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी के साथ नजर आए थे और उनके काम को खूब सराहा गया था। आने वाले दिनों में उन्हें श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा जाना था। धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है।
धर्मेंद्र की बॉलीवुड में उपलब्धियां
टिहरी : गुजरात यात्रियों की बस खाई में गिरी
टिहरी। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर-कुंजापुरी मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। गुजरात से आए 28 श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक पर्यटक बस अचानक नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतनी भीषणता के साथ हुआ कि बस के गिरते ही यात्रियों की चीख–पुकार दूर तक सुनाई देने लगी। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल की ओर भागे और राहत कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। बचाव दल ने तत्काल राहत अभियान शुरू करते हुए घायलों को खाई से निकालने, उन्हें प्राथमिक उपचार देने और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुँचाने में तेजी दिखाई। गुजरात से आए ये सभी श्रद्धालु कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के उद्देश्य से पर्वतीय मार्ग पर यात्रा कर रहे थे, लेकिन अचानक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यात्रा भयावह हादसे में बदल गई।
अब तक प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की स्थिति चिंताजनक है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर की गलती, वाहन की तकनीकी खराबी या फिर पहाड़ी सड़क की फिसलन थी। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं। यह हादसा फिर एक बार यह याद दिलाता है कि पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी, वाहन की स्थिति और सड़क की परिस्थितियों को समझना कितना आवश्यक है। श्रद्धालु दर्शन को निकले थे, लेकिन अचानक दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया।
हल्द्वानी: 67 करोड़ की लागत से काठगोदाम में नया बस टर्मिनल और वर्कशॉप निर्माण
Haldwani : उत्तराखण्ड के विकास की रफ्तार अब सड़कों पर भी दिख रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में 67 करोड़ रुपये की लागत से काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री धामी की मंशा है कि प्रदेश की जनता को बेहतर यात्री सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और आधुनिक बस टर्मिनल जैसी सुविधाएं शीघ्र मिलें।
काठगोदाम में नया रोडवेज टर्मिनल बनने से पहाड़ और मैदान के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जाम की समस्या घटेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह परियोजना उत्तराखण्ड की प्रगति का प्रतीक बनकर उभर रही है।
धामी सरकार के नेतृत्व में “नया उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर है।
