Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeDehardunमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में की शिरकत, पत्रकारों की भूमिका को बताया अतुलनीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में की शिरकत, पत्रकारों की भूमिका को बताया अतुलनीय

देहरादून, रविवार:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विजेताओं को लक्की ड्रॉ के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब को भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है, और प्रक्रिया पूरी होते ही क्लब के लिए एक भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा।

पत्रकारों को बताया समाज का दीप

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “दीपावली की तरह पत्रकार भी समाज में उजाला फैलाने का कार्य करते हैं। वे रात-दिन बिना रुके जनता तक सच्चाई और जनहित की बात पहुंचाते हैं।” उन्होंने इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि “विकसित भारत और उत्तराखंड की दिशा में आत्मनिर्भरता आवश्यक है।”

पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता व आवासीय योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि:

  • पत्रकार कल्याण कोष का बजट ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किया गया है।
  • राज्यभर में मीडिया सेंटरों का आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
  • स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
  • वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जा रहा है और पेंशन में भी वृद्धि की गई है।
  • देहरादून आने वाले पत्रकारों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से ठहरने की सुविधा बहाल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की लेखनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर अब तक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि पत्रकार न केवल सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं, बल्कि जनता की समस्याओं को सरकार तक लाने का कार्य भी करते हैं।

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक खजान दास, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, दायित्वधारी हेमराज बिष्ट, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला समेत कई पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments