CM धामी ने टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और खटीमा की विकास योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी

0
0

CM धामी ने प्रदेशभर की विकास योजनाओं को दी रफ्तार, करोड़ों की स्वीकृतियां जारी

उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जनपदों की विभिन्न परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन परियोजनाओं में मंदिर सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन अवसंरचना और चारधाम यात्रा सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग के नागचौण्ड शिवालय, कीर्तिनगर के डुण्डेश्वर महादेव मंदिर तथा खटीमा के गौरी शंकर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की है। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सड़क, आवास और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

पिथौरागढ़ में बेड़ा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक सीसी मार्ग निर्माण, देहरादून में 36 आवासों का निर्माण तथा नाबार्ड वित्त पोषित 27 सिंचाई योजनाओं के लिए भी बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है।

चारधाम यात्रा की सुरक्षा होगी मजबूत

चारधाम यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमेटेड वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम और सीलोमीटर की स्थापना हेतु अतिरिक्त धनराशि जारी की गई है। इससे मौसम की सटीक और वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here