Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUttarakhandशहीदों के नाम पर सड़कें और डिजिटल समिट को मंजूरी, धामी सरकार...

शहीदों के नाम पर सड़कें और डिजिटल समिट को मंजूरी, धामी सरकार के बड़े फैसले

क्या बदलने वाला है उत्तराखंड? धामी सरकार ने ₹171 करोड़ किए मंजूर

उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए ₹171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, चंपावत में सिटी सेंटर निर्माण, अतिथि गृहों के पुनर्निर्माण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत की गई है।

सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा

राज्य योजना के तहत कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

  • बागेश्वर में सातरतवे–सिगी नरगोल–गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹3.35 करोड़

  • चमोली के केदारनाथ क्षेत्र में कालीमठ–कोटमा–जाल–चौमासी मोटर मार्ग के सुधार के लिए ₹3.75 करोड़

  • पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन क्षेत्र में पैयागढ़ी–रजबौ मल्ला दियोड मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹4.27 करोड़

चंपावत में बनेगा आधुनिक सिटी सेंटर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। लोहाघाट क्षेत्र में किमतोली–रौशाल मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य के लिए ₹12.15 करोड़चंपावत रोडवेज स्टेशन में आधुनिक स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) के निर्माण के लिए ₹62.33 करोड़

लखवाड़ परियोजना और देहरादून ट्रैफिक समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹50.25 करोड़ स्वीकृत किए हैं।इसके अलावा देहरादून में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए 6 अलग-अलग कार्यों हेतु ₹33.45 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली का होगा नवीनीकरण

राज्य संपत्ति विभाग के अधीन उत्तराखण्ड सदन के द्वितीय तल पर बने 12 कमरों के सिविल और विद्युत कार्यों के नवीनीकरण के लिए ₹1.60 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर निवासी श्रीमती सुमन जैन को 27 जून 2025 से ₹20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन देने की स्वीकृति प्रदान की है।

शहीदों और आंदोलनकारियों के नाम पर सड़कें

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई मोटर मार्गों का नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का भी अनुमोदन किया गया है। इसमें शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह, मेहरबान सिंह रावत और राज्य आंदोलनकारी तुलाराम थपलियाल के नाम शामिल हैं।

देहरादून में होगा डिजिटल एम्पावरमेंट मीट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23–24 मार्च 2026 को देहरादून में प्रस्तावित 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स – उत्तराखंड चैप्टर के आयोजन को भी मंजूरी दी है।इस कार्यक्रम में AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और विकसित भारत 2047 के विजन पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments