केदारनाथ पहुंचे गौतम अदाणी, रोपवे प्रोजेक्ट का किया हवाई सर्वे… खास दिन पर लिया बाबा केदार का आशीर्वाद
केदारनाथ: गौतम अदाणी, अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन, 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट का हवाई सर्वे भी किया।
पत्नी के साथ की विशेष पूजा
- गौतम अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे
- निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे
- पत्नी प्रीति अदाणी के साथ की विशेष पूजा-अर्चना
-
रोपवे प्रोजेक्ट पर फोकस
- सोनप्रयाग–केदारनाथ रोपवे निर्माण की जिम्मेदारी अदाणी समूह को
- प्रोजेक्ट से यात्रा होगी आसान और तेज
- हवाई सर्वे के जरिए प्रगति का लिया जायजा
-
खास दिन पर आध्यात्मिक शुरुआत
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा:
“आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। एक ओर विश्व श्रमिक दिवस और दूसरी ओर हमारी 40वीं शादी की सालगिरह। इस पावन अवसर की शुरुआत हमने भगवान महादेव के दर्शन से की।”

