HomeDehardunहेमकुंड साहिब: बर्फ से ढकी वादियों में अंतिम अरदास, आज दोपहर बंद...

हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढकी वादियों में अंतिम अरदास, आज दोपहर बंद होंगे कपाट

हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढकी वादियों में अंतिम अरदास, आज दोपहर बंद होंगे कपाट

सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब में इन दिनों बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यहां इस वर्ष की अंतिम अरदास की जाएगी, जिसके बाद गुरुद्वारे के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुसार, कपाट बंद करने की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के साथ इस प्रक्रिया की शुरुआत होगी। इसके बाद कीर्तन और अरदास के उपरांत, गुरुग्रंथ साहिब को विधिपूर्वक सचखंड में सुशोभित किया जाएगा। दोपहर एक बजे कपाट औपचारिक रूप से बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घांघरिया और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ पड़ी है। वहीं, हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब और इसके आसपास का पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है, जिससे दृश्य और भी रमणीय हो गया है।

इस अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

latest articles

explore more