उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भव्य जश्न मनाया गया।
तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा परचम” के नारों के बीच पूरा माहौल जश्न में डूबा नजर आया।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव मनाया, उनके साथ झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी साझा की और इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व को दिया।
उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि यह विजय आने वाले समय में पार्टी को नई ऊर्जा देगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं। कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और गर्व साफ तौर पर देखने को मिला।
मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी ने इस जीत के जश्न को और भी खास बना दिया, वहीं उनके संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

