देहरादून मुठभेड़: लूट के बाद भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत, एक ढेर, SHO नरेश राठौर को लगी दो गोलियां
देहरादून में देर रात गोलीबारी, पुलिस-बदमाश आमने-सामने
देहरादून में बुधवार देर रात लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दो फरार हो गए—जिनमें से एक के घायल होने की सूचना है।
SHO को लगी दो गोलियां
मुठभेड़ के दौरान नरेश राठौर (थाना प्रभारी, प्रेमनगर) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में दो गोलियां लगीं उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
रात 10:36 बजे पुलिस को 112 पर सूचना मिली पौंधा रोड पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट लिया चेन, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए सूचना मिलते ही पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया
पुलिस ने घेराबंदी की, बदमाशों ने शुरू की फायरिंग
जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की— बदमाशों ने सीधे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी
जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की:एक बदमाश ढेर दो मौके से फरार
जंगल से लेकर सड़कों तक कांबिंग ऑपरेशन
प्रमेंद्र सिंह डोबाल (एसएसपी) ने बताया कि:फरार बदमाशों की तलाश में सघन कांबिंग अभियान जारी जंगल और शहर—दोनों जगह सर्च ऑपरेशन हर संदिग्ध पर कड़ी नजर

