कांग्रेस प्रभारी उत्तराखंड में राजनैतिक जमीन का आकलन करने में राजनैतिक पीच कुमायूँ मंडल देख रही थी वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में अपने आवास पर अपने समर्थको सहित वर्तमान विधायक सहित कार्यकर्ताओं से मिलते नज़र आए फ़िलहाल 15 दिनों तक राजनैतिक अवकाश पर हरीश रावत के रहने से कांग्रेस उत्तराखंड में असहज नज़र आई है
कांग्रेस कुमायूँ में अपना राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में नेताओं से जीत का आधार पूछ रही है हल्द्वानी में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण मेहरा सहित कई नेता अपनी अपनी राजनैतिक जमीन के लिए कसरत करते नज़र आए है कांग्रेस उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक्टिव हो गई है उसकी कई ज़िलों में नज़र विनिंग प्रत्याशी खोज रही है जिसकी दूरबीन फ़िलहाल हरीश रावत ने अपने अवकाश को लेकर धुंधली कर दी है
उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए विनिंग प्रत्याशी काफी खोज के बाद मिल सकते है तो वही कांग्रेस की आपसी गुटबाजी से राह आसान नज़र नहीं आ रही है प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड में इसकी भनक साफ तरह से जान चुकी है ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण कांग्रेस के लिए किसी सर फुटबाल सारिका है अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में कांग्रेस कुछ नेताओं की जोइनिंग का प्लान भी बना चुकी है जिसमे कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सूत्र बता रहे है
