देहरादून में माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
देहरादून स्थित प्रसिद्ध माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पवित्र झंडों का विधिवत पूजन किया गया। यह अनुष्ठान संयम गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
मोहब्बेवाला स्थित भगवती गेस्ट हाउस में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माँ भगवती, माँ काली, भगवान शंकर, वीर हनुमान एवं क्षेत्रपाल भैरव जी के पवित्र झंडों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पूजन के पश्चात इन पवित्र झंडों को भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के पूज्य महंत शुभम गोस्वामी ने सभी श्रद्धालुओं को 223वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए माँ भगवती का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम में श्लोक गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नर्सिंग दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, शोभित गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, शिवम गोयल, अमीचंद सोकर, श्रवण वर्मा, गोकुल परविन्दा, गौतम प्रजापति, राजू भाई, सूरज, सुनील आहूजा, फौजी भाई, आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, राम पद जना, गौतम सोनकर, मनोज गुप्ता, विजय मलिक, राजीव राजस्थानी, विक्की खत्री, विनीत नागपाल, किशोर गेरा, शुभम पटेल सहित अनेक सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

