भड़ास फॉर इंडिया BHADAS4INDIA उत्तराखंड के देहरादून से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित साप्ताहिक समाचार पत्र है। इसका प्रकाशन प्रत्येक सप्ताह बुधवार को देहरादून से किया जाता है। समाचार पत्र का पहला प्रकाशन वर्ष 2011 में देहरादून से किया गया था। समय के साथ पाठकों के बढ़ते समर्थन और भविष्य की मीडिया आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विस्तार दिया गया।
डिजिटल युग की मांग को समझते भड़ास फॉर इंडिया ने ऑनलाइन मीडिया की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस समाचार पत्र के स्वामी, मुद्रक और संपादक श्री नारायण परगाई ने दिसंबर 2010 में उत्तराखंड का पहला डिजिटल वेब पोर्टल शुरू किया। उस समय समाचारों के प्रसार का मुख्य माध्यम मोबाइल फोन के SMS संदेश हुआ करते थे, लेकिन भविष्य की डिजिटल क्रांति को देखते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत की।
श्री नारायण परगाई को उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया की प्रारंभिक पहल करने वालों में अग्रणी माना जाता है। उनके प्रयासों से भड़ास फॉर इंडिया ने सरकार, समाज और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज भड़ास फॉर इंडिया न केवल अपने साप्ताहिक समाचार पत्र के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में प्रसारित हो रहा है, बल्कि अपने डिजिटल वेब पोर्टल BHADAS4INDIA.COM के जरिए देश और दुनिया तक समाचार, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पहुंचा रहा है। पत्रकारिता के अपने मिशन को मजबूत बनाने के लिए भड़ास फॉर इंडिया का नेटवर्क उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में लगातार विस्तार कर रहा है।
भड़ास फॉर इंडिया उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग (DIPR) की विज्ञापन श्रेणी में A कैटेगरी में सूचीबद्ध है। इसके साथ ही यह समाचार पत्र भारत सरकार के अधीन रजिस्ट्रार ऑफ न्यूजपेपर्स फॉर इंडिया (RNI) में पंजीकृत है और सरकारी विज्ञापनों के लिए भी अधिकृत सूची में शामिल है।
भड़ास फॉर इंडिया BHADAS4INDIA का उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना तथा समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाना है।


