केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर Jolly Grant Airport पहुंचे। यहां से वे हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अमित शाह ने प्रतिभाग किया ₹1129.91 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास और इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी मुलाकात हुई।
धर्मनगरी Haridwar के Bairagi Dweep में आयोजित विशाल रैली में उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित किया।
इस मौके पर राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा गया।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस रैली को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में भाजपा प्रदेशभर में चुनावी माहौल बनाने के लिए बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर सकती है।


